लेखक: atulpradhan

नयी दिल्ली. अब बैंकों के ग्राहक अपने खाते में चार व्यक्तियों तक को नामित (नामिनी) कर सकेंगे. इसका उद्देश्य बैंकिंग प्रणाली में दावों के निपटान की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, समान और प्रभावी बनाना है. वित्त मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि नई व्यवस्था एक नवंबर, 2025 से लागू हो जाएगी. मंत्रालय ने कहा कि बैंकिंग कानून (संशोधन) अधिनियम, 2025 के तहत खातों में व्यक्तियों के नामांकन से संबंधित प्रमुख प्रावधान अगले माह से प्रभाव में आएंगे. यह अधिनियम 15 अप्रैल, 2025 को अधिसूचित किया गया था. इसके तहत भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934; बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949;…

Read More

नवी मुंबई. भारत ने स्मृति मंधाना (109 रन) और प्रतिका रावल (122 रन) के बीच पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 212 रन की साझेदारी के साथ जेमिमा रोड्रिग्स की 76 रन की तेज तर्रार नाबाद पारी की मदद से बृहस्पतिवार को यहां बारिश से प्रभावित आईसीसी महिला वनडे विश्व कप मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन विकेट पर 340 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. बारिश के कारण 90 मिनट तक खेल रूका रहा जिसके बाद इसे 49-49 ओवरों का कर दिया गया. लगातार तीन मैच गंवाने के कारण भारत का सेमीफाइनल स्थान दाव पर लगा हुआ है. भारत ने…

Read More

वाशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना दावा दोहराया है कि भारत ने रूस से तेल खरीदना ”बंद” करने पर सहमति जतायी है और वह साल के अंत तक ”लगभग बंद” कर देगा. इसके साथ साथ ही ट्रंप ने कहा कि यह एक प्रक्रिया है और इसमें कुछ समय लगेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि वह चीन को भी ऐसा करने के लिए राजी करने की कोशिश करेंगे. चीन और भारत रूसी कच्चे तेल के दो सबसे बड़े खरीदार हैं. ट्रंप ने व्हाइट हाउस (अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत…

Read More

मुंबई. फिल्म निर्देशक अमर कौशिक ने कहा कि उनकी आगामी पौराणिक फिल्म ‘महावतार’ एक बड़ी जिम्मेदारी है और एक ऐसी कहानी है जिसे वह लंबे समय से तलाश रहे थे. इस फिल्म में विक्की कौशल नजर आएंगे. ‘स्त्री’फिल्म से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले निर्देशक कौशिक ने कहा कि ‘महावतार’ की तैयारी चल रही है और टीम कॉस्ट्यूम और सेट पर काम कर रही है. वह अगले साल फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे. कौशिक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ”यह फिल्म मेरे करियर में एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. यह ईश्वर की ओर से मुझे मिली…

Read More

नयी दिल्ली. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते के लिए बातचीत आगे ब­ढ़ रही है. उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों पक्ष निकट भविष्य में एक निष्पक्ष और न्यायसंगत समझौते की दिशा में काम करेंगे. वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल पिछले सप्ताह अपने अमेरिकी समकक्षों के साथ व्यापार वार्ता करने के लिए वाशिंगटन में था. तीन दिवसीय वार्ता 17 अक्टूबर को समाप्त हुई. गोयल ने कहा, ”हम अमेरिका के साथ बातचीत कर रहे हैं, हमारी टीमें इसमें लगी हुई हैं. हाल ही में…

Read More

रिफा. भारत ने एशियाई युवा खेलों में यादगार दिन का समापन कबड्डी में दो स्वर्ण पदकों के साथ किया. लड़कों और लड़कियों दोनों वर्गों में चैंपियन बनकर भारत पदक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गया. भारत के कुल पदकों की संख्या दो स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य हो गई. चीन छह स्वर्ण, 10 रजत और एक कांस्य से तालिका में शीर्ष पर बना रहा. उसके बाद थाईलैंड (6-2-2), उज़्बेकिस्तान (6-1-2) और ईरान (3-4-6) का स्थान रहा. भारत की लड़कियों की कबड्डी टीम ने ईरान को 75-21 से हराकर स्वर्ण पदक जीता. लड़कों का फाइनल मुकाबला काफी करीबी रहा.…

Read More

इस्लामाबाद/लाहौर. पाकिस्तान की कैबिनेट ने आतंकवाद विरोधी कानून के तहत चरमपंथी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) पार्टी पर प्रतिबंध लगाने के फैसले को बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी. इस पार्टी ने हाल में मुल्क में हिंसक प्रदर्शन किए थे. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की जिसमें पंजाब सरकार के आतंकवाद विरोधी अधिनियम (एटीए) 1997 के तहत धार्मिक समूह को गैरकानूनी घोषित करने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि कैबिनेट ने “सर्वसम्मति से” प्रतिबंध को मंजूरी दे दी, साथ ही कहा कि गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार के अनुरोध का सारांश…

Read More

नयी दिल्ली. भारतीय हास्य कलाकार कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ सिनेमाघरों में 12 दिसंबर को रिलीज होगी.शर्मा ने इसके रिलीज की तारीख की घोषणा की. अभिनेता-हास्य अभिनेता ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर एक पोस्टर साझा किया जिसमें वह दूल्हे की पोशाक में दर्शकों की ओर देख रहे हैं जबकि दुल्हन की पोशाक में अलग-अलग चार महिलाएं उन्हें उठा रही हैं. फिल्म के पोस्टर पर लिखा है, ”डोली उठी दुर्घटना घटी.” शर्मा की पोस्ट में लिखा है, ”दोगुने असमंजस और चार गुने मज.े के लिए तैयार हो जाइए. किस-किस को-प्यार-करूं 2 फिल्म सिनेमाघरों में 12 दिसंबर…

Read More

नयी दिल्ली. रूस की दो सबसे बड़ी तेल कंपनियों के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों से रिलायंस इंडस्ट्रीज के रूस से कच्चे तेल के आयात पर असर पड़ने के आसार हैं जबकि सरकारी रिफाइनरियां फिलहाल मध्यस्थ व्यापारियों के माध्यम से खरीद जारी रख सकती हैं.उद्योग जगत के सूत्रों ने बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयां अनुपालन जोखिमों का आकलन कर रही हैं, लेकिन रूसी कच्चे तेल के प्रवाह को तुरंत रोकने की संभावना नहीं है क्योंकि वे अपनी आवश्यकता का सभी तेल व्यापारियों से खरीदते हैं जिनमें से अधिकतर यूरोपीय व्यापारी हैं (जो प्रतिबंधों के दायरे से बाहर हैं). उन्होंने कहा कि…

Read More

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में पंजाब सरकार के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुण्डियन और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों मंत्रियों ने मुख्यमंत्री साय को 9वें सिख गुरु गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि यह आयोजन गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान, त्याग और मानवता के प्रति उनके संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।…

Read More