Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

Tata Consumer का मुनाफा बढ़ा 21%, चाय-कॉफी से लेकर Tata Sampann तक कंपनी ने दिखाई ताकत – |

May 8, 2026

भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले सूर्यकुमार यादव से क्यों छ‍िन सकती है कप्तानी?

May 8, 2026

डायरेक्टर टेक्निकल अरुण कुमार त्यागी की सड़क हादसे में मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

May 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»इस्लामाबाद में अदालत के बाहर आत्मघाती बम विस्फोट, 12 लोगों की मौत
International

इस्लामाबाद में अदालत के बाहर आत्मघाती बम विस्फोट, 12 लोगों की मौत

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 11, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
इस्लामाबाद में अदालत के बाहर आत्मघाती बम विस्फोट, 12 लोगों की मौत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

इस्लामाबाद. गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा कि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में स्थित एक अदालत के बाहर मंगलवार को एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को बम से उड़ा लिया जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए.
विस्फोट स्थल का दौरा करने वाले नकवी ने कहा कि हमलावर अदालत परिसर में घुसना चाहता था, लेकिन असफल होने पर उसने दोपहर 12.39 बजे (स्थानीय समयानुसार) राजधानी के जी-11 इलाके में इमारत के फाटक पर एक पुलिस वाहन के पास विस्फोट करके खुद को उड़ा लिया.

मंत्री ने कहा कि इस्लामाबाद जिला न्यायिक परिसर के पास हुए विस्फोट में 12 लोग मारे गए और 27 अन्य घायल हो गए, जिनमें सुरक्षाकर्मी और एक वकील भी शामिल हैं. किसी भी समूह या व्यक्ति ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन ऐसे हमले आमतौर पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तानी (टीटीपी) द्वारा किए जाते हैं.

नकवी ने अपराधियों को न्याय के कठघरे में लाने का संकल्प व्यक्त करते हुए कहा, ”हमारी पहली प्राथमिकता हमलावर की पहचान करना है… जब भी हमलावर की पहचान हो जाएगी, हम मीडिया को जानकारी देंगे.” नकवी ने कहा कि पीड़ितों की पहचान की प्रक्रिया जारी है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में आतंकवादियों को प्रायोजित करने वालों ने वित्तपोषण की राशि तीन गुना ब­ढ़ा दी है.
उन्होने कहा, ”हम आज के विस्फोट को कई कारकों से जोड़ रहे हैं. आने वाले घंटों में चीजें स्पष्ट हो जाएंगी. इसके कई संदेश हैं….”

उन्होंने कहा, ”मैं इस समय कुछ नहीं कहना चाहता, जैसा कि अक्सर भारतीय करते हैं (ऐसी घटनाओं के तुरंत बाद दोषारोपण शुरू कर देते हैं). हम पूरे सबूत और विवरण के साथ आएंगे.” नकवी ने कहा कि पाकिस्तान का स्पष्ट मानना ??है कि अफगानिस्तान को अपनी धरती से आतंकवाद को रोकना चाहिए, ”अन्यथा हमें उनके खिलाफ कार्रवाई करनी होगी.” राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ दोनों ने इस हमले को ‘आत्मघाती विस्फोट’ करार दिया. रक्षा मंत्री आसिफ ने कहा कि अफगान तालिबान ने इस विस्फोट के जरिए एक संदेश भेजा है.

रक्षा मंत्री ने इस्लामाबाद में हुए हमले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करने के लिए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”काबुल के शासक पाकिस्तान में आतंकवाद को रोक सकते हैं, लेकिन इस युद्ध को इस्लामाबाद तक लाना काबुल से एक संदेश है, जिसका जवाब देने के लिए – अल्लाह के रहमोकरम से पाकिस्तान के पास जवाब देने की पूरी क्षमता है.” उन्होंने कहा, ”इस माहौल में, काबुल के शासकों के साथ सफल बातचीत की कोई बड़ी उम्मीद रखना बेमानी होगा.”मंत्री ने चेतावनी दी कि पाकिस्तान युद्ध की स्थिति में है.

उन्होंने कहा, ”जो कोई भी यह सोचता है कि पाकिस्तानी सेना अफगान-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र और बलूचिस्तान के सुदूर इलाकों में यह युद्ध लड़ रही है, उसे इस्लामाबाद जिला अदालत पर हुए आज के आत्मघाती हमले को एक चेतावनी के रूप में लेना चाहिए. यह पूरे पाकिस्तान के लिए एक युद्ध है, जिसमें पाकिस्तानी सेना रोजाना बलिदान दे रही है और लोगों को सुरक्षित महसूस करा रही है.”

राष्ट्रपति जरदारी ने आत्मघाती विस्फोट की कड़ी निंदा की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की. इसके पहले पाकिस्तान की सरकारी मीडिया पाकिस्तान टेलीविजन (पीटीवी) ने बताया था कि बचाव अधिकारियों को विस्फोट स्थल से 12 शव मिले हैं जिन्हें पाकिस्तान आयुर्वज्ञिान संस्थान (पीआईएमएस) अस्पताल में भिजवाया गया है. इसने बताया था कि 20 घायलों को पीआईएमएस अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भर्ती किया गया है. पीटीवी ने बताया कि आत्मघाती हमलावर का सिर सड़क पर पड़ा पाया गया.

किसी भी समूह या व्यक्ति ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन यह हमला पाकिस्तान और अफगान तालिबान के बीच उस तीसरे दौर की वार्ता के कुछ दिनों बाद हुआ है, जिसमें अफगानिस्तान से उत्पन्न आतंकवाद के मुद्दे से निपटने के लिए कोई समझौता नहीं हो सका.

पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों में वृद्धि देखी गई है, खासकर अफगानिस्तान की सीमा से लगे इलाकों में जहां अधिकतर पुलिस, कानून प्रवर्तन र्किमयों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाया जाता है. अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख़्तूनख्वा प्रांत के दक्षिण वजीरिस्तान जिले में सोमवार को एक कैडेट कॉलेज के मुख्य द्वार पर एक आत्मघाती हमलावर द्वारा किए गए विस्फोट में छह लोग घायल हो गए थे. सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, कैडेट कॉलेज वाना पर हमला कथित तौर पर प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) द्वारा किया गया था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleदिल्ली विस्फोट के साजिशकर्ताओं को बख्शा नहीं जाएगा: प्रधानमंत्री मोदी
Next Article भारत के साथ व्यापार समझौता करने के ‘बेहद करीब’ है अमेरिका : ट्रंप
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

डॉक्टरों की कमी के बीच ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला, आव्रजन आवेदनों पर लगी रोक हटाई

May 8, 2026
International

पश्चिम एशिया में लंबे युद्ध की तैयारी कर रहा यूएस, भेजा 6500 टन गोला-बारूद; तस्वीरों ने बढ़ाई चिंता

May 1, 2026
International

अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान पर बढ़ रहा दबाव, यूएस सेंट्रल कमान का दावा- तेहरान के रोके 38 जहाज

April 27, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

Tata Consumer का मुनाफा बढ़ा 21%, चाय-कॉफी से लेकर Tata Sampann तक कंपनी ने दिखाई ताकत – |

May 8, 2026

भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले सूर्यकुमार यादव से क्यों छ‍िन सकती है कप्तानी?

May 8, 2026

डायरेक्टर टेक्निकल अरुण कुमार त्यागी की सड़क हादसे में मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

May 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.