Author: atulpradhan

राष्ट्रपति शी के साथ बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सीमा पार आतंकवाद का जिक्र किया: मिसरी. सीमा पर शांति और सौहार्द बनाए रखना संबंधों के समग्र विकास के लिए बीमा की तरह है: मिसरी ने मोदी और शी के बीच हुई वार्ता पर कहा. सीमा पर स्थिति किसी न किसी रूप में समग्र संबंधों पर प्रतिबिंबित होगी: विदेश सचिव मिसरी ने मोदी-शी वार्ता पर कहा. मोदी और शी का मानना था कि भारत और चीन के बीच मतभेदों को विवाद में नहीं बदलने देना चाहिए: मिसरी. प्रधानमंत्री मोदी ने संबंधों के निरंतर और सुचारू विकास के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों…

Read More

राजगीर. कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से भारत ने रविवार को यहां पुरुष एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के पूल ए के कड़े मुकाबले में जापान को 3-2 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की और सुपर चार चरण के लिए क्वालीफाई किया. चीन के खिलाफ पहले मैच में हैट्रिक बनाने वाले हरमनप्रीत ने पांचवें और 46वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर दो गोल दागे जबकि भारत के लिए एक अन्य गोल मनदीप सिंह ने चौथे मिनट में किया. जापान की ओर से दोनों गोल कोसेई कावाबे ने 38वें और 59वें मिनट में किए. भारत ने शुक्रवार को…

Read More

रायपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 125वीं कड़ी का सीधा प्रसारण आज नवा रायपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद उद्योग एवं व्यापार परिसर के कन्वेंशन सेंटर में हुआ. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, उद्योग मंत्री लखन देवांगन, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक इंद्र कुमार साहू तथा छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण और नागरिक उपस्थित थे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदाओं…

Read More

मुजफ्फरपुर. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को दावा किया कि बिहार में बहुजनों की आवाज उठाने वाले यूट्यूबर को चुप कराने के लिए फर्जी मुकदमे दर्ज गढ़े जाते हैं और उन्हें जान से मारने तक की कोशिश होती है. राहुल ने बिहार में अपनी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान पिछले दिनों मुजफ्फरपुर में कुछ ऐसे यूट्यूबर से मुलाकात की थी. उन्होंने मुलाकात का वीडियो रविवार को अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किया. कांग्रेस नेता ने कहा, “जब मुख्यधारा की मीडिया में बहुजनों की आवाज और उनके मुद्दे गायब कर दिए गए हैं, तब ये युवा अपने दम…

Read More

तियानजिन. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने भारत-चीन सीमा मुद्दे के .निष्पक्ष, उचित और पारस्परिक रूप से स्वीकार्य” समाधान की दिशा में काम करने पर रविवार को सहमति जताई. उन्होंने वैश्विक व्यापार को स्थिर करने में दोनों अर्थव्यवस्थाओं की भूमिका को स्वीकार करते हुए व्यापार एवं निवेश संबंधों को विस्तार देने का संकल्प भी लिया. उत्तरी चीन के तियानजिन शहर में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन से इतर मोदी और शी के बीच यह बातचीत अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन की टैरिफ संबंधी नीति से वैश्विक अर्थव्यवस्था में पैदा…

Read More

रायपुर. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित “आपत्तिजनक” टिप्पणी को लेकर तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ छत्तीसगढ़ के रायपुर में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय निवासी की शिकायत के आधार पर मोइत्रा के खिलाफ शनिवार को माना थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196 (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और धारा 197 (राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाने वाले आरोप, दावे) के तहत मामला दर्ज किया गया. मोइत्रा…

Read More

भोजपुर: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि बिहार से ‘वोटर अधिकार यात्रा’ रूपी क्रांति शुरू हुई् है, जो पूरे देश में फैलने जा रही है। गांधी ने ने अपनी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान भोजपुर में आयोजित एक सभा में यह दावा भी किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ‘‘बिहार का चुनाव चोरी नहीं करने दिया जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि संविधान को बचाने में बिहार के करोड़ों युवाओं ने यात्रा में अपनी ताकत लगाई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘‘बिहार से ही क्रांति शुरू होती है। आपने दिखाया कि बिहार…

Read More

नयी दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिहं ने शनिवार को कहा कि रक्षा क्षेत्र में भारत के लिए आत्मनिर्भर होना बेहद आवश्यक है और इसके लिए देश किसी विदेशी आपूर्ति पर निर्भर नहीं रह सकता। उन्होंने कहा कि सरकार प्रस्तावित हवाई सुरक्षा प्रणाली ‘सुदर्शन चक्र’ के तहत अगले 10 वर्षों में देशभर के सभी महत्वपूर्ण स्थलों को पूरी तरह हवाई सुरक्षा प्रदान करने की योजना बना रही है। ‘एनडीटीवी डिफेंस समिट’ में अपने संबोधन में सिहं ने कहा कि एक ऐसी सुरक्षा प्रणाली तैयार की जा रही है जो दुश्मन के किसी भी हमले से बचाव करने और उसका जवाब देने,…

Read More

कोलकाता: केंद्र सरकार, अमेरिका के अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क से निर्यात क्षेत्रों को बचाने के लिए विभिन्न हितधारकों के साथ मिलकर लगातार काम कर रही है। मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) अनंत नागेश्वरन ने शनिवार को यह बात कही। अमेरिका ने 27 अगस्त से अपने यहां आने वाले भारतीय सामानों पर 50 प्रतिशत का भारी शुल्क लगा दिया है।नागेश्वरन ने इस बात पर प्रकाश डाला कि संकट चाहे छोटा हो या बड़ा, अक्सर उत्प्रेरक का काम करता है। इससे सरकार, निजी क्षेत्र और परिवार सहित समाज-व्यवस्था के सभी वर्ग जरूरी कार्रवाई करने के लिए सक्रिय होते हैं। उन्होंने कहा कि शुल्क…

Read More

बेंगलुरु: भारतीय टेस्ट कप्तान और टी20 उपकप्तान शुभमन गिल आगामी एशिया कप के लिए दुबई जाने से पहले फिटनेस आकलन और तैयारियों के लिए यहां बीसीसीआई सेंटर आॅफ एक्सीलेंस (सीओई) पहुंच गए हैं। एशिया कप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने वाले खिलाड़ियों को नौ सितंबर को मेजबान संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच से पहले चार सितंबर को दुबई में इकट्ठा होना है। सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी फिटनेस आकलन के लिए सीओई पहुंच गए हैं। फिटनेस की जांच रविवार से शुरू हो सकती है और सभी की निगाह एक…

Read More