What's Hot
- अतुल गुप्ता ने भारतीय पीएसयू इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड के नए सीएमडी का पदभार संभाला
- एससीएससी 4 जुलाई को एनटीपीसी सीएमडी के लिए साक्षात्कार आयोजित करेगा; गुरदीप सिंह के उत्तराधिकारी की संभावना जल्द ही – भारतीय पीएसयू
- एफओपीओ ने नए पदाधिकारियों का चुनाव किया, तेल पीएसयू अधिकारियों के लिए चौथी वेतन संशोधन समिति के शीघ्र गठन का आग्रह किया – भारतीय पीएसयू
- एनटीपीसी बाढ़ ने ग्रिड स्थिरता को मजबूत करने के लिए 400 मेगावाट बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली परियोजना शुरू की – भारतीय पीएसयू
- भारतीय पीएसयू नारी शक्ति सम्मान पुरस्कार के दूसरे संस्करण में 17 पीएसयू महिला नेताओं को सम्मानित किया गया
- दूसरे इंडियनपीएसयू नारी शक्ति सम्मान पुरस्कार 2026 में मीडिया की अग्रणी महिलाओं का जलवा – भारतीय पीएसयू
- दूसरे इंडियनपीएसयू नारी शक्ति सम्मान पुरस्कार 2026 में चार असाधारण महिलाओं को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया – भारतीय पीएसयू
- भारतीय पीएसयू नारी शक्ति सम्मान पुरस्कार – 2026 का “डी” फैक्टर – भारतीय पीएसयू
Author: atulpradhan
रायपुर, पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन कर पशुधन को लम्फी बीमारी से बचाव हेतु टीकाकरण किया गया। शिविर में पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और एवं 120 लम्फी बीमारी से बचाव हेतु टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही 30 पशुओं को कृमिनाशक दवापान, एक पशु में कृत्रिम गर्भाधान तथा 11 पशुओं हेतु औषधि वितरण किया गया। कलेक्टर बलौदाबाजार-भाटापारा के निर्देशानुसार उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें के मार्गदर्शन में विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम सरखोर के गौठान में पशुओं हेतु शिविर आयोजन किया गया। शिविर में मोबाईल वेटेरिनरी यूनिट से डॉ. नेहा…
मुंबई. लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘रामायण’ के निर्देशक रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का रविवार सुबह निधन हो गया. वह 81 वर्ष के थे और वृद्धावस्था से जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से पीड़ित थे. उनके छोटे भाई मोती सागर ने यह जानकारी दी.मोती सागर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”वह काफी समय से बीमार थे. उन्हें लगभग तीन हफ़्ते तक ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कल (शनिवार) उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई क्योंकि उनके खून में संक्रमण फैल गया था. चिकित्सकों ने उन्हें घर वापस ले जाने की सलाह दी थी. सुबह करीब 10 बजे उनका…
तियानजिन. विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि सीमा पर शांति और सौहार्द बनाए रखना भारत-चीन संबंधों के लिए एक बीमा पॉलिसी की तरह है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग को इस स्थिति से अवगत कराया.दोनों नेताओं ने दिन में व्यापक चर्चा की, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों के पुर्निनर्माण पर ध्यान केंद्रित किया गया. मिसरी ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत का ब्योरा देते हुए कहा कि मोदी ने सीमा पार आतंकवाद की चुनौती का जिक्र किया और इससे निपटने के लिए एक-दूसरे को सहयोग…
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने वाले भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की सराहना करते हुए लिखा कि उनकी दृढ़ खेल शैली टेस्ट क्रिकेट की खूबसूरती की याद दिलाती थी. पुजारा ने पिछले रविवार को अपने 103 टेस्ट मैच के शानदार करियर का अंत करते हुए संन्यास की घोषणा की थी. मोदी ने पुजारा को एक पत्र में लिखा, ”क्रिकेट के छोटे प्रारूपों के प्रभुत्व वाले युग में आप खेल के लंबे प्रारूप की खूबसूरती की याद दिलाते थे. आपके अडिग धैर्य और लंबे समय तक एकाग्रता के साथ बल्लेबाजी करने…
