Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

सेंट्रल जीएसटी के 46 अधीक्षकों के तबादले, जीएसटैट में एक भी नहीं

May 7, 2026

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को

May 6, 2026

छत्तीसगढ़ में अब महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्री पर 50 प्रतिशत की छूट

May 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»नागल को जरूरी दस्तावेजों के साथ वीजा के लिए आवेदन करना चाहिए : चीन विदेश मंत्रालय
Sports

नागल को जरूरी दस्तावेजों के साथ वीजा के लिए आवेदन करना चाहिए : चीन विदेश मंत्रालय

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 13, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
नागल को जरूरी दस्तावेजों के साथ वीजा के लिए आवेदन करना चाहिए : चीन विदेश मंत्रालय
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

बीजिंग. चीन के विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत के शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल को सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन उनके दूतावास में जमा करना चाहिए. नागल को एक टूर्नामेंट के लिए चीन की यात्रा करने हेतु वीजा देने से इनकार कर दिया गया था.

नागल को ऑस्ट्रेलियन ओपन प्लेऑफ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चेंगदू जाना था. इस प्रतियोगिता से क्षेत्रीय खिलाड़ियों को 2026 ऑस्ट्रेलियन ओपन के मुख्य ड्रॉ में प्रवेश मिलेगा. मंगलवार को नागल ने ‘एक्स’ पर लिखा कि उनका वीजा बिना किसी कारण के अस्वीकार कर दिया गया और उन्होंने भारत में चीनी राजदूत से मदद मांगी थी.

इस पर प्रतिक्रिया मांगने पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि चीन भारत सहित सभी देशों के खिलाड़ियों को कानूनों और नियमों के अनुसार वीजा जारी करता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि संबंधित व्यक्ति भारत स्थित चीनी दूतावास की आवश्यकताओं के अनुरूप समय पर आवेदन दस्तावेज जमा करेगा.

हरियाणा के झज्जर के 27 वर्षीय नागल वर्तमान में भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले एकल खिलाड़ी हैं जो नवीनतम एटीपी रैंकिंग में 275वें स्थान पर हैं. शीर्ष 100 में अपनी जगह गंवाने के बाद नागल ग्रैंडस्लैम जैसी शीर्ष प्रतियोगिताओं में सीधे प्रवेश नहीं कर सकते और वाइल्ड कार्ड प्रविष्टियों या क्वालीफायर पर निर्भर हैं.

पिछले साल नागल ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन के मुख्य ड्रॉ में भाग लिया था जहां वह शुरुआती दौर में हार गए थे. वह फ्रेंच ओपन और विंबलडन के मुख्य ड्रॉ में भी जगह नहीं बना पाए थे. उन्होंने स्विट्जरलैंड पर भारत की डेविस कप जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और निचली रैंकिंग वाले खिलाड़ियों के खिलाफ अपने दोनों एकल मैच जीते थे.



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमाओवादी मोर्चे पर बड़ी कामयाबी: DVCM कन्ना और उसकी पत्नी उर्मिला समेत 6 नक्सली ढेर, आतंक का अंत
Next Article समाजसेविका संगीता केतन शाह के जन्मदिन पर कल लगेगा विशाल रक्तदान शिविर, सैकड़ों लोग करेंगे बल्ड डोनेट
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को

May 6, 2026
Sports

आईपीएल 2026 में बड़ा मुकाबला, क्या टीमों के बीच छिपी है नई रणनीति

May 6, 2026
Sports

क्रिकेट में शांति या तूफान से पहले का सन्नाटा? फैंस को क्यों नहीं मिल रही बड़ी खबर

May 5, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

सेंट्रल जीएसटी के 46 अधीक्षकों के तबादले, जीएसटैट में एक भी नहीं

May 7, 2026

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को

May 6, 2026

छत्तीसगढ़ में अब महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्री पर 50 प्रतिशत की छूट

May 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.