लेखक: atulpradhan

दुर्ग ग्राहकों से वसूली गई 85 लाख रुपए की बड़ी रकम का गबन करने वाले ईसाफ स्माल फायनेंस बैंक की दुर्ग शाखा के छह कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामले में 10 संग्रह कर्मचारियों के विरुद्ध धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध किया गया है. जानकारी के अनुसार, ईसाफ स्माल फायनेंस बैंक की दुर्ग शाखा के संग्रह कर्मचारियों ने ग्राहकों को लोन में दी गई रकम की वसूली करने के बाद खुद के उपयोग के लिए खर्च कर लिया. मामले में ईसाफ स्माल फायनेंस बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मोहित देशमुख पुलगांव थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जिसमें बताया गया…

Read More

ढाका. बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सोमवार को देसी बम के जरिये कई धमाके किए गए जिनमें ग्रामीण बैंक के मुख्यालय और एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान के बाहर हुए विस्फोट शामिल हैं. पुलिस ने यह जानकारी देते हुए कहा कि जिस व्यावसायिक प्रतिष्ठान के बाहर धमाके हुए वह बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के एक सहयोगी का है. मुख्य सलाहकार के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि राजधानी में हुए कई हमलों के सिलसिले में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ”मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश स्थानीय…

Read More

काहिरा. युवा भारतीय निशानेबाज सम्राट राणा ने सोमवार को आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता. करनाल के सम्राट ने फाइनल में 243.7 अंक हासिल कर चीन के हू काई को पछाड़ा. काई ने 243.3 अंक हासिल कर रजत पदक जीता. उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले भारत के वरुण तोमर ने 221.7 अंक हासिल कर कांस्य पदक जीता. इस बेहद रोमांचक फाइनल में तीनों निशानेबाजों का स्थान लगातार ऊपर-नीचे होता रहा.

Read More

गौरेला-पेंड्रा मरवाही पेंड्रा थाना क्षेत्र के अड़भार मुख्य सड़क मार्ग पर तेज रफ्तार ऑटो पलटने से 6-7 स्कूली छात्राएं घायल हो गईं। छात्राएं खेलकूद कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पेंड्रा जा रही थीं। हादसे में दो छात्राओं को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, छात्राओं से भरी ऑटो सड़क पर अचानक मवेशी से टकरा गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो छात्राओं को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य घायल छात्राओं को इलाज…

Read More

नयी दिल्ली. विशेषज्ञों के एक वर्ग का मानना है कि रेलवे ने अगर 2011 की उच्चाधिकार समिति द्वारा सुझाए गए रेल सुधारों को लागू किया होता, तो छत्तीसग­ढ़ में ट्रेन दुर्घटना को रोका जा सकता था. राज्य के बिलासपुर जिले में चार नवंबर को एक स्थानीय एमईएमयू (मेनलाइन इले्ट्रिरक मल्टीपल यूनिट) यात्री ट्रेन एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई, जिसमें लोको पायलट सहित 11 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. गेवरा रोड-बिलासपुर खंड पर जहां दुर्घटना हुई वहां एक स्वचालित सिग्नलिंग प्रणाली है, जिसे 2020 के बाद स्थापित किया गया था. इस प्रणाली के अंतर्गत, दो…

Read More

नयी दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी में मादक पदार्थों की तस्करी और विदेशी नागरिकों के अवैध प्रवास के खिलाफ समन्वित कार्रवाई में, दिल्ली पुलिस ने अफ्रीकी देशों के 260 लोगों को पकड़ा है. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” नाम की पुलिस कार्रवाई रविवार को द्वारका, पश्चिम और बाहरी जिलों में की गई. संयुक्त पुलिस आयुक्त (पश्चिमी रेंज) जतिन नरवाल ने कहा, “यह अभियान मादक पदार्थों के खतरे को जड़ से खत्म करने और निर्धारित समय से अधिक समय तक रहने वाले या बिना दस्तावेज वाले विदेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जारी अभियान का…

Read More

भानुप्रतापपुर पूर्व जनपद सदस्य और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुसऊ राम दुग्गा की जलने से मौत हो गई. आशंका जताई जा रही है कि उन्हें हार्टअटैक आया होगा, जिसके बाद तड़पने से पास में जल रहे अलाव से बिस्तर में आग लगी गई, जिससे बिस्तर में ही उनकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, पुसऊ राम दुग्गा को बीती रात सीने में दर्द महसूस होने पर उन्होंने परिजनों से मालिश करवाई थी. रात में ठंड से बचाव के लिए बिस्तर के समीप अलाव जलाया गया था. देर रात अचानक घर में सामान जलने की आवाज आने पर अन्य कमरों में सो…

Read More

नयी दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने स्वीकार किया कि उनकी टीम अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारियों के मामले में अभी उस स्थिति में नहीं है जहां वह पहुंचना चाहती है लेकिन उन्होंने इसके साथ ही कहा कि इस मुकाम पर पहुंचने के लिए टीम के पास अभी पर्याप्त समय है. गंभीर ने ‘बीसीसीआई डॉट टीवी’ से बातचीत में फिटनेस के महत्व पर भी जोर देते हुए कहा कि खिलाड़ियों को अपनी फिटनेस को अगले स्तर पर ले जाने की ज.रूरत है क्योंकि खिताब बचाने की तैयारी भारत घरेलू मैदान पर कर…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज गुजरात के गांधीनगर स्थित NAMTECH का भ्रमण किया। यह संस्थान मैन्युफैक्चरिंग, इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी की पढ़ाई को नवीन और आधुनिक तरीके से सिखाने के लिए जाना जाता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गुजरात महात्मा गांधी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पवित्र भूमि है, जिसने पूरे देश को विकास, आत्मनिर्भरता और नवाचार का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ में भी ऐसे संस्थान स्थापित हों, जहाँ युवाओं को आधुनिक तकनीक और औद्योगिक प्रशिक्षण का अवसर मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को स्वरोजगार,…

Read More

भिलाई. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे जोखिम लें, नवाचार करें और अपनी जिंदगी को एक साहसिक यात्रा बनाएं. सिन्हा ने छत्तीसग­ढ़ के दुर्ग जिले में भिलाई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के पांचवें दीक्षांत समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे. उन्होंने विद्यार्थियों से कहा, ”आप (स्नातक होने वाले छात्र) ऐसे समय में पेशेवर दुनिया में कदम रख रहे हैं जब भारत दुनिया की सबसे तेजी से ब­ढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है. आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. वर्ष…

Read More