रायपुर. भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार सभी के लिए शिक्षा पर केन्द्रित योजना उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप यह आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम के पाँच प्रमुख घटक शामिल किए गए है जिसमें बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान, महत्वपूर्ण जीवन कौशल, बुनियादी शिक्षा, व्यावसायिक कौशल और सतत शिक्षा पर गतिविधियाँ केंद्रित होंगी. उल्लास में साक्षरता सप्ताह के तहत् राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर जिले की उपलब्धियां प्रदर्शित की जाएंगी. राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 1 सितम्बर को मोबाइल ऐप पर पंजीयन…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर बिलासपुर SSP रजनेश सिंह ने सख्ती दिखाई है। रतनपुर थाने में पदस्थ दो आरक्षकों को SSP ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित आरक्षकों के नाम संजय खाण्डे और सुदर्शन मरकाम हैं।सूत्रों के मुताबिक, दोनों आरक्षक हाल ही में रतनपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब की सूचना पर बिना किसी वरिष्ठ अधिकारी को बताए रेड करने पहुंचे थे। उन्होंने मौके से अवैध शराब तो बरामद की, लेकिन उसकी वैधानिक जब्ती और रिपोर्टिंग की प्रक्रिया पूरी नहीं की। यही नहीं, आरोप है कि दोनों आरक्षकों ने मौके पर…
नयी दिल्ली. दिल्ली पुलिस ने कालकाजी मंदिर में 35 वर्षीय सेवादार की हत्या के मामले में शेष आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कई टीम गठित की हैं. सेवादार योगेंद्र सिंह की शुक्रवार रात प्रसाद वितरण को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है, जिनमें मुख्य आरोपी अतुल पांडे भी शामिल है, जिसे स्थानीय लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया था. चार अन्य लोगों, मोहन उर्फ ??भूरा, उसके चचेरे भाई कुलदीप बिधूड़ी, नितिन पांडे और उसके पिता…
तियानजिन. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस एवं चीन ने ब्रिक्स सदस्य देशों के सामाजिक-आर्थिक विकास में बाधा डालने वाले ”भेदभावपूर्ण प्रतिबंधों” के खिलाफ एक साझा रुख अपनाया है. शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने यहां पहुंचे पुतिन ने चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ से एक साक्षात्कार के दौरान यह टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि रूस और चीन महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए अतिरिक्त संसाधन जुटाने पर विशेष ध्यान दे रहे हैं और वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए ब्रिक्स की क्षमता को मजबूत करने के लिए एकजुट हैं. रूस के…
रायपुरकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित बयान के मामले में TMC सांसद महुआ मोइत्रा फंस गई हैं, जहां उन पर एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196 और 197 के तहत माना कैंप पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। उनकी टिप्पणी से छत्तीसगढ़ में विरोध तेज हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे विपक्ष की दूषित मानसिकता का परिचायक बताते हुए कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति पर की गई टिप्पणी नहीं, बल्कि पूरे देश की गरिमा और राष्ट्रीय…
नयी दिल्ली. उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि मोटर वाहन कर की प्रकृति प्रतिपूरक है और अगर किसी वाहन का उपयोग नहीं किया जाता है या ‘सार्वजनिक स्थान’ पर इसका इस्तेमाल नहीं हो रहा है, तो उसके मालिक पर मोटर वाहन कर का बोझ नहीं डाला जाना चाहिए. न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ ने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के दिसंबर 2024 के फैसले को चुनौती देने वाली अपील पर अपना फैसला सुनाया. न्यायालय ने कहा, ”मोटर वाहन कर की प्रकृति प्रतिपूरक है. इसका उपयोग से सीधा संबंध है. मोटर वाहन कर लगाने का तर्क यह है…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
