लेखक: atulpradhan

संयुक्त राष्ट्र. भारत ने कहा है कि वह परमाणु और रेडियोधर्मी सामग्री की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए परमाणु प्रौद्योगिकी के विद्युत और गैर-विद्युत, दोनों क्षेत्रों में शांतिपूर्ण उपयोग के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है. सांसद डी. पुरंदेश्वरी ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की रिपोर्ट पर संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र में कहा, “भारत में एक मजबूत परमाणु सुरक्षा संस्कृति और एक त्रुटिहीन सुरक्षा रिकॉर्ड है.” पुरंदेश्वरी संयुक्त राष्ट्र में भारतीय सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं. 26-31 अक्टूबर तक यात्रा पर आए सांसदों के दूसरे दल ने संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श…

Read More

खैरागढ़ छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने महाराजा अग्रसेन के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की है, जिसके बाद अग्रवाल समाज ने कड़ा रुख अपनाया है। समाज ने इस बयान को अपने आराध्य देव के प्रति सीधा अपमान बताते हुए खैरागढ़ पुलिस थाने में आवेदन देकर अमित बघेल के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने और तत्काल कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, अमित बघेल ने हाल ही में समाज के पूज्य महाराजा अग्रसेन के प्रति आपत्तिजनक और अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही अग्रवाल समाज के…

Read More

मुंबई. अभिनेता परेश रावल का कहना है कि फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ में कोई झूठ नहीं है और न ही यह हिंदू-मुस्लिम के बीच विभाजन पैदा करने का प्रयास है. उन्होंने दावा किया कि फिल्म में विश्व प्रसिद्ध स्मारक के बारे में सत्यापित तथ्य प्रस्तुत किए गए हैं और इससे पर्यटन को ब­ढ़ावा मिलेगा. रावल ने उन तथ्यों के बारे में विस्तार से नहीं बताया जिन्हें फिल्म में प्रस्तुत किया जाना है, लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जो कुछ भी दिखाया गया है, वह शोध पर आधारित है, न कि मनग­ढ़ंत नाटक. उन्होंने पीटीआई-भाषा के साथ एक…

Read More

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय की पहल के सम्मान में दिया गया विष्णु देव रूट नाम रायपुर  छत्तीसगढ़ के जशपुर ज़िले के आदिवासी युवाओं के एक दल ने भारतीय पर्वतारोहण के इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है। इस दल ने हिमाचल प्रदेश की दूहंगन घाटी (मनाली) में स्थित 5,340 मीटर ऊँची जगतसुख पीक पर एक नया आल्पाइन रूट खोला, जिसे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल के सम्मान में “विष्णु देव रूट” नाम दिया गया है। टीम ने यह चढ़ाई बेस कैंप से केवल 12 घंटे में पूरी की — वह भी आल्पाइन शैली में, जो तकनीकी…

Read More

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बृहस्पतिवार को एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना सुबह धरमजयगढ़-कापू मार्ग पर स्थित चाल्हा मोड़ के पास हुई जब तेज रफ्तार कार ने पहले मैनपाट निवासी मोटरसाइकिल सवार अमित किण्डो (35) और सारंगढ़ निवासी फकीरचंद पटेल (40) को टक्कर मार दी. उन्होंने बताया कि इतना ही नहीं, कार ने सड़क किनारे खड़ी महिला ललिता को कुचल दिया. धरमजयगढ़ थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव ने बताया कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे…

Read More

नयी दिल्ली/न्यूयॉर्क. भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि कच्चे तेल की उसकी खरीद किफायती कीमतों पर विविध स्रोतों से ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने पर आधारित है और वह रूसी तेल कंपनियों ‘लुकोइल’ तथा ‘रोसनेफ्ट’ पर अमेरिका द्वारा लगाए गए नवीनतम प्रतिबंधों के प्रभावों का अध्ययन कर रहा है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब संकेत मिल रहे हैं कि भारतीय रिफाइनरी धीरे-धीरे सब्सिडी वाले रूसी कच्चे तेल की खरीद कम कर रही हैं और अमेरिका से पेट्रोलियम उत्पादों के आयात पर विचार कर रही हैं.जायसवाल ने यह भी कहा कि भारत और…

Read More

मुंबई. अभिनेता शाहरुख खान दो नवम्बर को प्रशंसकों के साथ अपना 60वां जन्मदिन मनाने के लिए उत्सुक हैं और उनका मानना ??है कि उम्र बढ़ने के साथ वह और भी बेहतर दिखने लगे हैं. सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर आयोजित हैशटैग आस्कएसआरके सत्र में शाहरुख ने कई सवालों के जवाब दिए जिनमें उनकी जन्मदिन की योजनाओं, आगामी फिल्मों, जीवन दर्शन से लेकर उनके दोनों बच्चों – आर्यन और सुहाना के करियर से जुड़े सवाल भी शामिल थे. शाहरुख अपने प्रशंसकों से जुड़े रहने के लिए नियमित रूप से यह सत्र आयोजित करते हैं. शाहरुख ने बृहस्पतिवार को प्रशंसकों का अभिवादन…

Read More

मुंबई. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर टी. रबि शंकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘स्टेबलकॉइन’ देश की नीतिगत संप्रभुता के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकते हैं, लिहाजा भारत ऐसे संपत्ति-सर्मिथत डिजिटल उपकरणों को अपनाने से परहेज करेगा. स्टेबलकॉइन एक तरह की डिजिटल मुद्रा होता है जिसकी कीमत किसी स्थिर परिसंपत्ति- जैसे अमेरिकी डॉलर, सोने या सरकारी बॉन्ड से जुड़ी होती है. आरबीआई के डिप्टी गवर्नर ने यहां ‘बिजनेस स्टैंडर्ड’ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, “हमारे विचार स्पष्ट हैं कि स्टेबलकॉइन ऐसा कोई उद्देश्य पूरा नहीं करते जिसे केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (सीबीडीसी) बेहतर ढंग से न…

Read More

नवी मुंबई. सलामी बल्लेबाज फोबे लिचफील्ड (119 रन) के शतक तथा एलिस पैरी (77 रन) और एश्ले गार्डनर (63 रन) के अर्धशतकों की बदौलत ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बृहस्पतिवार को यहां आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत को जीत के लिए 339 रन का लक्ष्य दिया. अगर बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी (49 रन देकर दो विकेट) ने 3-0-9-2 के तीसरे स्पैल में शानदार गेंदबाजी नहीं की होती तो ऑस्ट्रेलियाई टीम इससे भी विशाल स्कोर तक पहुंच गई होती. श्री चरणी ने बेथ मूनी (24) और फॉर्म में चल रही एनाबेल सदरलैंड (03) को आउट किया.…

Read More

नयी दिल्ली. दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के अधिकारी समीर वानखेड़े, अभिनेता शाहरुख खान के स्वामित्व वाली रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और ओटीटी मंच ‘नेटफ्लिक्स’ को एक सीरीज से संबंधित मानहानि के मुकदमे में अपनी लिखित दलीलें दाखिल करने के लिए बृहस्पतिवार को समय दे दिया. वानखेड़े ने रेड चिलीज और नेटफ्लिक्स के खिलाफ ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में उनकी प्रतिष्ठा को कथित रूप से धूमिल करने के लिए मानहानि का मुकदमा दायर किया है और दो करोड़ रुपये का हर्जाना भी मांगा है, जिसे वह कैंसर रोगियों के लिए टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल को दान करना चाहते हैं.…

Read More