Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को

May 6, 2026

छत्तीसगढ़ में अब महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्री पर 50 प्रतिशत की छूट

May 6, 2026

‘सिनेमा से सत्ता तक’: विजय ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, क्या तमिलनाडु में शुरू होगा नया दौर? – |

May 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»एशियाई चैंपियनशिप : रिकर्व तीरंदाज अंकिता और धीरज ने स्वर्ण पदक जीते
Sports

एशियाई चैंपियनशिप : रिकर्व तीरंदाज अंकिता और धीरज ने स्वर्ण पदक जीते

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 14, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
एशियाई चैंपियनशिप : रिकर्व तीरंदाज अंकिता और धीरज ने स्वर्ण पदक जीते
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

ढाका. भारतीय तीरंदाज अंकिता भकत ने शुक्रवार को यहां एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में पेरिस ओलंपिक की रजत पदक विजेता दक्षिण कोरिया की नाम सुहयोन को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण पदक जीता जबकि धीरज बोम्मादेवरा ने भी पुरुष रिकर्व स्पर्धा का खिताब जीत लिया.

अंकिता ने पांच सेट के चुनौतीपूर्ण फाइनल में 7-3 से हराकर अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए महिला रिकर्व स्पर्धा जीती तो वहीं पुरुष वर्ग में धीरज ने हमवतन राहुल को फाइनल में 6-2 से हराकर पहला स्थान हासिल किया. भारतीय दल ने अपने अभियान का समापन 10 पदकों के साथ किया जिसमें छह स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक शामिल रहे. इससे भारत तालिका में शीर्ष पर रहा.

अंकिता ने इससे पहले सेमीफाइनल में सीनियर साथी और दुनिया की पूर्व नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी को हराया था. दोनों 5-5 से बराबरी पर थीं और शूट-ऑफ में भी दोनों तीरंदाजों ने नौ-नौ अंक बनाए. लेकिन अंकिता का तीर केंद्र के करीब था जिससे वह खिताबी मुकाबले में पहुंच गईं.

अंकिता ने फाइनल में पहला सेट 29-27 से अपने नाम कर लिया. दूसरा सेट 27-27 से बराबरी पर रहा. नाम तीसरा सेट 28-26 से जीतकर बराबरी पर आ गईं. लेकिन चौथे सेट में भारतीय तीरंदाज. ने शानदार वापसी की और 29-28 के शानदार प्रयास से 5-3 की ब­ढ़त बना ली. इस भारतीय ने निर्णायक सेट में भी दमखम दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया.

अंकिता ने इस तरह एशिया की लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली तीरंदाजों में से एक के खिलाफ शानदार जीत हासिल की.
भारत ने संगीता की बदौलत महिला रिकर्व का कांस्य पदक भी हासिल किया जिसमें इस तीरंदाज ने हमवतन और अनुभवी पांच बार की ओलंपियन दीपिका कुमारी को शूट-ऑफ में 6-5 से शिकस्त दी.

पुरुषों के वर्ग में धीरज ने 33 वर्षीय अनुभवी जंग चैहवान को हराकर फाइनल में प्रवेश किया. फाइनल में धीरज ने पहला सेट एक अंक से गंवाने के बाद जबरदस्त वापसी की और दूसरा सेट जीतकर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया. उन्होंने तीसरा सेट 29-27 से जीतकर स्कोर 4-2 कर दिया. फिर 10 अंक की एक और हैट्रिक लगाकर स्वर्ण पदक पक्का किया.



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबघेल का विवादित बयान: NDA की जीत का श्रेय मुख्य चुनाव आयुक्त को बताया
Next Article प्रदेश में 14 नई सिंचाई परियोजनाओं को मिली सैद्धांतिक सहमति
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को

May 6, 2026
Sports

आईपीएल 2026 में बड़ा मुकाबला, क्या टीमों के बीच छिपी है नई रणनीति

May 6, 2026
Sports

क्रिकेट में शांति या तूफान से पहले का सन्नाटा? फैंस को क्यों नहीं मिल रही बड़ी खबर

May 5, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को

May 6, 2026

छत्तीसगढ़ में अब महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्री पर 50 प्रतिशत की छूट

May 6, 2026

‘सिनेमा से सत्ता तक’: विजय ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, क्या तमिलनाडु में शुरू होगा नया दौर? – |

May 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.