लेखक: atulpradhan

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां फेसबुक पर दोस्ती करने वाले एक युवक ने भरोसे को तोड़ते हुए कॉलेज की छात्रा से होटल में रेप की वारदात को अंजाम दिया है। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के रहने वाले एक युवक की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक छात्रा से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ती गई और धीरे-धीरे नजदीकियां भी बढ़ीं।युवक ने छात्रा पर मुलाकात का दबाव बनाना शुरू किया। शुरुआत में छात्रा हिचकिचाई, लेकिन बाद में मिलने के लिए तैयार हो गई।…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल के शालीमार यार्ड का आधुनिकीकरण का काम किया जाएगा. इसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) से होकर चलने वाली 4 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है. ये गाड़ियां 13 से 23 नवंबर तक अलग-अलग दिनों में रद्द रहेगी.ये ट्रेनें रहेंगी रद्द13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 22 एवं 23 नवंबर को एलटीटी से चलने वाली 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी.13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20 एवं 21 नवंबर को शालीमार से चलने वाली 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.12,…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ मोटरस्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा राजधानी के बूढ़ापारा स्थित आउटडोर स्टेडियम में नेशनल सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग प्रतियोगिता का आयोजन 8 और 9 नवंबर को किया जा रहा है. एसोसिएशन के अध्यक्ष उज्ज्वल दीपक ने बताया कि इस स्पर्धा में देश भर के लगभग 115 प्रोफेशनल राइडर्स हिस्सा लेने आ रहे हैं. उनकी टीम 7 नवंबर तक राजधानी पहुंच जाएगी. वहीं छत्तीसगढ़ से भी 50 राइडर्स इसकी तैयारी पाटन स्थित ट्रैक पर कर रहे हैं, इनमें से बेस्ट राइडर्स का चयन कर उन्हें इस स्पर्धा में भेजा जाएगा. इस स्पर्धा की थीम सेफ रेसिंग-सेफ राइडिंग-सेफ ड्राइविंग है.…

Read More

रायपुर कृषि उपकरणों के थोक आयातक और वितरक किसानक्राफ्ट ने गांव तेन्दुवाही, महासमुंद में किसानों के लिए सूखे सीधी बुआई धान पर एक गोष्ठी का आयोजित किया।  सूखे सीधे बीज वाले धान का लाभ यह है कि यह धान की खेती के लिए आवश्यक पानी की तुलना में 50% कम पानी का उपयोग करता है और उर्वरक, कीटनाशकों, श्रम लागत और ग्रीनहाउस गैस (मीथेन) उत्सर्जन की मात्रा को कम करता है। एक किलोग्राम पारंपरिक धान के उत्पादन के लिए 5,000 लीटर पानी की आवश्यकता होती है, जबकि सूखे प्रत्यक्ष बीज वाले धान के लिए 2,000-2,500 लीटर के बीच की आवश्यकता होती…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य के सृजन के 25वें वर्ष पर आयोजित रजत उत्सव के समापन संध्या पर भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने 41 व्यक्तियों को राज्य अलंकरण सम्मान से अलंकृत किया। समारोह में लंदन निवासी छत्तीसगढ़िया उद्यमी मनीष तिवारी को छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान से पुरस्कृत किया गया। इस अति विकासमान युग में भारत की समृद्ध विरासत को पश्चिम, विशेष रूप से ग्रेट ब्रिटेन जैसे देश में अपनी विशिष्ट क्षमताओं के साथ स्थापित करना एक बड़ी उपलब्धि है, जिसके लिए भारत के अनेक हिस्सों से इंग्लैंड जाकर बसे भारतीय बहुत समर्पण और तन्मयता के साथ काम…

Read More

मुख्यमंत्री ने ली जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक रायपुरमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने प्रदेश में संचालित सभी निर्माणाधीन एवं प्रगतिरत सिंचाई परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न हों तथा निर्माण कार्यों की गति में तेजी लाई जाए। मुख्यमंत्री श्री साय ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश देते हुए कहा कि जल संसाधन परियोजनाएँ प्रदेश के सर्वांगीण विकास की धुरी हैं। उन्होंने कहा कि जनता को स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता…

Read More

रायपुरमुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप अनुसूचित जनजाति वर्ग के बैगा, गुनिया एवं हड़जोड़ के चिन्हित व्यक्तियों को प्रति वर्ष 5,000 रुपए की सम्मान सह-प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना को ‘मुख्यमंत्री बैगा गुनिया हड़जोड़ सम्मान योजना (अनुसूचित जनजाति) वर्ष 2025’ के नाम से जाना जाएगा। योजना के संबंध में 6 नवम्बर को आदिम जाति विकास विभाग द्वारा विस्तृत अधिसूचना जारी की गई है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के जनजातीय बाहुल्य ग्रामीण क्षेत्रों में परंपरागत रूप से वनौषधीय चिकित्सा संबंधी कार्यों में संलग्न बैगा, गुनिया एवं हड़जोड़ लोगों की परंपरागत वनौषधीय चिकित्सा पद्धति को प्रोत्साहित करने और…

Read More

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर होंगे विशेष आयोजन रायपुरभारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार इस वर्ष 15 नवम्बर 2025 को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में समूचे देश में “जनजातीय गौरव दिवस” भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर 1 नवम्बर से 15 नवम्बर 2025 तक “जनजातीय गौरव पखवाड़ा” का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के सभी जिलों में प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि एवं प्रभारी सचिवों की उपस्थिति में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह…

Read More

रायपुर एनटीपीसी स्थापना दिवस, 7 नवंबर, 2025 को एनटीपीसी नया रायपुर में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, श्री दिवाकर कौशिक, सीईओ (एनएसपीसीएल) और क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (डब्ल्यूआर-II) ने एनटीपीसी ध्वज फहराया, जिसके बाद सभी ने एनटीपीसी गीत गाया।सभा को संबोधित करते हुए, श्री कौशिक ने पिछले 50 वर्षों के दौरान एनटीपीसी के गौरवशाली इतिहास और देश के विकास में इसके योगदान पर प्रकाश डाला। “एनटीपीसी भारत की सबसे बड़ी बिजली कंपनी के रूप में उभरी है, जिसका विजन है ‘विश्व की अग्रणी बिजली कंपनी बनना, भारत के विकास को ऊर्जा प्रदान करना’। आज, 84.8 गीगावाट की स्थापित क्षमता और…

Read More

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) नवा रायपुर के 10वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय ‘मेक इन सिलिकॉन’ संगोष्ठी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन भारत को सेमीकंडक्टर निर्माण और तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर करने वाला एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपना रजत जयंती वर्ष मना रहा है और आज राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ का भी ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों और ट्रिपल आईटी…

Read More