Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले सूर्यकुमार यादव से क्यों छ‍िन सकती है कप्तानी?

May 8, 2026

डायरेक्टर टेक्निकल अरुण कुमार त्यागी की सड़क हादसे में मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

May 8, 2026

डॉक्टरों की कमी के बीच ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला, आव्रजन आवेदनों पर लगी रोक हटाई

May 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»दक्षिण एशिया में लोकतंत्र पर पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त कुरैशी की पुस्तक ब्रिटेन में प्रकाशित
International

दक्षिण एशिया में लोकतंत्र पर पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त कुरैशी की पुस्तक ब्रिटेन में प्रकाशित

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 11, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
दक्षिण एशिया में लोकतंत्र पर पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त कुरैशी की पुस्तक ब्रिटेन में प्रकाशित
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

लंदन. भारत के पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) डॉ. एस.वाई. कुरैशी ने दक्षिण एशिया में लोकतंत्र पर उनके गहन विश्लेषण पर आधारित पुस्तक के ब्रिटेन में विमोचन के अवसर पर कहा कि क्षेत्र के लोकतांत्रिक देश एक-दूसरे के अनुभवों से महत्वपूर्ण सबक सीख सकते हैं.

‘डेमोक्रेसीज हार्टलैंड: इनसाइड द बैटल फॉर पावर इन साउथ एशिया’ का पिछले सप्ताह किंग्स कॉलेज लंदन में विमोचन किया गया. इससे पहले कुरैशी को ‘किंग्स इंडिया इंस्टीट्यूट’ में ‘फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) फेलोशिप’ प्रदान की गई थी. यह पुस्तक भारत में सितंबर में जारी की गई थी. इसमें पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने तर्क दिया है कि दक्षिण एशिया की तरह किसी भी अन्य क्षेत्र ने लोकतांत्रिक प्रयोग को पूरी तरह या इतनी तीव्रता से नहीं अपनाया है.

‘किंग्स कॉलेज लंदन’ के कुलपति और अध्यक्ष प्रोफेसर शितिज कपूर ने कहा, ”डॉ. कुरैशी ने अपना करियर भारतीय लोकतंत्र की प्रमुख संस्थाओं में से एक- भारत निर्वाचन आयोग की सेवा और संरक्षण में बिताया है. यह वह संस्था है जो भारत में राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय चुनावों पर नजर रखती है.” उन्होंने कहा, ”इस पुस्तक पर चर्चा के लिए ‘किंग्स इंडिया इंस्टीट्यूट’ से बेहतर जगह और क्या हो सकती है – जो भारत में लोकतंत्र के अध्ययन के लिए दुनिया के अग्रणी केंद्रों में से एक है. यह पुस्तक हमें भारत के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका समेत दक्षिण एशिया के अन्य देशों में लोकतंत्र को और व्यापक रूप से देखने के लिए प्रेरित करती है.”

लंदन में आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में कुरैशी द्वारा अपनाए गए विषय पर चर्चा की गई. कुरैशी भारत के 17वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त रह चुके हैं और उन्होंने अपनी नवीनतम पुस्तक में जिन देशों का उल्लेख किया है, उनमें से कई देशों में उन्होंने चुनावों को प्रत्यक्ष रूप से देखा है. इस पुस्तक में दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) समूह में शामिल अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका में लोकतांत्रिक अनुभवों की तुलना की गई है.

कुरैशी ने कहा, ”मैंने दक्षेस को इसलिए चुना क्योंकि दुनिया का 40 प्रतिशत लोकतंत्र वहीं रहता है.” उन्होंने ‘एन अनडॉक्यूमेंटेड वंडर: द ग्रेट इंडियन इलेक्शन’ और ‘इंडियाज एक्सपेरिमेंट विद डेमोक्रेसी: द लाइफ ऑफ ए नेशन थ्रू इट्स इलेक्शन्स’ जैसी अपनी पिछली कृतियों का उल्लेख करते हुए कहा, ”मैंने इन सभी देशों को एक ही नजरिए से देखने का पूरा ध्यान रखा है और कोशिश की है कि अपनी अन्य पुस्तकों के विपरीत इस पुस्तक में मेरा भारत की ओर झुकाव नहीं दिखे.” उन्होंने कहा, ”निश्चित रूप से ऐसे कई सबक हैं जो वे सभी एक-दूसरे से सीख सकते हैं.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभारत के साथ व्यापार समझौता करने के ‘बेहद करीब’ है अमेरिका : ट्रंप
Next Article इस दिन आएगा CGPSC 2024 का अंतिम रिजल्ट, 246 पदों के लिए चल रहा इंटरव्यू
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

डॉक्टरों की कमी के बीच ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला, आव्रजन आवेदनों पर लगी रोक हटाई

May 8, 2026
International

पश्चिम एशिया में लंबे युद्ध की तैयारी कर रहा यूएस, भेजा 6500 टन गोला-बारूद; तस्वीरों ने बढ़ाई चिंता

May 1, 2026
International

अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान पर बढ़ रहा दबाव, यूएस सेंट्रल कमान का दावा- तेहरान के रोके 38 जहाज

April 27, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले सूर्यकुमार यादव से क्यों छ‍िन सकती है कप्तानी?

May 8, 2026

डायरेक्टर टेक्निकल अरुण कुमार त्यागी की सड़क हादसे में मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

May 8, 2026

डॉक्टरों की कमी के बीच ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला, आव्रजन आवेदनों पर लगी रोक हटाई

May 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.