Author: atulpradhan

रायपुरदंतेवाड़ा में हाल ही में आई बाढ़ से निपटने और प्रभावितों को आवश्यक मदद पहुँचाने में प्रशासन तत्पर रहा। अपने विदेश दौरे के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दक्षिण कोरिया से वीडियो कांफ्रेंसिंग कर बाढ़ प्रभावित जिलों के कलेक्टरों को आवश्यक निर्देश भी दिए थे। आज मुख्यमंत्री के दंतेवाड़ा के चूड़ी टिकरापारा पहुँचने पर बाढ़ प्रभावित परिवारों ने प्रशासन द्वारा समय पर बचाव एवं राहत पहुँचाने के लिए आभार व्यक्त किया। मौजूद लोगों ने कहा कि सरकार की इस संवेदनशील पहल से सभी प्रभावित परिवार सुरक्षित और सकुशल हैं। राहत शिविर में रहने, भोजन और इलाज जैसी सभी…

Read More

राजगीर. भारत ने एकतरफा मुकाबले में कजाकिस्तान को 15-0 से रौंदकर सोमवार को यहां पूल तालिका में शीर्ष स्थान के साथ एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के सुपर चार चरण में प्रवेश किया. भारत ने मुकाबला शुरू होने से पहले ही सुपर चार का टिकट पक्का कर लिया था लेकिन टीम ने इस बड़ी जीत के बाद पूल ए में शीर्ष स्थान पक्का किया. भारत के लिए भारत के लिए अभिषेक (5वें, 8वें, 20वें और 59वें मिनट), सुखजीत सिंह (15वें, 32वें, 38वें), जुगराज सिंह (24वें, 31वें, 47वें) हैट्रिक गोल करने वालों में शामिल रहे जबकि कप्तान हरमनप्रीत सिंह (26वें), अमित रोहिदास…

Read More

रांची. झारखंड की राजधानी रांची स्थित एक निजी छात्रावास के कमरे में सोमवार को छत्तीसगढ़ की रहने वाली 19 वर्षीय युवती का शव फंदे से लटका मिला. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि मृतका छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की रहने वाली थी और रांची के एक निजी महाविद्यालय में बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा थी.  उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि युवती ने फंदे से लटकर आत्महत्या हत्या की. लालपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि…

Read More

राजनांदगांव। कांग्रेस नेता निखिल द्विवेदी ने कहा की भारतीय जनता पार्टी की राजनीति आज पूरी तरह झूठ, अमर्यादा और ढोंग पर आधारित हो चुकी है। बिहार की घटना में भाजपा कार्यकर्ता ने मंच से खुद गाली-गलौच और अराजकता की, और जब भाजपा कार्यकर्ता की हरकतें जनता के सामने आईं तो पूरे देश में राहुल गांधी जी का पुतला जलाना शुरू कर दिया। जबकि राहुल गांधी उस मंच पर मौजूद तक नहीं थे यह जनता को गुमराह करने और वोट चोरी जैसे मुद्दों से ध्यान हटाने का शर्मनाक प्रयास है।उन्होंने आगे कहा की महापौर चुनाव के दौरान भाजपा महापौर मधुसूदन यादव…

Read More

कुशीनगर. कुशीनगर में स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ करने के दो वांछित बदमाशों को सोमवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद घायल अवस्था में पकड़ लिया गया. दोनों आरोपियों पर लड़कियों से छेड़छाड़ करने, सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील हरकत करने और ‘लव जिहाद’ का आरोप है. इन पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था. पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष कुमार मिश्रा ने पत्रकारों को बताया कि रामकोला थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में असलम और जुल्फिकार नामक दो बदमाशों को गोली लगी है. पुलिस के अनुसार, दोनों बदमाश रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन बड़का टोला गांव के निवासी हैं.…

Read More

काबुल. पूर्वी अफगानिस्तान में आए शक्तिशाली भूकंप में लगभग 800 लोगों की मौत हो गयी तथा 2,500 से अधिक लोग घायल हो गए. तालिबान सरकार के एक प्रवक्ता यह जानकारी दी. भूकंप के बाद परेशान अफगानी लोग रात के अंधेरे में भी मलबे में अपने लापता प्रियजनों की तलाश करते रहे. पड़ोसी नंगरहार प्रांत के जलालाबाद शहर के समीप कुनार प्रांत के कई शहरों में रविवार देर रात आए 6.0 तीव्रता के भूकंप से बड़े पैमाने पर तबाही मची है. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, रात 11:47 बजे आए भूकंप का केंद्र नंगरहार प्रांत के जलालाबाद शहर से 27 किलोमीटर…

Read More

नयी दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी ने अपनी आगामी फिल्म ‘पुलिस स्टेशन में भूत’ की शूटिंग शुरू कर दी है. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वह लगभग 30 वर्षों के बाद फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा के साथ फिर से जुड़कर रोमांचित महसूस कर रहे हैं.बाजपेयी ने सोमवार को ‘इंस्टाग्राम’ पर एक पोस्ट साझा कर यह जानकारी दी. उन्होंने इससे पहले वर्मा के साथ उनकी प्रशंसित फिल्म ‘सत्या’ (1998) में काम किया था. उन्होंने कहा, ”पुलिस स्टेशन में भूत की शूटिंग शुरू. ‘सत्या’ से लेकर अब तक… कुछ सफ.र पूरे होने के लिए ही होते हैं. लगभग तीन दशक…

Read More

बुलंदशहर. बुलंदशहर जिले के खुर्जा इलाके के रहने वाले एक परचून दुकानदार को आयकर विभाग ने 141 करोड़ रूपये से ज्यादा की कथित बिक्री करने पर नोटिस जारी किया है. पुलिस ने बताया कि संबंधित दुकानदार की तहरीर पर मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है. पीड़ित व्यापारी सुधीर ने आरोप लगाया है कि उनके पैन कार्ड का दुरुपयोग करके दिल्ली में छह कंपनियां बनाकर यह हेराफेरी की गई है. खुर्जा के नयागंज मोहल्ले के निवासी सुधीर ने बताया कि वह घर पर ही एक छोटी सी परचून की दुकान चलाते हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके…

Read More

रायपुरमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बाढ़ से प्रभावित दंतेवाड़ा की पूनम पटेल की प्रशासनिक अधिकारी बनने की तैयारी आगे भी निर्बाध जारी रहेगी। पूनम पटेल, दंतेवाड़ा जैसे नक्सल प्रभावित इलाके में रहकर पिछले तीन वर्षों से यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं। हाल ही में दंतेवाड़ा में आई बाढ़ से प्रभावित होने के कारण पूनम का पूरा परिवार राहत शिविर में है। आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूनम से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री की पहल पर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु पूनम को आवश्यक पुस्तकें और एक नया टेबलेट…

Read More

पेरिस. बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप के अगस्त 2026 में होने वाले अगले आयोजन के लिए नयी दिल्ली को मेजबान शहर के तौर पर चुना गया है. विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने सोमवार को इसकी घोषणा की. यह दूसरी बार होगा जब भारत इस विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा. इससे पहले 2009 में हैदराबाद ने इसकी मेजबानी की थी. यह घोषणा पेरिस में 2025 चैंपियनशिप के समापन समारोह के दौरान की गई. इस मैके पर बीडब्ल्यूएफ अध्यक्ष खुनयिंग पटामा लीस्वदत्रकुल, ‘फेडरेशन फ्रैंकेसे डी बैडमिंटन’ के प्रमुख फ्रैंक लॉरेंट और भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के महासचिव संजय मिश्रा के बीच एक हस्तांतरण हुआ.…

Read More