What's Hot
- विजाग स्टील का सेल के साथ विलय: एसईए महासचिव केवीडी प्रसाद ने 100 घंटे की भूख हड़ताल शुरू की – भारतीय पीएसयू
- सूर्य नारायण पाणिग्रही ने एनटीपीसी – भारतीय पीएसयू के कार्यकारी निदेशक (एचआर) का पदभार संभाला
- भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती भजन संध्या के साथ मनाई गई, अनूप जलोटा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया – Indian PSU
- सामान खोने का झंझट खत्म! सैमसंग लाया Galaxy SmartTag 3, पहली बार मिला iOS सपोर्ट, 790 दिनों तक चलेगी बैटरी – राष्ट्रवाणी
- Drishyam 3 के आते ही ‘हनुमान अंश’ का बड़ा दांव, Box Office पर दूसरी पारी के लिए तैयार फिल्म; क्या है मास्टरप्लान? – राष्ट्रवाणी
- Drishyam 3 के खौफ से ‘उड़ता तीर’ ने बदला रास्ता, कब रिलीज होगी Ayushmann Khurrana की फिल्म? – राष्ट्रवाणी
- पंचम दा का संगीत, जया बच्चन की रोमांटिक शरारत; 53 साल से रोमांस का पाठ पढ़ा रहा है Lata Mangeshkar का कल्ट गाना – राष्ट्रवाणी
- प्रभारी अधीक्षिका की मनमानी से तंग आईं छात्राएं, सूरजपुर कलेक्टोरेट में शिकायत, वार्डन पर प्रताड़ित करने का आरोप – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
मुंबई. अमेरिका-भारत व्यापार समझौते को लेकर उम्मीदें बढ़ने के बीच सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और प्रौद्योगिकी शेयरों में बृहस्पतिवार को लिवाली से स्थानीय शेयर बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद हुए. उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 130 अंक चढ़ गया जबकि निफ्टी में 23 अंक की तेजी रही. कारोबार के दौरान मानक सूचकांक सेंसेक्स एवं निफ्टी 52 सप्ताह के उच्चस्तर पर पहुंच गए थे लेकिन अंतिम घंटे में मुनाफावसूली हावी होने से अपनी अधिकांश बढ़त को गंवा बैठे. दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज में एक प्रतिशत से ज़्यादा की गिरावट से भी बाजार की तेजी थम गई. इसके बावजूद घरेलू शेयर बाजार…
एडीलेड. एडम जंपा और जेवियर बार्टलेट की उम्दा गेंदबाजी के बाद मैथ्यू शॉर्ट और कूपर कोनोली के अर्धशतक से ऑस्ट्रेलिया ने बृहस्पतिवार को यहां दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत को दो विकेट से हराकर तीन मैच की श्रृंखला में 2-0 की विजयी बढ़त बना ली. भारत के 265 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने शॉर्ट (74 रन, 78 गेंद, चार चौके, दो छक्के) और कोनोली (नाबाद 61 रन, 53 गेंद, पांच चौके, एक छक्के) के अर्धशतक से 46.2 ओवर में आठ विकेट पर 265 रन बनाकर जीत दर्ज की. शॉर्ट ने मैट रेनशॉ (30) तथा…
डॉ. ओम प्रकाश डहरिया, सहा. जनसम्पर्क अधिकारी रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर राज्य के शैक्षणिक संस्थानों, आश्रम-छात्रावासों और तकनीकी एवं प्रोफेशनल पाठ्यक्रम में पढ़ाई करने वाले अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को शिष्यवृत्ति एवं छात्रवृत्ति का भुगतान निर्धारित समय-सीमा में उनके बैंक खाते में ऑनलाईन होने से अब उक्त वर्ग के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा की राह आसान हो गई है। मुख्यमंत्री श्री साय ने हाल ही में मंत्रालय, महानदी भवन से इन वर्गों के लगभग 2 लाख विद्यार्थियों के बैंक खातों में 84.66 करोड़ रूपए की…
रायपुर, छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जनजातीय बाहुल्य बस्तर संभाग में युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से ‘बस्तर ओलंपिक 2025’ का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में गृह (पुलिस) विभाग और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होने वाला यह आयोजन प्रदेश के रजत जयंती वर्ष में बस्तर की नई पहचान बनेगा। बस्तर ओलंपिक 2025 के प्रति लोगों में उत्साह का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि अब तक बस्तर संभाग के 7 जिलों से 3 लाख 91 हजार 289 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। इनमें…
