What's Hot
- अतुल गुप्ता ने भारतीय पीएसयू इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड के नए सीएमडी का पदभार संभाला
- एससीएससी 4 जुलाई को एनटीपीसी सीएमडी के लिए साक्षात्कार आयोजित करेगा; गुरदीप सिंह के उत्तराधिकारी की संभावना जल्द ही – भारतीय पीएसयू
- एफओपीओ ने नए पदाधिकारियों का चुनाव किया, तेल पीएसयू अधिकारियों के लिए चौथी वेतन संशोधन समिति के शीघ्र गठन का आग्रह किया – भारतीय पीएसयू
- एनटीपीसी बाढ़ ने ग्रिड स्थिरता को मजबूत करने के लिए 400 मेगावाट बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली परियोजना शुरू की – भारतीय पीएसयू
- भारतीय पीएसयू नारी शक्ति सम्मान पुरस्कार के दूसरे संस्करण में 17 पीएसयू महिला नेताओं को सम्मानित किया गया
- दूसरे इंडियनपीएसयू नारी शक्ति सम्मान पुरस्कार 2026 में मीडिया की अग्रणी महिलाओं का जलवा – भारतीय पीएसयू
- दूसरे इंडियनपीएसयू नारी शक्ति सम्मान पुरस्कार 2026 में चार असाधारण महिलाओं को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया – भारतीय पीएसयू
- भारतीय पीएसयू नारी शक्ति सम्मान पुरस्कार – 2026 का “डी” फैक्टर – भारतीय पीएसयू
Author: atulpradhan
कोलकाता. पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि अगर सरकार सदन में चल रहे तीन दिवसीय विशेष सत्र के दौरान ”पात्र” शिक्षकों को स्कूल की नौकरियों में बनाये रखने के लिए सर्वदलीय प्रस्ताव पेश करती है तो भाजपा उसका समर्थन करेगी. ये ”पात्र” शिक्षक राज्य द्वारा संचालित स्कूलों के लगभग 26,000 शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों में शामिल हैं, जिनकी नियुक्तियों को अप्रैल में उच्चतम न्यायालय ने इस आधार पर रद्द कर दिया था कि भर्ती प्रक्रिया ‘अशुद्ध और दूषित’ थी, जिसे सुधारा नहीं जा सकता. पहले दिन के सत्र के बाद विधानसभा परिसर…
मेंढर/जम्मू. जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय सेना के जवानों ने आतंकवादियों द्वारा इलाके में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. घुसपैठ का यह प्रयास ऐसे समय में हुआ है जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पिछले महीने हुई भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ के बाद हुई मौतों और तबाही का आकलन करने के लिए शीतकालीन राजधानी जम्मू के दौरे पर आए थे. सेना की व्हाइट नाइट कोर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”तड़के करीब साढ़े पांच बजे बालाकोट के सामान्य इलाके…
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘वोट अधिकार यात्रा’ में यादव की हालत ‘न तीन में न तेरह में’ जैसी ही रही. मौर्य ने एक प्रचलित मुहावरे का प्रयोग करते हुए सोमवार को “एक्स” पर एक पोस्ट में कहा, “बिहार में नितांत असफल ‘वोट अधिकार यात्रा’ में सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव की हालत ‘न तीन में न तेरह में’ जैसी ही रही.” “न तीन में न तेरह में” मुहावरे का मतलब जिसका कोई…
नयी दिल्ली. कांग्रेस ने सोमवार को अप्रैल-जून 2025 के जीडीपी के आंकड़ों को लेकर सरकार की आलोचना की और कहा कि इनसे ‘अतार्किक उत्साह’ पैदा हुआ है और इनमें अभी तो ‘ट्रंप का टैरिफ का झटका’ दिखाई नहीं दे रहा है जिसके असल परिणाम दूसरी तिमाही में दिखाई देने लगेंगे. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि टैरिफ से बचने के लिए निर्यातकों ने पहले से ही अमेरिका को अतिरिक्त निर्यात (फ्रंट लोडिंग) कर दिया था, जिससे निर्यात वृद्धि और जीडीपी के मुख्य आंकड़ों में वृद्धि हुई है. रमेश ने ‘एक्स’ पर कहा, ”अप्रैल-जून 2025 की अवधि के जीडीपी आंकड़े…
