Author: atulpradhan

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कवि अऊ गीतकार केदार सिंह परिहार का आज निधन हो गया। सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताया है।सीएम साय ने कहा, छत्तीसगढ़ ल छांव करे बर, मैं छानही बन जातेंव… अइसन अंतस के गीत लिखइया, प्रसिद्ध कवि अऊ गीतकार केदार सिंह परिहार के देवलोक गमन के समाचार बड़ दु:खद हवय। छत्तीसगढ़ के माटी अऊ संस्कृति ला अपन गीत अऊ शब्द मा जिवंत करइया परिहार जी के अवसान ले साहित्य जगत हा सुन्ना होगे हे। भगवान मेर प्रार्थना करत हंव के दिवंगत आत्मा ला अपन श्री चरण मा ठउर देवय अऊ घर…

Read More

संभल. कल्कि धाम के पीठाधीश्वर और कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने संभल हिंसा पर हाल में आई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि “संभल में हिंदू डरे हुए हैं.” कृष्णम ने शनिवार शाम पत्रकारों से बातचीत में न्यायिक रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि संभल में केवल 15 प्रतिशत आबादी हिंदू है. उन्होंने आशंका जताई कि अगर 2027 में सरकार बदल गई तो हिंदुओं की संख्या पांच प्रतिशत भी नहीं रह जाएगी. कृष्णम ने कहा, “संभल में हिंदू डरे हुए हैं. यह घोर अधर्म और अत्याचार का स्थान है. हिंदुओं…

Read More

रायपुर. राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत आज बिलासपुर में स्कूली छात्र-छात्राओं और 300 से अधिक खिलाड़ियों ने साइकल रैली निकाली। भारत सरकार के फिट इंडिया कार्यक्रम “सन्डेस ऑन सायकल” (Sundays on Cycle) के तहत पीएमश्री स्वामी आत्मांनद विद्यालय नूतन चौक सरकंडा से स्वर्गीय बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई तक यह रैली निकाली गई। पूर्व ओलम्पियन एवं हॉकी के हेड कोच श्री अजीत इमानुएल लकड़ा और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाडी संजू देवी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। भारत सरकार द्वारा देश के समृद्ध खेल विरासत का उत्सव मनाने, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद…

Read More

पेरिस. सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी को यहां विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष युगल सेमीफाइनल में चीन के 11वें वरीय चेन बो यांग और लियू यी से हारने के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा. भारत के लिए पदक सुनिश्चित करने के एक दिन बाद सात्विक और चिराग के पास विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय पुरुष युगल जोड़ी बनने का मौका था लेकिन शनिवार की शाम को 67 मिनट तक चले सेमीफाइनल मुकाबले में 19-21, 21-18, 12-21 से हारने के कारण उनका यह सपना पूरा नहीं हो पाया. भारतीय जोड़ी का विश्व…

Read More

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 125वीं कड़ी का सीधा प्रसारण आज नवा रायपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद उद्योग एवं व्यापार परिसर के कन्वेंशन सेंटर में हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, उद्योग मंत्री लखन देवांगन, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक इंद्र कुमार साहू तथा छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण और नागरिक उपस्थित थे।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदाओं…

Read More

नयी दिल्ली. केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने रविवार को कहा कि पूर्वोत्तर और देश के अन्य क्षेत्रों के आदिवासियों को प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के दायरे से बाहर रखा जाएगा ताकि वे अपनी व्यवस्था के अनुसार ”मुक्त रूप से” जीवन जी सकें. आरएसएस से संबद्ध वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा यहां आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि कुछ लोग इन दिनों सोशल मीडिया पर एक विचित्र माहौल बना रहे हैं और केंद्र के खिलाफ एक विमर्श गढ. रहे हैं.मंत्री ने कहा, “केंद्रीय मंत्री होने के नाते मैं…

Read More

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी हाल की जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा का अनुभव साझा किया. उन्होंने कहा कि विदेश दौरे से अलग-अलग कंपनियों से 6 MOU किया गया है. उन्होंने जापान में वर्ल्ड एक्सपो में छत्तीसगढ़ पवेलियन की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश को नई औद्योगिक नीति से लाभ मिल रहा है. नवा रायपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर में ‘मन की बात’ प्रसारण को सुनने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा की. “मन की बात” कार्यक्रम को लेकर उन्होंने कहा कि इससे…

Read More

बलिया. भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने पति के लिए एक भावुक संदेश पोस्ट करते हुए अपील की है कि वह उनसे बात करें. ज्योति ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर पवन सिंह के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की. उन्होंने पोस्ट में अभिनेता से पारिवारिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर उनसे बात करने की अपील की. ज्योति ने लिखा, “मैंने तो आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलकर एक पतिव्रता पत्नी का धर्म निभा दिया है. अब आपकी बारी है अपना धर्म निभाने की.” उन्होंने कहा, “आदरणीय पति पवन सिंह जी, मैं कई…

Read More

नयी दिल्ली. भारतीय डाक ने अमेरिकी सीमा शुल्क विभाग द्वारा जारी नए नियमों में स्पष्टता के अभाव में अमेरिका जाने वाले सभी प्रकार की डाक बुकिंग सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी हैं. एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई. इससे पहले, अमेरिकी सरकार द्वारा जारी किए गए नए सीमा शुल्क नियमों के कारण देश के डाक विभाग ने 100 अमेरिकी डॉलर से अधिक मूल्य के उपहारों के लिए डाक सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था. बयान में कहा गया है, ”22 अगस्त, 2025 के सार्वजनिक नोटिस के क्रम में, डाक विभाग ने…

Read More

बेंगलुरु. आयुष बडोनी के नाबाद दोहरे शतक की मदद से उत्तर क्षेत्र ने दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के चौथे और आखिरी दिन रविवार को यहां पूर्व क्षेत्र को वापसी करने का मौका नहीं दिया और पहली पारी में बढ़त के आधार पर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की.पहली पारी में 183 रन की बढ़त लेने वाली उत्तर क्षेत्र की टीम ने दिन की शुरुआत दूसरी पारी में दो विकेट पर 388 रन से आगे से की. टीम ने चार विकेट पर 658 रन पर पारी घोषित की तब उसकी बढत 833 रन की हो चुकी थी और दोनों कप्तानों ने…

Read More