लेखक: atulpradhan

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के रजत महोत्सव में देश एवं प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी. एक नवम्बर से 5 नवम्बर तक मुख्यमंच के अलावा शिल्पग्राम मंच पर भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा. राज्योत्सव में इस बार छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कलाकारों के साथ ही देश के जाने-माने कलाकार, हंशराज रघुवंशी, आदित्य नारायण, अंकित तिवारी, कैलाश खेर, भूमि त्रिवेदी अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे. राज्योत्सव के शुभारंभ अवसर पर नवा रायपुर के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वाणिज्य एवं व्यापार परिसर में बनाये गए मुख्यमंच से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत सुबह 11 बजे ऐश्वर्या पंडित…

Read More

नयी दिल्ली. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि विश्वास और समय की कसौटी पर खरा उतरना जैसे ”विशेषणों का इस्तेमाल करना आजकल आसान नहीं है” लेकिन भारत और साइप्रस के संबंधों के लिए वह इन्हें पूरे आत्मविश्वास और भरोसे के साथ कह सकते हैं. जयशंकर ने कहा कि 2026 में जब साइप्रस यूरोपीय संघ की अध्यक्षता संभालेगा, तो ”हमें विश्वास है कि भारत-यूरोपीय संघ के संबंध और मजबूत होंगे.” जयशंकर और साइप्रस के विदेश मंत्री कॉन्स्टेंटिनोस कोम्बोस ने यहां द्विपक्षीय वार्ता की और दोनों मंत्रियों ने भारत-साइप्रस संयुक्त कार्य योजना 2025-2029 की समीक्षा की, जिस पर जून…

Read More

महासमुंद पतेरापाली गांव में केबल वायर चोरी के आरोप में दलित कौशल सहिस (50) की पीट-पीटकर हत्या के मामले ने अब सामाजिक रंग ले लिया है। पुलिस की जांच और कार्रवाई से असंतुष्ट समाज के लोगों ने बुधवार शाम सिटी कोतवाली पहुंचकर निष्पक्ष जांच की मांग की। समाजजनों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। बुधवार शाम करीब 6 बजे छत्तीसगढ़ घासी, घसिया, सहिस, सारथी समाज कल्याण समिति, छत्तीसगढ़ सर्व अनुसूचित जाति समाज और छत्तीसगढ़ प्रगतिशील सतनामी समाज के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे। इस दौरान जिलाध्यक्ष तुलेन्द्र सागर, छत्तीसगढ़ प्रगतिशील सतनामी…

Read More

नयी दिल्ली. अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने नाती अगस्त्य नंदा को उनकी दूसरी फिल्म “इक्कीस” के लिए शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि अगस्त्य को पर्दे पर देखकर उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही है और कामना है कि वह अपने काम से परिवार का नाम रोशन करें. श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी यह युद्ध आधारित फिल्म परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है. फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर बुधवार को प्रोडक्शन बैनर मैडॉक फिल्म्स ने जारी किया. अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर ट्रेलर साझा करते हुए लिखा, “अगस्त्य! जब तुम पैदा…

Read More

नयी दिल्ली. चीन ने कुछ भारतीय कंपनियों को दुर्लभ पृथ्वी खनिजों के आयात के लिए लाइसेंस प्रदान किए हैं. विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. भारत को दुर्लभ पृथ्वी खनिजों की आपूर्ति पर प्रतिबंधों में ढील देने का चीन का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब दोनों पक्ष द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने के प्रयास कर रहे हैं. पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चार साल से अधिक समय तक सैन्य गतिरोध के कारण दोनों देशों में गंभीर तनाव पैदा हो गया था. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपनी साप्ताहिक प्रेस वार्ता…

Read More

भारत ने बृहस्पतिवार को यहां आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पांच विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब रविवार को फाइनल में मेजबान टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। लिचफील्ड का शतक, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 339 रन का लक्ष्य नवी मुंबई. सलामी बल्लेबाज फोबे लिचफील्ड (119 रन) के शतक तथा एलिस पैरी (77 रन) और एश्ले गार्डनर (63 रन) के अर्धशतकों की बदौलत ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बृहस्पतिवार को यहां आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत को जीत के लिए 339 रन का लक्ष्य दिया.…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर 1 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर के एकदिवसीय दौरे पर आने वाले हैं। उनके आगमन से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री से 21 सवालों की सूची जारी करते हुए कहा कि मोदी सरकार की गारंटी दम तोड़ चुकी है। क्या राज्योत्सव में इसका जवाब देंगे। इसके अलावा कांग्रेस ने रोजगार, किसानों, महिलाओं और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर भी जवाब मांगा है। कांग्रेस के 21 सवाल पीएम मोदी से     मोदी की गारंटी दम तोड़ चुकी है क्या आप राज्योत्सव में इसका…

Read More

रायपुर. छत्तीसग­ढ़ के प्रसिद्ध साहित्यकार एवं भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित विनोद कुमार शुक्ल की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्ल के शीघ्र स्वस्थ होने और उनके दीर्घायु होने की कामना की है. शुक्ल के पुत्र शाश्वत शुक्ल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सोमवार 27 तारीख को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद शुक्ल (89) को रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. शाश्वत शुक्ल ने बताया कि शुक्ल इस महीने की 15 तारीख को रक्तचाप ब­ढ़ने के बाद गिर गए थे…

Read More

संयुक्त राष्ट्र. भारत ने कहा है कि वह परमाणु और रेडियोधर्मी सामग्री की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए परमाणु प्रौद्योगिकी के विद्युत और गैर-विद्युत, दोनों क्षेत्रों में शांतिपूर्ण उपयोग के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है. सांसद डी. पुरंदेश्वरी ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की रिपोर्ट पर संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र में कहा, “भारत में एक मजबूत परमाणु सुरक्षा संस्कृति और एक त्रुटिहीन सुरक्षा रिकॉर्ड है.” पुरंदेश्वरी संयुक्त राष्ट्र में भारतीय सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं. 26-31 अक्टूबर तक यात्रा पर आए सांसदों के दूसरे दल ने संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श…

Read More

खैरागढ़ छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने महाराजा अग्रसेन के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की है, जिसके बाद अग्रवाल समाज ने कड़ा रुख अपनाया है। समाज ने इस बयान को अपने आराध्य देव के प्रति सीधा अपमान बताते हुए खैरागढ़ पुलिस थाने में आवेदन देकर अमित बघेल के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने और तत्काल कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, अमित बघेल ने हाल ही में समाज के पूज्य महाराजा अग्रसेन के प्रति आपत्तिजनक और अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही अग्रवाल समाज के…

Read More