Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश-आंधी, तापमान में गिरावट के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी

May 7, 2026

आंख की सर्जरी के बाद आराम पर अक्षय कुमार, ‘भूत बंगला’ की सफलता के बीच सामने आई बड़ी अपडेट – |

May 7, 2026

‘घर के काम से करोड़ों का कारोबार’: Pronto ने जुटाए 20 मिलियन डॉलर, अब तेजी से बढ़ेगी सर्विस – |

May 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»यूक्रेन के सेना प्रमुख ने शहर का किया दौरा, भ्रष्टाचार कांड का सामना कर रहे हैं जेलेंस्की
International

यूक्रेन के सेना प्रमुख ने शहर का किया दौरा, भ्रष्टाचार कांड का सामना कर रहे हैं जेलेंस्की

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 13, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
यूक्रेन के सेना प्रमुख ने शहर का किया दौरा, भ्रष्टाचार कांड का सामना कर रहे हैं जेलेंस्की
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कीव. यूक्रेन के शीर्ष सैन्य कमांडर ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने पूर्वी मोर्चे के एक अहम शहर का दौरा किया जहां अग्रिम मोर्चे पर सैनिक तैनात हैं और जिसे रूसी बलों ने घेरा हुआ है. उधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की अपनी सरकार को घेरने वाले भ्रष्टाचार घोटाले के असर से निपटने में जुटे हैं.

ऊर्जा क्षेत्र में कथित भ्रष्टाचार की जांच के बीच बुधवार को जेलेंस्की के न्याय और ऊर्जा मंत्रियों के इस्तीफा देने के बाद, सरकार ने राज्य स्वामित्व वाली परमाणु ऊर्जा कंपनी एनरगोटॉम के उपाध्यक्ष को बर्खास्त कर दिया. माना जा रहा है कि यह कंपनी रिश्वतखोरी के इस कथित घोटाले के केंद्र में है. प्रधानमंत्री यूलिया स्विरीडेंको ने देर रात बताया कि एनरगोटॉम के वित्त, कानूनी और खरीद विभागों के प्रमुखों के साथ-साथ कंपनी के अध्यक्ष के एक सलाहकार को भी पद से हटा दिया गया है.

कीव की एक अदालत ने भ्रष्टाचार विरोधी निगरानीकर्ताओं के साक्ष्यों पर सुनवाई शुरू कर दी है, जिनकी 15 महीने की जांच, जिसमें 1,000 घंटे की वायरटैप भी शामिल है, के तहत पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है और अन्य सात लोगों को उस योजना में शामिल किया गया है, जिससे कथित तौर पर लगभग 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई हुई थी. जांच में कहा गया है कि जेलेंस्की की मीडिया प्रोडक्शन कंपनी क्वार्टल 95 के सह-मालिक तिमूर मिनडिच इस साजिश के मास्टरमाइंड हैं. फिलहाल उनका ठिकाना अज्ञात है.

इस मामले ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि देश के शीर्ष अधिकारियों को इस घोटाले की जानकारी थी या नहीं. इससे पिछले वर्ष र्गिमयों में जेलेंस्की के भ्रष्टाचार-रोधी संस्थाओं को सीमित करने के प्रयासों की भी याद ताजा हो गई है. उस समय जनता के व्यापक प्रदर्शनों और यूरोपीय संघ के दबाव के बाद उन्होंने अपना फैसला वापस ले लिया था.

जहां एक ओर यूक्रेनी नागरिक इस घोटाले को लेकर गुस्सा और हैरानी जता रहे हैं, वहीं यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि यूरोपीय संघ बृहस्पतिवार को यूक्रेन को छह अरब यूरो (लगभग सात अरब अमेरिकी डॉलर) का ऋण देगा और आगे भी आर्थिक सहायता जारी रखेगा. उन्होंने यूरोपीय संसद को संबोधित करते हुए कहा, “हम अगले दो वर्षों के लिए यूक्रेन की वित्तीय जरूरतों को पूरा करेंगे.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभावनात्मक रूप से कठिन दौर से गुजर रहे देओल परिवार को अकेला छोड़ दे मीडिया: करण जौहर
Next Article पशु-पक्षी जीवन का आधार, किसान पशुपालन कर बढ़ाएं अपनी कमाई : अरुण साव
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

पश्चिम एशिया में लंबे युद्ध की तैयारी कर रहा यूएस, भेजा 6500 टन गोला-बारूद; तस्वीरों ने बढ़ाई चिंता

May 1, 2026
International

अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान पर बढ़ रहा दबाव, यूएस सेंट्रल कमान का दावा- तेहरान के रोके 38 जहाज

April 27, 2026
International

माली की राजधानी में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास गोलीबारी की आवाज सुनी गई

April 25, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश-आंधी, तापमान में गिरावट के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी

May 7, 2026

आंख की सर्जरी के बाद आराम पर अक्षय कुमार, ‘भूत बंगला’ की सफलता के बीच सामने आई बड़ी अपडेट – |

May 7, 2026

‘घर के काम से करोड़ों का कारोबार’: Pronto ने जुटाए 20 मिलियन डॉलर, अब तेजी से बढ़ेगी सर्विस – |

May 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.