लखनऊ. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि अमेरिका के टैरिफ से घबरायी भाजपा सरकार अब चीन की शरण में पहुंच गयी है जिसका ट्रैक रिकार्ड भारत से दुश्मनी का ही रहा है. उन्होंने आरोप लगाया,”भाजपा-आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) ने भारत की विदेश नीति को बर्बाद कर दिया है. दुनिया के तमाम मित्र देशों ने साथ छोड़ दिया है.” पार्टी द्वारा जारी एक बयान में यादव ने कहा,”अभी आपरेशन सिंदूर के दौरान पड़ोसी देश भी साथ नहीं खड़े हुए. तब हमलावर पाकिस्तान को चीन हर प्रकार की मदद कर रहा था. जिस अमेरिका से…
इस्लामाबाद. पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्तिस्तान क्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो अधिकारियों सहित पांच पाकिस्तानी सैन्यर्किमयों की मौत हो गई. सेना ने एक बयान में कहा कि नियमित प्रशिक्षण पर निकले एक एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने तकनीकी खराबी आने के बाद “क्रैश-लैंडिंग” का प्रयास किया. बयान में कहा गया कि यह दुर्घटना दियामिर में थकदास छावनी से लगभग 12 किलोमीटर दूर हुडोर गांव के पास रविवार देर रात लगभग एक बजे हुई. मृतकों की पहचान पायलट कमांड मेजर आतिफ, सह-पायलट मेजर फैजल, फ्लाइट इंजीनियर नायब सूबेदार मकबूल, क्रू चीफ हवलदार जहांगीर और क्रू चीफ नायक आमिर…
नयी दिल्ली. घरेलू बिक्री में वृद्धि के कारण अगस्त में सकल जीएसटी संग्रह 6.5 प्रतिशत बढ़कर 1.86 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया. सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली. आगामी त्योहारों के कारण राजस्व में वृद्धि जारी रहने की संभावना है. सकल वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह अगस्त 2024 में 1.75 लाख करोड़ रुपये था. पिछले महीने संग्रह 1.96 लाख करोड़ रुपये था.इस साल अगस्त में सकल घरेलू राजस्व 9.6 प्रतिशत बढ़कर 1.37 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि आयात कर 1.2 प्रतिशत घटकर 49,354 करोड़ रुपये रहा. जीएसटी रिफंड सालाना आधार पर 20 प्रतिशत…
पाथारकांदि. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को कहा कि देश के कानून और संस्कृति का पालन करने वाले मुसलमानों को ”कोई समस्या” नहीं होगी. शर्मा ने एक कार्यक्रम के इतर पत्रकारों से बातचीत में वहां मौजूद एक मुस्लिम पत्रकार का जिक्र करते हुए कहा कि जब अजहरुद्दीन रवींद्रनाथ टैगोर की प्रशंसा में गीत गाएंगे, ”तो भारत में सब कुछ भारतीय बन जाएगा.” उन्होंने कहा, ”हम कहते आए हैं कि जो मुसलमान भारत को अपना मानते हैं, वे हमारे साथ हैं. अगर वे भारत में रहते हैं, तो उन्हें इस देश के कानून और संस्कृति का पालन करना…
तियानजिन. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में कहा कि पहलगाम में हुआ भयावह आतंकवादी हमला न केवल भारत की अंतरात्मा पर आघात था, बल्कि यह मानवता में विश्वास रखने वाले प्रत्येक राष्ट्र के लिए एक खुली चुनौती भी था. उन्होंने आतंकवाद से निपटने में दोहरे मापदंड त्यागने की जोरदार वकालत की.पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और कई अन्य वैश्विक नेताओं की उपस्थिति में मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में कहा कि आतंकवाद से लड़ना ”मानवता के प्रति” एक कर्तव्य है. पाकिस्तान और…
नयी दिल्ली. केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को कहा कि आगामी इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 5जी और 6जी तकनीकों पर केंद्रित होगा. उन्होंने कहा कि इसमें किसानों, एमएसएमई और स्कूली बच्चों जैसे समुदायों को जोड़ने के तरीकों पर भी चर्चा होगी. सिंधिया ने एआई आधारित ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 ऐप’ जारी करते हुए कहा कि 8-11 अक्टूबर को होने वाले आईएमसी में 115 देशों के लगभग 1.5 लाख प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है. उन्होंने कहा, ”इस मंच (आईएमसी) पर हम सिर्फ 5जी, 6जी, एआई, आईओटी, एम2एम आदि पर चर्चा नहीं करेंगे, बल्कि यह एक ऐसा मंच…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
