Author: atulpradhan

नयी दिल्ली. भारत के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.आर. गवई की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने विभिन्न उच्च न्यायालयों के 14 न्यायाधीशों के स्थानांतरण की सिफारिश की है. कॉलेजियम में न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति विक्रम नाथ भी शामिल थे. कॉलेजियम ने 25 और 26 अगस्त को हुई बैठकों में यह निर्णय लिया. स्थानांतरण के लिए अनुशंसित न्यायाधीश निम्नलिखित हैं: – न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय से छत्तीसगढ़ – न्यायमूर्ति संजय अग्रवाल को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय से इलाहाबाद – न्यायमूर्ति जे. निशा बानू मद्रास उच्च न्यायालय से केरल – न्यायमूर्ति दिनेश मेहता राजस्थान उच्च न्यायालय से दिल्ली…

Read More

भुवनेश्वर. ओडिशा के पुरी शहर में जगन्नाथ मंदिर के अंदर बुधवार को कोलकाता के 31 वर्षीय व्यक्ति को गुप्त कैमरा लगे चश्मे के साथ पकड़ा गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुरी के 12वीं सदी के इस मंदिर में फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध है. पिछले कुछ महीनों में मंदिर में गुप्त कैमरे के साथ पकड़े जाने का यह चौथा मामला है. पुरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रतीक सिंह ने बताया कि ताजा मामले में अरूप रॉय नामक व्यक्ति को जगन्नाथ मंदिर पुलिस ने उस समय पकड़ा जब वह मुख्य मंदिर के अंदर बार-बार अपना चश्मा हिला रहा था. उन्होंने…

Read More

महू. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि अप्रत्याशित भू-राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए देश के सशस्त्र बलों को अल्पकालिक संघर्षों से लेकर पांच साल तक के युद्ध सहित सभी प्रकार की सुरक्षा चुनौतियों के लिए तैयार रहना चाहिए. महू सैन्य छावनी के आर्मी वॉर कॉलेज में तीनों सेनाओं की संयुक्त संगोष्ठी ‘रण संवाद 2025’ के दूसरे और अंतिम दिन पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए सिंह ने यह बात कही. उन्होंने सैन्य संघर्षों में विजय प्राप्त करने के संदर्भ में यह भी कहा कि सैनिकों की संख्या या हथियारों के भंडारों का आकार अब पर्याप्त नहीं रह…

Read More

जम्मू/श्रीनगर/नयी दिल्ली. जम्मू-कश्मीर में पिछले दो दिन में रिकॉर्ड बारिश के बाद संबंधित घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 41 हो गई, जिनमें से अधिकतर लोग वो हैं जो वैष्णो देवी मार्ग पर हुए भूस्खलन की चपेट में आ गए थे. बुधवार को बारिश से कुछ राहत मिलने के बाद राहत कार्यों में तेज़ी आई. जम्मू क्षेत्र में उफनती नदियों के जलस्तर में पूर्वाह्न 11 बजे से कमी आने के बीच अनंतनाग और श्रीनगर में झेलम नदी का जलस्तर बाढ़ की चेतावनी के निशान को पार कर गया तथा कई रिहायशी इलाकों में पानी घुस गया. अधिकारियों ने निवासियों…

Read More

त्रिशूर. केरल के त्रिशूर जिले में ओणम उत्सव के संबंध में कथित रूप से घृणास्पद टिप्पणी करने पर एक स्कूल शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) की शिकायत के आधार पर मंगलवार को यहां कदवल्लूर के एक निजी स्कूल की शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने बताया कि शिकायत के अनुसार, शिक्षिका ने स्कूल से संबंधित एक व्हाट्सएप ग्रुप पर हाल ही में एक संदेश पोस्ट किया था, जिसमें कहा गया कि संस्थान में ओणम उत्सव की कोई…

Read More

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने दक्षिण कोरिया प्रवास के दौरान सियोल में एडवांस्ड टेक्नोलॉजी सेंटर एसोसिएशन (ATCA) के चेयरमैन ली जे जेंग एवं वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की. ATCA एक सशक्त औद्योगिक नेटवर्क है, जिसमें आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, फार्मा और टेक्सटाइल क्षेत्र की 60 से अधिक प्रमुख कंपनियाँ शामिल हैं. मुख्यमंत्री साय ने ATCA प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार निवेशकों के लिए एक अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने ली जे जेंग और उनके साथ आए वरिष्ठ अधिकारियों को आमंत्रित किया कि वे अपने आगामी भारत दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ अवश्य…

Read More

दुमका/बालासोर. झारखंड के दुमका जिले में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) की 17 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार करने के सिलसिले में दो नाबालिगों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.पुलिस ने बताया कि काठीकुंड थाना क्षेत्र के गुमरा जंगल में सोमवार को इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया था. लड़की कोयले से लदे ट्रक पर वाहन के सफाईकर्मी के साथ आई थी. लड़की का सफाईकर्मी के साथ प्रेम प्रसंग था. एक अधिकारी ने बताया, ”सभी पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने अपना अपराध कबूल कर…

Read More

नयी दिल्ली. भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) ने बुधवार को आगामी विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए धरमबीर और प्रीति पाल को बुधवार को भारत का ध्वजवाहक चुना. पीसीआई ने 27 सितंबर से पांच अक्टूबर तक नयी दिल्ली में होने वाली प्रतियोगिता से 30 दिन पहले आधिकारिक टीम जर्सी का अनावरण भी किया. इस चैंपियनशिप में 73 सदस्यीय भारतीय दल हिस्सा लेगा. पेरिस 2024 पैरालंपिक में पुरुषों की क्लब थ्रो एफ51 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले धरमबीर और दो कांस्य पदक जीतने वाली प्रीति चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में दल का नेतृत्व करेंगे. धरमबीर ने कहा, ”इस चैंपियनशिप में भारतीय…

Read More

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार की ‘रामलला दर्शन योजना’ के अंतर्गत आज अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से श्रद्धालुओं को लेकर विशेष ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना हुई. महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया और सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं. मंत्री राजवाड़े ने कहा कि यह योजना आम नागरिकों को धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के दर्शन का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिससे आस्था और संस्कृति दोनों को बढ़ावा मिलेगा. इस अवसर पर गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव, सीतापुर विधायक श्री प्रबोध मिंज, लुंड्रा विधायक…

Read More

लाहौर. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को सेना प्रमुख असीम मुनीर पर “सत्ता के भूखे” होने और देश में “सबसे खराब प्रकार की तानाशाही” चलाने का आरोप लगाया. कई मामलों में दो साल से अधिक समय से जेल में बंद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के मुख्य संरक्षक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “सेना प्रमुख असीम मुनीर सत्ता के भूखे हैं, यही वजह है कि उन्होंने पाकिस्तान में सबसे खराब तरह की तानाशाही लागू कर दी है. मुनीर न तो नैतिकता और न ही इस्लाम को समझते हैं.” खान ने कहा, “मुझसे माफी मांगने के लिये…

Read More