लेखक: atulpradhan

रायपुर. उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा 11 नवंबर को अहमदाबाद में “इन्वेस्टर कनेक्ट” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इस आयोजन का उद्देश्य गुजरात के उद्योग जगत के साथ औद्योगिक साझेदारी को मज़बूत करना और दोनों राज्यों के बीच निवेश व व्यापारिक अवसरों का विस्तार करना है. यह आयोजन छत्तीसगढ़ के बढ़ते औद्योगिक इकोसिस्टम, प्रगतिशील औद्योगिक नीतियों और निवेश-अनुकूल प्रशासनिक ढांचे को प्रदर्शित करेगा. राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी इस मौके पर विभिन्न सेक्टरों में निवेश की संभावनाओं, निवेशकों के लिए प्रोत्साहन योजनाओं, लॉजिस्टिक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर की विशेषताओं पर प्रस्तुति देंगे. इस पहल के ज़रिए उद्योग स्थापित करना और संचालित…

Read More

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान आज बीजापुर जिला कार्यालय के इन्द्रावती सभागार में बीजापुर और सुकमा जिले के जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, सरपंचों तथा समाज प्रमुखों, मांझी, चालकी, गायता, पुजारी और पटेलों से संवाद किया. इस बैठक में उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि बस्तर को अमन, चैन, शांति और सुरक्षा के साथ विकास के पथ पर अग्रसर करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. राज्य सरकार हर हाल में बस्तर को हिंसा मुक्त करने के लिए संकल्पित है. बस्तर में शांति, सुरक्षा और विकास सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि…

Read More

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज गुजरात के गांधीनगर स्थित NAMTECH का भ्रमण किया. यह संस्थान मैन्युफैक्चरिंग, इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी की पढ़ाई को नवीन और आधुनिक तरीके से सिखाने के लिए जाना जाता है. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गुजरात महात्मा गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पवित्र भूमि है, जिसने पूरे देश को विकास, आत्मनिर्भरता और नवाचार का संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ में भी ऐसे संस्थान स्थापित हों, जहाँ युवाओं को आधुनिक तकनीक और औद्योगिक प्रशिक्षण का अवसर मिले. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को स्वरोजगार, तकनीकी ज्ञान और…

Read More

खैराग­ढ़. छत्तीसग­ढ़ के खैराग­ढ़-छुईखदान-गंडई जिले में चार वर्षीय बच्चे और उसकी बहन को कुएं में फेंककर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने 13 वर्षीय लड़की को पकड़ा है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के झूरानदी गांव में चार वर्षीय करण वर्मा और डे­ढ़ वर्षीय वैशाली वर्मा को कुएं में फेंककर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने पड़ोस की नाबालिग लड़की को पकड़ लिया है. उन्होंने बताया कि रविवार को झूरानदी गांव निवासी गजानंद वर्मा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह और उनकी पत्नी अपने दोनों बच्चों करण और…

Read More

वाशिंगटन/न्यूयॉर्क. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को पलटने के रिपब्लिकन समर्थकों के प्रयासों का समर्थन करने के आरोपी अपने पूर्व निजी वकील रुडी गिउलिआनी, पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मीडोज और अन्य को माफ कर दिया है. न्याय विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. ट्रंप प्रशासन के क्षमादान मामलों से जुड़े अधिवक्ता एड मार्टिन ने आरोपियों को “पूर्ण और बिना शर्त” माफी दिए जाने से जुड़ी हस्ताक्षरित घोषणा सोशल मीडिया पर पोस्ट की. इसमें गिउलिआनी और मीडोज के साथ-साथ रूढि.वादी वकील सिडनी पॉवेल और जॉन ईस्टमैन के नाम भी…

Read More

सुकमा. छत्तीसग­ढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सोमवार को छत्तीसग­ढ़ के सुकमा जिले के सबसे संवेदनशील गांवों में से एक पूर्वर्ती का दौरा किया तथा दो प्रमुख माओवादी नेताओं के परिजनों से मुलाकात कर उनसे दोनों को हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने के लिए मनाने की अपील की. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, जिनके पास गृह विभाग भी है, आज अचानक सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के अतिसंवेदनशील पूर्वर्ती गांव पहुंचे. जहां उन्होंने गांव में जनचौपाल का आयोजन किया. इस चौपाल में सभी ग्रामवासी और पूर्वर्ती से संबंध रखने वाले नक्सल नेता…

Read More

दीर अल-बलाह. गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया है कि इजराइल द्वारा 15 और फलस्तीनियों के शव उन्हें सौंपे गए हैं. गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि रेड क्रॉस ने सोमवार को शव सौंपे और इसी के साथ इजराइल द्वारा वापस किये गए शवों की कुल संख्या 315 हो गई है. यह घटनाक्रम अमेरिका की मध्यस्थता से इजराइल और हमास के बीच हुए युद्ध विराम की शर्तों के तहत हुआ है. इजराइल-हमास समझौता : अमेरिकी अधिकारी ने इजराइली प्रधानमंत्री से मुलाकात की इजराइल और हमास के बीच हुए युद्धविराम समझौते का पहला चरण अंतिम चरण में पहुंचने के साथ ही…

Read More

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर में आयोजित भारत पर्व में शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत पर्व हमारे देश की विविधता में एकता का प्रतीक है. यहां भारत के हर राज्य की संस्कृति, परंपरा और गौरव एक साथ देखने को मिलते हैं. कार्यक्रम में दिल्ली के उप राज्यपाल वी के सक्सेना और छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी उपस्थित थे. मुख्यमंत्री साय ने लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन करते हुए कहा कि भारत पर्व उनकी 150वीं जयंती वर्ष पर आयोजित हो रहा है, जिसका समापन धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की…

Read More

कोलकाता. पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली चाहते हैं कि मोहम्मद शमी सभी प्रारूपों में भारतीय टीम में वापसी करें क्योंकि उनका मानना है कि यह कुशल तेज गेंदबाज ‘फिट है और बेहतरीन गेंदबाजी कर रहा है’. हालांकि ऐसा लगता है कि अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति इस 35 वर्षीय तेज गेंदबाज को नजरअंदाज कर चुकी है जिनकी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैच की श्रृंखला के लिए अनदेखी की गई है. वह पिछली बार मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की ओर से खेले थे. गांगुली सोमवार को एक कार्यक्रम के इतर कहा, ”शमी असाधारण रूप…

Read More

जशपुर. छत्तीसग­ढ़ के जशपुर जिले में एक महिला ने घरेलू विवाद में अपने 43 वर्षीय पति की कथित रूप से हत्या कर शव को सूटकेस में भर दिया. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. उनके मुताबिक, पुलिस ने शव को सूटकेस से बरामद कर लिया है तथा आरोपी पत्नी की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र के अंतर्गत भिंजपुर गांव के एक घर से पुलिस ने एक सूटकेस से संतोष भगत का शव बरामद किया है. उन्होंने बताया कि भिंजपुर गांव निवासी संतोष के बड़े भाई विनोद ने रविवार…

Read More