जगदलपुर करपावंड थाना क्षेत्र के ग्राम चोकनार में पिता-पुत्र की तालाब में डूबने से मौत हो गई. दोनों जंगल में शहद निकालने गए थे. इस दौरान मधुमक्खियों ने उनपर हमला कर दिया. मधुमक्खियों से बचने के लिए दोनों ने तालाब में छलांग लगा दी. तालाब में काफी देर तक डूबे रहने से उनकी मौत हो गई. काफी देर बाद भी उनके बाहर न निकलने पर ग्रामीणों ने तालाब में खोजबीन की और उनके शव को तालाब से बाहर निकाला. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम…
जगदलपुर बस्तर से लेकर झारखंड तक माओवादी संगठन के शीर्ष कमांडरों के खात्मे से संगठन की नींव हिल चुकी है. केंद्रीय गृह मंत्रालय के सख्त रुख और लगातार चल रहे ऑपरेशनों ने माओवादियों के नेटवर्क को झटका दिया है. सिर्फ इस साल, सुरक्षा बलों ने देशभर में टॉप 9 माओवादी कमांडरों को अलग-अलग मुठभेड़ों में ढेर किया है. इनमें से चार बड़े कमांडर सिर्फ बस्तर क्षेत्र में मारे गए. आइए देखते हैं, कब और कहां खत्म हुआ माओवादियों का यह शीर्ष नेतृत्व…. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा माओवादी उन्मूलन के ऐलान के बाद से देशभर में सुरक्षा बलों ने लगातार…
IND vs AUS Live Score: आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला एडिलेड में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत की नजरें जीत के साथ सीरीज में वापसी पर हैं। फिलहाल, ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे चल रहा है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 200 के पारऑस्ट्रेलिया का स्कोर 200 रन के पार पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया के लिए कूपर कोनोली और मिचेल ओवन क्रीज पर मौजूद हैं। भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 38 ओवर की समाप्ति तक पांच विकेट पर 204 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया को अब 72 गेंदों पर…
रायपुर, प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने रायगढ़ के गजमार पहाड़ स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में जारी सौंदर्यीकरण एवं अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर कलेक्टर रायगढ एवं डीएफओ रायगढ़ उपस्थित रहे। पर्यटन के एक नए केंद्र के रूप में भी विकसित होगा निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि शासन की योजनाओं का केवल निर्माण तक सीमित रहना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन ही असली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा…
रायपुरसरकारी योजनाएं तभी असर दिखाती हैं, जब वे सीधे आमजन के जीवन में बदलाव लाएं। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना ऐसी ही तस्वीर लिख रही है। मुंगेली जिले के ग्राम किरना की श्यामा नेताम इसका उदाहरण है। कभी मजदूरी और सीमित खेती पर आश्रित यह परिवार आज आत्मनिर्भरता की राह पर मजबूती से खड़ा है, वो भी एक छोटे से प्रयास और बड़ी सोच की वजह से। श्यामा को बकरी पालन का अनुभव तो था, मगर पूंजी की कमी बड़ी बाधा थी। इसी बीच महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने मिलने वाले 1,000 रुपए ने उनकी उम्मीद को नई…
रायपुर छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के आइपीएस अफसर और वर्तमान में आइजी पर एक सब-इंस्पेक्टर की पत्नी ने यौन उत्पीड़न और शारीरिक शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि आईपीएस ने बीते सात सालों से उसका शारीरिक और मानसिक शोषण करते आ रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता का आरोप- सात साल से उत्पीड़न बिलासपुर में पदस्थ एक सब-इंस्पेक्टर की पत्नी ने आला अधिकारियों को दिए पत्र में आरोप लगाया कि आइजी ने सात वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया। महिला ने कहा कि जब उसने आइजी से दूरी…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
