लेखक: atulpradhan

वाराणसी: वाराणसी में दीपावली की तैयारियां शुरू हो गई हैं और इस कड़ी में बाबा श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रंगीन रोशनी से सजाया गया है। श्री काशी विश्वनाथ धाम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि इस बार छह दिवसीय दीप ज्योति पर्व के लिए परिसर में कई ंिक्वटल सुगंधित पुष्पों की खुशबू के बीच विद्युत झालरों की चमक भक्तों को अपूर्व, अलौकिक और आध्यात्मिक अनुभव कराएगी। उन्होंने कहा कि अनेक प्रकार के रंग-बिरंगे और बाबा को प्रिय सुगंधित पुष्पों से धाम परिसर को सजाया गया है। दरबार में पूरे छह दिन तक…

Read More

25 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में जीते 25 पदक वन मंत्री केदार कश्यप ने खिलाड़ियों को दी बधाई रायपुर, छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकने में सक्षम खिलाड़ी छत्तीसगढ़ में हैं। खिलाड़ी कभी हारता नहीं है या तो वह जीतता है या सीखता है। बीजापुर जिले के खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और लगन से एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। कोरबा जिले में आयोजित 25 वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 में बीजापुर के खिलाड़ियों ने…

Read More

इस्लामाबाद: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को दक्षिण-पूर्वी पक्तिका प्रांत में पाकिस्तानी सैन्य हमलों में तीन स्थानीय क्रिकेटरों की मौत का दावा करने के बाद अगले महीने पाकिस्तान में होने वाली ट्वेंटी-20 त्रिकोणीय श्रृंखला से अपनी राष्ट्रीय टीम का नाम वापस ले लिया है। एसीबी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि क्रिकेटरों को उरगुन जिले में “एक सभा के दौरान निशाना बनाया गया” जब वे पक्तिका प्रांत की राजधानी शाराना में एक दोस्ताना क्रिकेट मैच खेलकर घर लौट रहे थे। एसीबी ने कहा, “एसीबी इसे अफगानिस्तान के खेल समुदाय, उसके खिलाड़ियों और क्रिकेट परिवार के…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने राज्य के विभिन्न शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में एमडी-एमएस (चिकित्सा स्नातकोत्तर) की 61 नई सीटों की स्वीकृति प्रदान की है।आयुक्त चिकित्सा शिक्षा विभाग शिखा राजपूत तिवारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नई स्वीकृत सीटों के बाद अब राज्य में कुल 377 शासकीय पीजी सीटें उपलब्ध हो गई हैं। पहले यह संख्या 316 थी। वहीं, निजी चिकित्सा महाविद्यालयों में कुल 186 सीटें हैं।नई स्वीकृत सीटों का वितरण इस प्रकार है—छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान, बिलासपुर – 21 सीटेंभारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति चिकित्सा…

Read More

गुवाहाटी: असम मंत्रिपरिषद का शनिवार को विस्तार किया गया और ‘बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट’ (बीपीएफ) के विधायक चरण बोरो को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने मजबत विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक बने बोरो को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब विधानसभा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत गठबंधन का सहयोगी न होते हुए भी उसे समर्थन देती रही बीपीएफ पार्टी ने हाल में हुए बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद चुनावों में भारी जीत हासिल की ।राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, उनके…

Read More

जगदलपुर धनतेरस के अवसर पर दंतेवाड़ा पुलिस ने लोगों को सौगात देते हुए उनके गुम मोबाइल लौटाए. लगभग 22,00,000 रुपए मूल्य के 107 मोबाइल को पड़ोसी राज्य ओडिशा के अलावा पड़ोसी जिले जगदलपुर, सुकमा, बीजापुर और कोंडागांव से बरामद किया गया था. पुलिस अधीक्षक आईपीएस गौरव राय, एएसपी आईपीएस राम कुमार वर्मन, एएसपी आईपीएस उदित पुष्कर एवं सायबर सेल नोडल अधिकारी डीएसपी ठाकुर गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिले में गुम मोबाइल तलाश अभियान चलाया गया था. गुम मोबाइल को CEIR पोर्टल के माध्यम से तलाश कर ‘‘इया आपलो सामान निया’’ कार्यक्रम के माध्यम से उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा…

Read More

इंदौर: लगातार दो मैच हारने के बाद अपने अभियान को ढर्रे पर लाने का दबाव झेल रही भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को महिला विश्व कप के अहम मुकाबले में अपने गेंदबाजी आक्रमण को संतुलित करने के लिये छठे गेंदबाज को उतारने पर विचार करना होगा। विशाखापत्तनम में दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया से हारने के बाद भारत की सेमीफाइनल में प्रवेश की उम्मीदों को करारा झटका लगा है।इस विश्व कप सत्र में भारत ने पांच बल्लेबाजों , एक विकेटकीपर और पांच गेंदबाजों को उतारने की रणनीति अपनाई है और गेंदबाजों में से तीन हरफनमौला हैं। लेकिन विश्व कप…

Read More

भिलाई। छत्तीसगढ़ भिलाई की प्रशिक्षण एवं रवीन्द्र संस्कृति पर कार्यरत संस्था गीत वितान कला केन्द्र (स्कूल आफ परफारमीग आटर्स ) को शांतिनिकेतन बोलपुर पश्चिम बंगाल में रवीन्द्रनाथ टैगोर एक्सीलेंस अवार्ड 2025 मे सम्मानित किया गया। संस्था ने समिति के आठ सदस्यों को सेवा शांति निकेतन उत्सव 2025 में कला एवं रवींद्र सस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए” रवीन्द्रनाथ टैगोर एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान किया है, जिसे भारत सेवा संघ के प्रमुख महाराज स्वामी अदवैतानन्दजी, विश्व भारती विश्वविद्यालय बोलपुर शांति निकेतन क्रीड़ा अधिकारी तापोश सान्याल, ओडिशी नृत्य गुरु अपूर्व चक्रवर्ती ने प्रदान किया।सम्मान के रूप में प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं…

Read More

हाथरस: हाथरस में कथित फर्जी मुठभेड़ के मामले में गिरफ्तार किए गए दो युवकों को ‘‘जांच में खामियां पाए जाने’’ के बाद रिहा कर दिया गया है और वे अपने घर लौट आये हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, इस मामले की मजिस्ट्रेट जांच सदर क्षेत्र के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) राजबहादुर ंिसह और पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) योगेंद्र कृष्ण नारायण द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह घटना नौ अक्टूबर की है, जब मुरसान थाना क्षेत्र में एक व्यापारी के घर पर लूट की कोशिश की सूचना मिली थी। लूट की शिकायत के बाद…

Read More

रायपुर। साय सरकार ने मोना सेन को छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष नियुक्त किया है. इसका आदेश संस्कृति विभाग ने आदेश जारी किया है.बता दें, मोना सेन ने कई सालों तक छत्तीसगढ़ फिल्म और गानों में काम कर ख्याति प्राप्त की है. मोना सेन की जिम्मेदारी होगी कि वे राज्य में फिल्म निर्माण, संस्कृति और कला को प्रोत्साहन देने के लिए निगम की गतिविधियों को और सशक्त बनाएं.

Read More