What's Hot
- कोयला मंत्री ने कोल इंडिया के प्रदर्शन की समीक्षा की, 1 बिलियन टन उत्पादन लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित किया – भारतीय पीएसयू
- पेट्रोनेट एलएनजी ने कोच्चि में ‘समन्वय 2.0’ में निवेशकों और विश्लेषकों को शामिल किया – भारतीय पीएसयू
- एशियन गेम्स 2026: बारिश का तांडव, एशियाड में भारत-पाक की महाजंग का काउंटडाउन शुरू!
- आ गया ‘नवरात्रि का एंथम’, आयुष्मान की Yeh Prem Mol Liya का नया गाना; हिमेश का आवाज में ‘जय माता’ की गूंज – राष्ट्रवाणी
- कौन थे गोरख शर्मा? ‘दम मारो दम’, ‘एक हसीना थी’ समेत बनाई कल्ट गानों की धुन; 1000 से ज्यादा गीतों को बनाया यादगार – राष्ट्रवाणी
- 7200mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन, 144Hz OLED डिस्प्ले, लॉन्च से पहले पता चली कीमत – राष्ट्रवाणी
- जुआ न खेलें: रूस-यूक्रेन संघर्ष पर – राष्ट्रवाणी संपादकीय
- लड़कियों का वीडियो वायरल: खुले में पीती नजर आई शराब, तो कहीं लहराया चाकू, जांच में जुटी पुलिस – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
न्यूयॉर्क. अमेरिकी कार्यपालिका और विधायिका में बजट को लेकर जारी गतिरोध से उत्पन्न संकट 40वें दिन में प्रवेश कर गया, जिसकी वजह से देश के विभिन्न हवाई अड्डों से उड़ानों को रद्द करना पड़ रहा है. अमेरिका में ‘शटडाउन’ की वजह से विमान नियंत्रण कार्यालय के र्किमयों को वेतन नहीं दिया जा पा रहा है और ऐसे में कर्मचारियों की संख्या कम करनी पड़ी है. अमेरिकी विमानन कंपनियों ने यातायात को कम करने के संघीय विमानन एजेंसी (एफएए) के आदेश का पालन करते हुए शनिवार को 1,500 से अधिक उड़ानें तथा रविवार को 2,900 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं,…
बीजापुर प्रदेश के गृहमंत्री व उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा इन दिनों बस्तर संभाग के दौरे पर हैं। वे संभाग के सभी जिलों का दौरे कर नक्सल उन्मूलन विषयों पर पुलिस अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ बैठकें कर फीडबैक ले रहे हैं। उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा रविवार को दो दिवसीय दौरे पर बीजापुर पहुंचे। सोमवार को बीजापुर कलेक्टर सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। साथ ही डिप्टी सीएम चॉपर से बीजापुर व सुकमा जिले के बॉर्डर व कुख्यात नक्सली लीडर हिड़मा के गांव पूर्ववर्ती पहुंचे और ग्रामीणों से सीधी बात की। इस दौरान डिप्टी सीएम…
मुंबई. कई दिनों से अस्पताल में भर्ती जानेमाने अभिनेता धर्मेंद्र की हालत गंभीर लेकिन स्थिर है. फिल्म जगत के एक सूत्र ने सोमवार को यह जानकारी दी. अभिनेता धर्मेंद्र (89) को दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कई बार भर्ती कराया गया है. नाम गुप्त रखने की शर्त पर एक अंदरूनी सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “धरम जी की हालत अच्छी नहीं है.” बेटे सनी देओल के प्रतिनिधि ने उन खबरों का खंडन किया है जिनमें कहा गया था कि “शोले” स्टार धर्मेंद्र वेंटिलेटर पर हैं. जनसंपर्क (पीआर) प्रतिनिधि ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और…
मुंबई. स्थानीय शेयर बाजार में पिछले तीन कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर सोमवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 319 अंक चढ़ गया जबकि एनएसई निफ्टी 25,500 अंक के ऊपर बंद हुआ. मुख्य रूप से आईटी और वित्तीय शेयरों में लिवाली और अमेरिका में विभिन्न विभागों में कामकाज फिर से सुचारू होने के मामले में मिली सफलता से वैश्विक बाजारों में तेजी का घरेलू बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 319.07 अंक यानी 0.38 प्रतिशत चढ़कर 83,535.35 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान, सूचकांक 538.21 अंक चढ़कर 83,754.49 अंक के उच्चतम स्तर पर…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार शंकर पांडे की पुस्तक छत्तीसगढ़ अतीत से अब तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने इस पुस्तक में छत्तीसगढ़ के अतीत को समेटने के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री साय को श्री पांडे ने बताया कि छत्तीसगढ़ पर केंद्रित यह उनकी 6वीं पुस्तक है जिसमें छत्तीसगढ़ के महापुरुषों, पर्यटन स्थल, प्राचीन इतिहास, राज-परिवार, मंदिरों के इतिहास से सम्बंधित जानकारियां संकलित की गयी हैं। उन्होंने बताया कि पुस्तक में छत्तीसगढ़ के कई अनछुए पहलुओं सहित राज्य के…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज स्वामी विवेकानंद विमानतल परिसर, माना कैम्प के समीप स्टेट हैंगर के नियमित परिचालन का शुभारंभ किया. शुभारंभ के पश्चात मुख्यमंत्री साय अपने गुजरात प्रवास हेतु इसी हैंगर से रवाना हुए. इस पहल से एयरपोर्ट के यात्री टर्मिनल पर वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान आम यात्रियों को होने वाली असुविधा समाप्त होगी.स्टेट हैंगर के प्रारम्भ होने से राज्य में विशेष विमान द्वारा वीवीआईपी आगमन एवं प्रस्थान की व्यवस्थाएँ अब और अधिक सुगम एवं व्यवस्थित हो जाएगी. उल्लेखनीय है कि स्टेट हैंगर का निर्माण वर्ष 2012 में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा लगभग 6.50 करोड़ रुपये की…
बस्तर में साग-सब्जी, फलों की खेती से चमत्कारिक बदलाव रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की नक्सल उन्मूलन की नीतियों और किसानों की आय बढ़ाने वाली योजनाओं ने बस्तर में विकास की नई इबारत लिख दी है। बस्तर के किसानों ने पारंपरिक धान, सरसों की खेती के साथ-साथ अब साग-सब्जी, फल, फूल की खेती से भी फायदा लेना शुरू कर दिया है। अब बस्तर में गोलियों की गूंज की जगह फलों और फूलों की खुशनुमा महक बिखर रही है। बस्तर में यह बदलाव कोई संयोग नहीं, बल्कि मेहनत, नवाचार और दूरदर्शिता का परिणाम है। वर्ष 2001-02 में सब्जियों की खेती…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गांधीनगर स्थित मुख्यमंत्री आवास में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से सौजन्य भेंट की. इस अवसर पर दोनों मुख्यमंत्रियों ने परस्पर सहयोग एवं विकास के अनुभव साझा किए. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में राज्यों की साझी भागीदारी और आपसी अनुभवों का आदान-प्रदान अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकारें अपने-अपने क्षेत्रों में नवाचार और सुशासन के माध्यम से भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस योगदान दे रही हैं. मुख्यमंत्री साय ने…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान आज बीजापुर जिला कार्यालय के इन्द्रावती सभागार में बीजापुर और सुकमा जिले के जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, सरपंचों तथा समाज प्रमुखों, मांझी, चालकी, गायता, पुजारी और पटेलों से संवाद किया।इस बैठक में उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि बस्तर को अमन, चैन, शांति और सुरक्षा के साथ विकास के पथ पर अग्रसर करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। राज्य सरकार हर हाल में बस्तर को हिंसा मुक्त करने के लिए संकल्पित है। बस्तर में शांति, सुरक्षा और विकास सरकार की प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि वर्षों…
रायपुर उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव की घोषणा के अनुरूप गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के कारीआम-बसंतपुर मार्ग, जो कि जिला मुख्यालय एवं बिलासपुर आवागमन का मुख्य मार्ग है और गौरेला-वेंकटनगर मार्ग मध्य प्रदेश की सीमा से लगा हुआ अंतरराज्यीय मार्ग है। दोनों मार्गों पर बी.टी. पेच रिपेयर का कार्य तेजी से चल रहा है। यह कार्य लोक निर्माण विभाग पेंड्रा संभाग पेंड्रारोड द्वारा किया जा रहा है। विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि उक्त दोनों मार्गों में यातायात घनत्व अधिक होने…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
