What's Hot
- विजाग स्टील का सेल के साथ विलय: एसईए महासचिव केवीडी प्रसाद ने 100 घंटे की भूख हड़ताल शुरू की – भारतीय पीएसयू
- सूर्य नारायण पाणिग्रही ने एनटीपीसी – भारतीय पीएसयू के कार्यकारी निदेशक (एचआर) का पदभार संभाला
- भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती भजन संध्या के साथ मनाई गई, अनूप जलोटा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया – Indian PSU
- सामान खोने का झंझट खत्म! सैमसंग लाया Galaxy SmartTag 3, पहली बार मिला iOS सपोर्ट, 790 दिनों तक चलेगी बैटरी – राष्ट्रवाणी
- Drishyam 3 के आते ही ‘हनुमान अंश’ का बड़ा दांव, Box Office पर दूसरी पारी के लिए तैयार फिल्म; क्या है मास्टरप्लान? – राष्ट्रवाणी
- Drishyam 3 के खौफ से ‘उड़ता तीर’ ने बदला रास्ता, कब रिलीज होगी Ayushmann Khurrana की फिल्म? – राष्ट्रवाणी
- पंचम दा का संगीत, जया बच्चन की रोमांटिक शरारत; 53 साल से रोमांस का पाठ पढ़ा रहा है Lata Mangeshkar का कल्ट गाना – राष्ट्रवाणी
- प्रभारी अधीक्षिका की मनमानी से तंग आईं छात्राएं, सूरजपुर कलेक्टोरेट में शिकायत, वार्डन पर प्रताड़ित करने का आरोप – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
कवर्धा। दिवाली के अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ग्राम रणवीरपुर में ग्राम सेमरहा से आए बच्चों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी और सबके मंगलमय जीवन और छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान भावना बोहरा के साथ ग्राम सेमरहा के बच्चों ने मुलाकात कर उन्हें दीपावली की बधाई दी, उनके साथ पटाखे फोड़ें, एक दूसरे का मुंह मीठा किया और विधायक भावना बोहरा के साथ रात्रि भोजन भी किया।भावना बोहरा ने बच्चों को ढेर सारी बधाई और आशीर्वाद दिया, उन्हें खूब मन लगाकर पढ़ाई करने की बात कही।…
उत्तर बस्तर कांकेर : गृह निर्माण मंडल दे रहा वैध व विकसित कॉलोनी में भवन प्राप्त करने का सुनहरा अवसर उत्तर बस्तर कांकेर मनुष्य की चार मूलभूत आवश्यकताओं में एक है- सुविधायुक्त आवास। कम आय वाले परिवारों को खुद का आवास तैयार करने में काफी परेशानियों और वित्तीय लागत से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल द्वारा जिले में अटल विहार योजना द्वारा कम लागत में सर्वसुविधायुक्त आवास तैयार कर आम लोगों के सपनों को साकार किया जा रहा है। इसके तहत कांकेर नगर के रामनगर कांकेर में मण्डल…
रायपुर दामिनी (Damini) भारत सरकार द्वारा बनाया गया एक मोबाइल ऐप है जो लोगों को आकाशीय बिजली गिरने से पहले सचेत करता है, जिससे जान-माल की हानि को कम किया जा सके। यह ऐप मौसम विभाग के उपकरणों जैसे इसरो सैटेलाइट और रडार सेंसर का उपयोग करता है और उपयोगकर्ता के स्थान के 20-40 किलोमीटर के दायरे में बिजली गिरने से पहले अलर्ट भेजता है। इसी प्रकार मेघदूत ऐप एक मोबाइल एप्लिकेशन है जो किसानों को मौसम-आधारित कृषि सलाह देता है। यह ऐप किसानों को स्थानीय मौसम पूर्वानुमान, तापमान, वर्षा और आर्द्रता जैसी जानकारी के साथ-साथ फसल की सुरक्षा के…
फिल्म ‘शोले’ में जेलर का किरदार निभाकर मशहूर हुए कॉमेडियन और एक्टर असरानी का सोमवार दोपहर निधन हो गया। वह बीते चार दिन से मुंबई के आरोग्यानिधि अस्पताल में भर्ती थे। जहां आज दोपहर तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। 84 वर्षीय असरानी के निधन के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि अमर उजाला को उनके मैनेजर ने यह जानकारी दी कि आज शाम ही उनका अंतिम संस्कार हो गया है। असरानी का अंतिम संस्कार आज सांताक्रूज पश्चिम स्थित शास्त्री नगर श्मशान घाट पर हुआ। वहां कोई भी फिल्मी हस्ती मौजूद नहीं थी। दरअसल, असरानी ने आज…
