What's Hot
- अतुल गुप्ता ने भारतीय पीएसयू इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड के नए सीएमडी का पदभार संभाला
- एससीएससी 4 जुलाई को एनटीपीसी सीएमडी के लिए साक्षात्कार आयोजित करेगा; गुरदीप सिंह के उत्तराधिकारी की संभावना जल्द ही – भारतीय पीएसयू
- एफओपीओ ने नए पदाधिकारियों का चुनाव किया, तेल पीएसयू अधिकारियों के लिए चौथी वेतन संशोधन समिति के शीघ्र गठन का आग्रह किया – भारतीय पीएसयू
- एनटीपीसी बाढ़ ने ग्रिड स्थिरता को मजबूत करने के लिए 400 मेगावाट बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली परियोजना शुरू की – भारतीय पीएसयू
- भारतीय पीएसयू नारी शक्ति सम्मान पुरस्कार के दूसरे संस्करण में 17 पीएसयू महिला नेताओं को सम्मानित किया गया
- दूसरे इंडियनपीएसयू नारी शक्ति सम्मान पुरस्कार 2026 में मीडिया की अग्रणी महिलाओं का जलवा – भारतीय पीएसयू
- दूसरे इंडियनपीएसयू नारी शक्ति सम्मान पुरस्कार 2026 में चार असाधारण महिलाओं को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया – भारतीय पीएसयू
- भारतीय पीएसयू नारी शक्ति सम्मान पुरस्कार – 2026 का “डी” फैक्टर – भारतीय पीएसयू
Author: atulpradhan
न्यूयॉर्क. दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करके अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखा और लोगों को यह भी याद दिलाया कि वह कोई मशीन नहीं हैं. मौजूदा चैंपियन सिनर ने दुनिया के 27वें नंबर के डेनिस शापोवालोव को 5-7, 6-4, 6-3, 6-3 से हराकर चौथे दौर में प्रवेश किया. सिनर ने मैच के बाद कहा, ”मैं कोई मशीन नहीं हूं और आप सब यह जानते हैं. मुझे भी कभी-कभी संघर्ष करना पड़ता है. मुझ पर भी दबाव होना स्वाभाविक है. आपको मैच के अनुसार सामंजस्य बिठाना…
रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार के रोजगार एवं प्रशिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा राज्य स्तरीय रोजगार मेला रायपुर में आगामी 9 और 10 अक्टूबर 2025 को आयोजन किया जाएगा. इस मेले में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को विभाग की वेबसाइटhttps://erojgar.cg.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य होगा. विभागीय मंत्री श्री गुरू खुशवंत साहेब ने युवाओं से अपील की है कि वे समय रहते ऑनलाइन पंजीयन अवश्य कराएँ और इस राज्य स्तरीय रोजगार मेले का लाभ उठाएँ. रोजगार उपलब्ध कराने वाली कंपनियाँ राज्य स्तरीय रोजगार मेले में जिंदल स्टील रायपुर, एयरटेल पेमेंट बैंक, ऑटो सेंटर बिलासपुर, राजस्थान कपड़ा मिल, सतलज कपड़ा इंडस्ट्री में रोजगार…
गणेश विसर्जन का पर्व गणेश चतुर्थी के अंतिम दिन मनाया जाता है, जो अनंत चतुर्दशी भी कहलाता है। यह पूजा और भक्ति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। विसर्जन का अर्थ है, भगवान गणेश को सम्मानपूर्वक विदा करना, ताकि वे अपने लोक को लौट सकें। विसर्जन से पहले की तैयारी विसर्जन की प्रक्रिया यह विसर्जन विधि आपको अपनी भक्ति और श्रद्धा को पूरी तरह से व्यक्त करने में मदद करेगी।
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा। माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥ एकदंत दयावंत, चार भुजा धारी। माथे सिंदूर सोहे, मूस की सवारी॥ पान चढ़े, फूल चढ़े, और चढ़े मेवा। लड्डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा॥ जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा। माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥ अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया। बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया॥ ‘सूर’ श्याम शरण आए, सफल किए सेवा। जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा॥ माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा। जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा॥
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बर्थडे पार्टी से लौट रहे तीन युवाओं की बाइक पुल से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक दो टुकड़ों में बंट गई यह भीषण हादसा शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के सरगांवा गांव के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, बाइक में एक युवती समेत तीन लोग सवार थे। सभी बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे थे। तेज रफ्तार में चल रही बाइक अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई…
मैसुरु. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने रविवार को कहा कि धर्मस्थल में बीते दो दशक के दौरान दुष्कर्म एवं हत्या किए जाने और शवों को सामूहिक रूप से दफनाने से संबंधित दावों की राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) से जांच कराने की जरूरत नहीं है, और एसआईटी को मामले की तफ्तीश पूरी करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए पूरी आजादी दी गयी है. मुख्यमंत्री ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए यह भी कहा कि धर्मस्थल से संबंधित संदेह दूर करने और जांच के लिए ही विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है. वह विपक्षी जनता दल (सेक्युलर) और…
ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की नई पहल रायपुरछत्तीसगढ़ में ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने एक नई और अभिनव पहल की है। ‘दीदी के गोठ‘ नामक विशेष रेडियो कार्यक्रम का प्रसारण 31 अगस्त को दोपहर 12.15 बजे आकाशवाणी रायपुर केंद्र सहित राज्य के सभी आकाशवाणी केंद्रों से एक साथ किया गया। इस कार्यक्रम को प्रदेशभर में उत्साहपूर्वक सुना गया। इस कार्यक्रम के माध्यम मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री तथा उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा की प्रेरणादायी शुभकामनाएँ और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उप…
रायपुर लंबे इंतजार के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू होने जा रही है। इसको लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि “देश और दुनिया भर से लोग मानसरोवर यात्रा पर जाते हैं। जिस स्थान पर भगवान शिव के दर्शन हों, वहां जाना जीवन का अद्भुत अनुभव है। कठिन यात्रा के बाद भी लोग वहां जाते हैं, मेरी शुभकामनाएं।” 2020 में लगा था प्रतिबंधदरअसल, भारत-चीन सीमा पर तनाव के कारण साल 2020 में चीन सरकार ने कैलाश मानसरोवर यात्रा पर रोक लगा दी थी। अब पांच…
दीर अल-बलाह. इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज. ने रविवार को घोषणा की कि हमास के सशस्त्र विंग के प्रवक्ता अबू ओबैदा को इस सप्ताहांत गाजा में मार गिराया गया. ओबैदा का आखिरी बयान शुक्रवार को आया, जब इजराइल ने गाजा शहर में एक नए हमले की शुरुआत करते हुए इस क्षेत्र को युद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया था. हमास ने इजराइल के इस दावे पर कोई टिप्पणी नहीं की है.
मुंबई. ‘पवित्र रिश्ता’ और ‘कसम से’ जैसे हिंदी और मराठी टेलीविजन धारावाहिकों से लोकप्रियता हासिल करने वाली अभिनेत्री प्रिया मराठे का रविवार को निधन हो गया. प्रिया लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं. प्रिया करीब दो साल से अधिक समय से कैंसर से जूझ रही थीं और 38 वर्ष की आयु में मुंबई के मीरा रोड स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली. प्रिया के चचेरे भाई सुबोध भावे ने उनकी मौत की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट में लिखा, ” एक बेहतरीन अभिनेत्री, कुछ धारावाहिकों और फिल्मों में मेरी सह-कलाकार. लेकिन मेरे…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
