लेखक: atulpradhan

रायपुर : विशेष लेख : छत्तीसगढ़ राज्य गठन पश्चात बस्तर में 54 सिंचाई योजनाओं का हुआ निर्माण बस्तर जिले में साढ़े 23 हजार हेक्टेयर से अधिक सिंचित रकबे में हुई वृद्धि द्विफसलीय क्षेत्र के जरिए किसान कर रहे हैं आय संवृद्धि रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य को उदित हुए 25 वर्ष की अवधि में बस्तर जिले के अंतर्गत किसानों को सिंचाई संसाधन उपलब्ध करवाने के लिए सकारात्मक प्रयास किया गया है। जिसके फलस्वरूप अब तक कुल 92 सिंचाई योजनाओं के माध्यम से 32 हजार 656 हेक्टेयर सिंचित रकबे का सृजन किया गया है। बस्तर जिले में छत्तीसगढ़ राज्य गठन के पूर्व 38…

Read More

नयी दिल्ली. भारत ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तान के साथ सीमा विवाद के मद्देनजर अफगानिस्तान का समर्थन किया और कहा कि इस्लामाबाद द्वारा सीमा पार आतंकवाद को अंजाम दिए जाने के प्रयास पड़ोसी देशों को स्वीकार्य नहीं हैं. भारत की यह टिप्पणी अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच इस्तांबुल में रुकी हुई शांति वार्ता के बीच आई है. संबंधित वार्ता का उद्देश्य दोनों देशों के बीच संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान ढूंढ़ना था. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपनी साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा, ”पाकिस्तान इस बात से नाराज है कि अफगानिस्तान अपने क्षेत्रों पर संप्रभुता का उपयोग कर रहा है.…

Read More

कीव. रूस ने एक बार फिर ड्रोन और मिसाइल से बड़े पैमाने पर हमला करके यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया, जिसके कारण बृहस्पतिवार को पूरे देश में बिजली गुल हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यूक्रेनी प्रधानमंत्री ने रूस की इस रणनीति को ”व्यवस्थित ऊर्जा आतंक” बताया. इन हमलों में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए. रूस कड़ाके की सर्दी शुरू होने के साथ ही यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे को नुकसान पहुंचा रहा है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने हमले में 650…

Read More

नयी दिल्ली. दिल्ली उच्च न्यायालय ने फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ की रिलीज पर रोक लगाने के अनुरोध वाली जनहित याचिका पर बृहस्पतिवार को विचार करने से इनकार कर दिया. यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज होने वाली है. मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने संक्षिप्त सुनवाई के दौरान कहा कि सिनेमैटोग्राफ अधिनियम में समीक्षा का कोई प्रावधान नहीं है, इसलिए अनुरोध स्वीकार नहीं किया जा सकता. इस पर, वकील ने दलील दी कि वह फिल्म की रिलीज के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि वह यह स्पष्टीकरण चाहते हैं कि यह विषयवस्तु निश्चित इतिहास नहीं है.…

Read More

बहरीन. भारत ने एशियाई युवा खेलों में अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को यहां मुक्केबाजी में चार स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीतने के अलावा ‘बीच कुश्ती’ में भी तीन स्वर्ण और दो रजत पदक जीते. भारत के पदकों की संख्या 47 हो गई जिसमें 13 स्वर्ण, 17 रजत और 17 कांस्य पदक शामिल हैं. मुक्केबाजों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया और भारतीय दल में किसी भी अन्य खेल से अधिक पदक जीते. खुशी चंद (46 किग्रा), अहाना शर्मा (50 किग्रा), चंद्रिका भोरेशी पुजारी (54 किग्रा) और अंशिका (80 किग्रा से अधिक) ने स्वर्ण पदक जीते. सुबह…

Read More

रायपुर. विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान छत्तीसगढ़ में विगत एसआईआर की मतदाता सूची वर्ष 2003 को आधार मानकर जो मिलान किया गया है उसमें बीएलओ द्वारा वर्तमान में केवल अपने मतदान केंद्र के मतदाताओं का मिलान किया गया है जो कि 71 प्रतिशत के करीब है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2003 के बाद से आज पर्यंत कई मतदाता अन्यत्र शिफ्ट हुए हैं, मतदान केन्द्रों का परिसीमन भी हुआ है. एन्यूमरेशन फेज में बीएलओ द्वारा मतदाताओं के घर-घर सर्वे के दौरान यह मिलान प्रतिशत 10-15 प्रतिशत और बढ़ जाएगा. अधिकारियों ने बताया कि…

Read More

इस्लामाबाद. पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाकिस्तान सभी पड़ोसियों के साथ शांति चाहता है, लेकिन सीमा पार आतंकवाद की इजाजत नहीं देगा. मुनीर ने पेशावर में कबायली वरिष्ठ नागरिकों की जिरगा (परिषद) के साथ एक संवाद सत्र के दौरान यह टिप्पणी की. मुनीर को 11वीं कोर मुख्यालय में मौजूदा सुरक्षा माहौल, अभियानगत तैयारियों और पाकिस्तान-अफगान सीमा पर शांति एवं स्थिरता बनाए रखने के लिए जारी आतंकवाद-रोधी प्रयासों पर विस्तृत जानकारी दी गई. सेना के एक बयान के अनुसार, मुनीर ने पाकिस्तान और अफगान तालिबान के बीच हालिया गतिरोध के दौरान सुरक्षा बलों को…

Read More

गोरखपुर. बॉलीवुड अभिनेत्री से साध्वी बनीं ममता कुलकर्णी ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के समर्थन में दिए कथित बयान पर सफाई देते हुए उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से समझा गया. ममता कुलकर्णी ने गोरखपुर में अपने तीन दिन के आध्यात्मिक प्रवास के दौरान मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कथित तौर पर कहा था, ”दाऊद इब्राहिम ने मुंबई बम धमाके नहीं कराए थे और वह आतंकवादी नहीं है.” उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं. बाद में सफाई देते हुए ममता कुलकर्णी ने कहा, ”मैं विक्की…

Read More

नवी मुंबई. जेमिमा रॉड्रिग्ज और हरमनप्रीत कौर की शानदार साझेदारी के दम पर भारत आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंच गया है। भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया और खिताबी मुकाबले में प्रवेश करने में सफल रहीं। भारत ने जैसे ही जीत का चौका लगाया मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाली जेमिमा रॉड्रिग्ज भावुक हो गईं। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस टूर्नामेंट में अजेय बनी हुई थी, लेकिन भारतीय टीम ने एलीस हीली की टीम का विजयी अभियान रोक दिया। भारत का अब रविवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से सामना होगा जिसने एक…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के समस्त जिलों के लिए डिजिटल क्रॉप सर्वे और गिरदावरी के मोबाईल PV ऐप के माध्यम से सत्यापन की समय सीमा को एक माह के लिए बढ़ा दिया है। अब यह प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2025 की बजाय 30 नवंबर 2025 तक की जा सकेगी। बता दें कि इस संबंध में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा आज सभी कलेक्टरों को पत्र जारी किया गया है। विभाग ने पत्र में अपने 11 सितंबर 2025 के आदेश का संदर्भ देते हुए बताया कि पूर्व में यह प्रावधान किया…

Read More