Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को

May 6, 2026

छत्तीसगढ़ में अब महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्री पर 50 प्रतिशत की छूट

May 6, 2026

‘सिनेमा से सत्ता तक’: विजय ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, क्या तमिलनाडु में शुरू होगा नया दौर? – |

May 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»ईडी के समन पर पेश नहीं हुए अनिल अंबानी, एजेंसी ने 17 नवंबर के लिए नया नोटिस जारी किया
Business

ईडी के समन पर पेश नहीं हुए अनिल अंबानी, एजेंसी ने 17 नवंबर के लिए नया नोटिस जारी किया

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 14, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
ईडी के समन पर पेश नहीं हुए अनिल अंबानी, एजेंसी ने 17 नवंबर के लिए नया नोटिस जारी किया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी फेमा मामले में शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश नहीं हुए, जिसके बाद एजेंसी ने उन्हें 17 नवंबर के लिए नया नोटिस जारी किया. ईडी सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने अंबानी के शुक्रवार को ”डिजिटल माध्यम” से हाजिर होने की पेशकश को अस्वीकार कर दिया.

कारोबारी अनिल अंबानी (66) के एक प्रवक्ता द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि उन्होंने संघीय जांच एजेंसी को पत्र लिखकर विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत की जा रही जांच में ”पूर्ण सहयोग” का आश्वासन दिया है. यह जांच जयपुर-रींगस राजमार्ग परियोजना से संबंधित है. हाल ही में धन शोधन निरोधक कानून के तहत अंबानी और उनकी कंपनियों की 7,500 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने के बाद ईडी ने एक बयान में कहा था कि आर-इंफ्रा के खिलाफ (फेमा के तहत की गई) तलाशी कार्रवाई में पाया गया कि राजमार्ग परियोजना में कथित तौर पर 40 करोड़ रुपये की ”हेराफेरी” की गई थी.

एजेंसी ने कहा था, ”सूरत स्थित फर्जी कंपनियों के माध्यम से धन दुबई पहुंचाया गया. इससे 600 करोड़ रुपये से अधिक के व्यापक अंतरराष्ट्रीय हवाला नेटवर्क का पता चला है.” सूत्रों ने बताया कि ईडी ने कुछ कथित हवाला डीलरों सहित कई लोगों के बयान दर्ज किए हैं, जिसके बाद उन्होंने अनिल अंबानी को तलब करने का फैसला किया है.

हवाला, धन के अवैध लेन-देन को दर्शाता है, जिसमें अधिकतर नकदी शामिल होती है. बयान में कहा गया है, ”यह मामला (फेमा मामला) लगभग 15 साल पुराना है और एक सड़क ठेकेदार से जुड़ा है.” इसमें कहा गया है कि ‘रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड’ ने 2010 में जेआर टोल रोड (जयपुर-रींगस राजमार्ग) के निर्माण के लिए ईपीसी अनुबंध प्रदान किया था.

बयान के अनुसार, ”यह पूरी तरह से घरेलू अनुबंध था, जिसमें किसी भी तरह का विदेशी मुद्रा घटक शामिल नहीं था.” बयान में कहा गया है, ”जेआर टोल रोड पूरी तरह से बनकर तैयार हो चुका है और 2021 से, यह पिछले चार वर्षों से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के पास है.” अनिल अंबानी रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के बोर्ड के सदस्य नहीं हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleप्रदेश में 14 नई सिंचाई परियोजनाओं को मिली सैद्धांतिक सहमति
Next Article मशहूर अभिनेत्री कामिनी कौशल का 98 साल की उम्र में निधन
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

‘बड़ी जिम्मेदारी, बड़ा भरोसा’: कुमार मंगलम बिड़ला की एंट्री से उछला Vodafone Idea का शेयर – |

May 6, 2026
Business

ऑटो सेक्टर में धमाकेदार शुरुआत! अप्रैल में रिकॉर्ड बिक्री ने दिखाया जबरदस्त उछाल – |

May 5, 2026
Business

रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा रुपया: महंगे तेल और वैश्विक तनाव ने बढ़ाई चिंता – |

May 4, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को

May 6, 2026

छत्तीसगढ़ में अब महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्री पर 50 प्रतिशत की छूट

May 6, 2026

‘सिनेमा से सत्ता तक’: विजय ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, क्या तमिलनाडु में शुरू होगा नया दौर? – |

May 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.