लेखक: atulpradhan

गौरेला पेंड्रा मरवाही पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग के सौजन्य से जिला स्तरीय पशु पक्षी प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम सेमरा में स्वामी आत्मानंद स्कूल के पास 23 और 24 अक्टूबर को सुबह समय 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता में सभी कृषको एवं पशुपालको से आग्रह किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। 23 अक्टूबर को प्रदर्शनी का उद्घाटन, वतस्य एवं कृषकों से परिचर्चा होगी। 24 अक्टूबर को विभिन्न प्रजाति, नस्ल, आयु समूह तथा उपयोगिता आधारित पशु पक्षी प्रदर्शनी एवं…

Read More

पेशावर. उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में रविवार को गोलीबारी में दो पुलिसर्किमयों सहित तीन लोगों की मौत हो गई. यह झड़प लक्की मारवात जिले के गजनी खेल तहसील के पनियाला इलाके में तब हुई जब खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग के दो कर्मी एक सशस्त्र संदिग्ध के यहां छापेमारी करने पहुंचे. कार्रवाई के दौरान संदिग्ध ने विरोध किया, जिसके कारण दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई. पुलिस ने संदिग्ध के सहयोगियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया है.

Read More

तेल अवीव. इजराइली सेना ने कहा कि उसने रविवार को गाजा में विमान और तोपखाने का उपयोग करते हुए कई ठिकानों पर हमला किया. उसने कहा कि उसने यह हमला हमास के चरमपंथियों द्वारा इजराइली सैनिकों पर गोलीबारी करने के बाद किया जो अभी भी इजराइल के नियंत्रण वाले क्षेत्र में मौजूद थे. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इजराइल के सुरक्षा प्रमुखों के साथ विचार-विमर्श किया और सेना को किसी भी युद्धविराम उल्लंघन के खिलाफ “कड़ी कार्रवाई” करने का निर्देश दिया, लेकिन युद्ध में वापसी की धमकी नहीं दी. हमास ने कहा कि राफा में किसी भी झड़प से…

Read More

काहिरा. ईरान सर्मिथत हूती विद्रोहियों ने यमन की राजधानी सना में संयुक्त राष्ट्र के एक केंद्र पर हमला करने के एक दिन बाद रविवार को इस वैश्विक संगठन के कम से कम 20 कर्मचारियों को बंदी बना लिया. यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने दी.यमन के लिए संयुक्त राष्ट्र के स्थानीय समन्वयक के प्रवक्ता जीन आलम ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि विश्व निकाय के कर्मचारियों को सना के दक्षिण-पश्चिमी इलाके हादा स्थित केंद्र के अंदर बंदी बनाया गया. उन्होंने कहा कि रविवार को बंदी बनाये गये लोगों में पांच यमन के नागरिक और 15 अंतरराष्ट्रीय कर्मचारी शामिल…

Read More

बीजिंग. चीन ने रविवार को एक ही रॉकेट से एक पाकिस्तानी दूर संवेदी उपग्रह और अपने दो उपग्रहों को प्रक्षेपित किया. सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी चीन में एक प्रक्षेपण स्थल से तीन उपग्रहों- पाकिस्तान दूर संवेदी उपग्रह (पीआरएसएस-2), एयरसेट 03 और 04 – को ले जाने वाला एक लिजियन-1 वाई8 वाहक रॉकेट प्रक्षेपित किया गया. एजेंसी ने कहा कि उपग्रहों को निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया. यह इस वर्ष चीन द्वारा प्रक्षेपित किया गया तीसरा पाकिस्तानी उपग्रह है. इससे पहले, उसने जुलाई में पाकिस्तान दूर संवेदी उपग्रह (पीआरएसएस-1) और जनवरी में पीआरएससी-ईओ1…

Read More

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने रविवार को कहा कि विदेशी कंपनियों को भारतीय बैंकों के अधिग्रहण की अनुमति देना ”अविवेकपूर्ण” है और इससे गंभीर जोखिम उत्पन्न हो सकते हैं. पार्टी ने कहा कि जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1969 में विदेशी बैंकों का राष्ट्रीयकरण नहीं किया था, तो जनसंघ ने उनकी आलोचना की थी. संयुक्त अरब अमीरात के एमिरेट्स एनबीडी बैंक ने आरबीएल बैंक में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी 26,853 करोड़ रुपये में खरीदने की रुचि व्यक्त की है जो कि भारत के वित्तीय क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा सौदा है. इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस के…

Read More

इंदौर. भारतीय महिला टीम को स्मृति मंधाना, कप्तान हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा के अर्धशतकों के बावजूद रविवार को यहां आईसीसी महिला वनडे विश्व कप में इंग्लैंड से चार रन से हार का सामना करना पड़ा. यह भारतीय टीम की लगातार तीसरी हार थी जबकि इंग्लैंड ने इस जीत से सेमीफाइनल में जगह पक्की की. इंग्लैंड इस तरह सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के साथ शामिल हो गया. वहीं भारत की यह दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से पराजय के बाद लगातार तीसरी हार थी. इससे भारत अब करो या मरो की स्थिति में पहुंच गया है और उसे अंतिम…

Read More

रायपुर त्योहारों पर घर जाने वाले लाखों यात्रियों को ट्रेन में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे का पूरा अमला दिन रात लगा हुआ है. इसी बीच रायपुर रेलवे स्टेशन में पिछले दिनों आईजी और डीआईजी ने भी दौरा किया था, जिसमें उन्होंने क्राउड मैनेजमेंट को लेकर आरपीएफ कमांडेंट और पोस्ट प्रभारियों की बैठक ली थी. रायपुर रेलवे स्टेशन में इन दिनों यात्रियों की भीड़ को मैनेज करने के लिए 3 आरपीएफ इंस्पेक्टर और 30 से अधिक स्टॉफ को ड्यूटी के लिए बाहर से बुलाया गया है. रायपुर रेल मंडल के एएससी भी रायपुर रेलवे स्टेशन…

Read More

कीव. यूक्रेन ने शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात में दक्षिणी रूस में एक प्रमुख गैस प्रसंस्करण संयंत्र पर ड्रोन से हमला किया, जिससे आग लग गई और संयंत्र को कजाकिस्तान से गैस की आपूर्ति रोकनी पड़ी. रूसी और कजाख अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. खबर के मुताबिक, हमले की चपेट में आया ओरेनबर्ग संयंत्र सरकारी स्वामित्व वाली गैस कंपनी गैज.प्रोम द्वारा संचालित है और कजाक सीमा के निकट इसी नाम के क्षेत्र में स्थित है. यह एक उत्पादन और प्रसंस्करण परिसर का हिस्सा है जो अपनी तरह की दुनिया की सबसे बड़ी सुविधाओं में से एक है, जिसकी वार्षिक…

Read More

ममता और स्नेह के दीपों से झिलमिलाया वृद्धाश्रम, बुजुर्गों के चेहरों पर लौटी मुस्कान रायपुर, दीपावली के अवसर पर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने माना रायपुर स्थित  वृद्धाश्रम पहुँचकर वहाँ निवासरत वरिष्ठ नागरिकों के साथ दीवाली पर्व की खुशियाँ साझा कीं। उन्होंने स्वयं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और बुजुर्गों को मिठाई, नए वस्त्र एवं उपहार प्रदान किए। वृद्धजनों के बीच बैठकर उन्होंने आत्मीय संवाद किया और उनके स्वास्थ्य तथा आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हमारे ये वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। इनके अनुभव और आशीर्वाद से…

Read More