कवर्धा। पर्व से पूर्व और पर्व के उपरांत जो हाथ स्वच्छता का प्रकाश प्रसारित करते है ऐसे स्वच्छता दूतों का आज दीपावली के अवसर पर उप मुख्यमंत्री व स्थानीय विधायक विजय शर्मा ने अपने निज निवास पर नगरपालिका परिक्षेत्र के लगभग 200 सफाई श्रमिक कमांडो को आमंत्रित कर उनके साथ जलपान किया और सादर सम्मान करते हुए उपहार भेंट किया। गौरतलब है कि छतीसगढ़ राज्य मे दीपावली के अवसर पर प्रथम बार किसी मंत्री ने अपने निज निवास में ऐसा आत्मीय आयोजन साकारित कराया है।विदित हो कि नगर में जब भी त्यौहारों का उल्लास छाता है और घर-घर दीपों की…
गरियाबंद। आत्मसमर्पित नक्सलियों ने नक्सल प्रभावित इलाकों में पर्चा फेंक कर सक्रिय नक्सलियों से हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की है। यह पत्र आत्मसमर्पण कर चुके दो पूर्व नक्सलियों जानसी और जैनी ने लिखा है।पत्र में पूर्व नक्सलियों ने अपने पुराने साथियों को संबोधित करते हुए लिखा है कि “आप लोग जंगल में परेशान होते रहते हैं और फालतू मरना पड़ता है। बिमारी, घुटनों का दर्द जैसी तकलीफों के बावजूद काम करना पड़ता है। इतनी मुश्किलों में जीना अब बेकार है इसलिए एक बार सोचिए और मुख्यधारा में शामिल हो जाइए।”उन्होंने आगे लिखा है कि हाल के दिनों…
रायपुर। आज पूरा देश दीपावली मना रहा। इस बीच छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक भावनात्मक ट्वीट किया है. उन्होंने सोशल साइट एक्स पर लिखा- दिवाली पर मुझे जेल में बंद अपने बेटे चैतन्य बघेल से मिलने की अनुमति नहीं मिली. दो दशक पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने बाबूजी को जेल भेजा था, पर दीवाली के दिन उनसे मिलने की छूट मिल गई थी.बघेल ने कहा है, नरेंद्र मोदी और अमित शाह की कृपा से बेटा जेल में है. आज दीवाली है, पर मुझे उससे मिलने की अनुमति नहीं है. बहरहाल, सबको दीवाली की शुभकामनाएं. भूपेश बघेल के…
भिलाई। अंचल में धार्मिक आस्था, श्रद्धा और विश्वास का केंद्र स्थल बन चुका माँ कल्याणी शीतला मंदिर परिसर मरोदा टैंक रिसाली भिलाई में 3 नवंबर को आयोजित नव-निर्मित विहंगम श्री महाकल्याणेश्वर शिव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आमंत्रित किया गया है।मंदिर समिति के प्रमुख संरक्षक पुन्नू यादव, अध्यक्ष शैलेंद्र शेंडे “शैली”, आयोजन समिति संयोजक राजूलाल नेताम व उपाध्यक्ष रमेश वर्मा ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सीएम साय से भेंटकर उन्हें इस ऐतिहासिक आयोजन में माई पहुना के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया। इसे स्वीकारते हुए मुख्यमंत्री ने उक्त…
आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर: रायपुर की श्यामा सिंह बनीं ‘लखपति दीदी’, बनीं कई महिलाओं की रोल मॉडल रायपु कभी आर्थिक तंगी से जूझने वाली सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत नवानगर की श्रीमती श्यामा सिंह आज अपने क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं। राज्य और केंद्र सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आज ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ा रहा है। बिहान योजना के माध्यम से लखपति दीदी श्रीमती श्यामा सिंह ने अपने जीवन में आर्थिक संबल की नई राह बनाई है। हर बहन-बेटी अच्छी तरह जानती है कि…
रायपुर उत्तर भारत में ठंड के मौसम में घने कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने दुर्ग-छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस को तीन महीनों में कुल 66 दिन रद्द करने का फैसला लिया है।यह ट्रेन 1 दिसंबर 2025 से 15 फरवरी 2026 तक अलग-अलग तिथियों में दोनों दिशाओं से नहीं चलेगी। इससे प्रयागराज, बनारस और छपरा जाने वाले यात्रियों की यात्राएं प्रभावित होंगी, क्योंकि यह ट्रेन उन मार्गों की प्रमुख कनेक्टिविटी मानी जाती है। उत्तर पूर्व रेलवे ने 15159 (छपरा-दुर्ग) और 15160 (दुर्ग-छपरा) सारनाथ एक्सप्रेस की सेवाएं कोहरे के पूर्वानुमान के आधार पर स्थगित करने का निर्णय लिया है। निर्धारित तिथियों के…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
