लेखक: atulpradhan

कवर्धा/पंडरिया  दीपावली पर्व से पहले कबीरधाम जिले के गन्ना उत्पादक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. राज्य शासन ने वर्ष 2024-25 के पेराई सत्र के लिए गन्ना विक्रेता किसानों को प्रति क्विंटल 39.90 रुपए की दर से 5 करोड़ 98 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की है. यह राशि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्या. पंडरिया को प्राप्त हुई है. शासन से राशि मिलने के बाद कारखाना प्रबंधन द्वारा कुल 7,658 गन्ना उत्पादक किसानों के खातों में यह धनराशि सीधे बैंक के माध्यम से भेजने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है. यह निर्णय दीपावली…

Read More

भिलाई। दुर्ग के नगपुरा स्थित ग्रामीण बैंक में चोरी का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छग ग्रामीण बैंक नगपुरा में आरोपी पंकज साहू ने चोरी की घटना को अंजाम देने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाया।नगपुरा चौकी में राज्य ग्रामीण बैंक की ब्रांच मैनेजर अंकिता भदोरिया ने मामले की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर को सुबह करीबन 06 बजे उन्हें बैंक में काम करने वाले चपरासी तोप सिंह पारकर ने फोन करके बताया कि बैंक के शटर का ताला टूटा हुआ है। फिर वे तुरंत बैंक पहुंची और देखी तो…

Read More

रायपुर जमीन से जुड़ी अगर रत्ती भर की भी कभी आपने कोई कार्रवाई की होगी, या कभी किसी किसान या जमीन के कारोबारी से पाला पड़ा हो तो आपको ऋण पुस्तिका की अहमियत अच्छे से पता है. इसको लेकर अच्छी यादें कम, बुरी यादें ज्यादा होंगी. अब साय सरकार ने ऐतिहासिक और दूरगामी फैसला लेते हुए जमीन की खरीदी-बिक्री में ऋण पुस्तिका की अनिवार्यता समाप्त कर दी है. पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक महानिरीक्षक कार्यालय द्वारा प्रदेश के तमाम जिला पंजीयकों को ऋण पुस्तिका की अनिवार्यता समाप्त करने के संबंध में पत्र जारी किया है. इसमें पंजीयकों से अधीनस्थों को जमीन…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के इतिहास में 17 अक्टूबर का दिन ऐतिहासिक रहा, जहां जगदलपुर में 210 नक्सलियों ने सरेंडर किया. आत्मसमर्पित नक्सलियों ने बंदूकों को छोड़कर अपने हाथों में देश के संविधान को थामा. इसे लेकर पूर्व CM भूपेश बघेल ने गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ की है. उन्होंने लिखा कि नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में अमित शाह का सहयोग रहा है. वहीं मंत्री केदार कश्यप ने बघेल के बयान पर तंज कसते हुए तारीफ के लिए शुक्रिया कहा है.सबसे बड़े नक्सली सरेंडर को लेकर पूर्व CM भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया अकांउट X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि-…

Read More

मिट्टी के दीयों से घर-आंगन जगमगाने वाली ललमोतिया की दिवाली इस बार होगी खास महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक मदद से बढ़ाया उत्पादन, दोगुनी हुई कमाई रायपुर अम्बिकापुर जिले के ग्राम कुमरता की कुम्हार महिला ललमोतिया की इस बार की दिवाली पहले से कहीं ज्यादा खास रहने वाली है। मिट्टी के दीये बनाकर लोगों के घरों को रोशन करने वाली ललमोतिया की मेहनत को अब शासन की महतारी वंदन योजना से नया सहारा मिला है। योजना से मिली आर्थिक सहायता के चलते उन्होंने इस वर्ष दीयों और कलशों की मात्रा बढ़ाई, जिससे उनकी कमाई दोगुनी हो गई है। ललमोतिया…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल और वित्त एवं पंजीयन मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर छत्तीसगढ़ पंजीयन विभाग ने एक महत्वपूर्ण जनहितैषी निर्णय लेते हुए कृषि भूमि की खरीदी-बिक्री (रजिस्ट्री) के लिए ऋण पुस्तिका (किसान किताब) प्रस्तुत करने की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। यह निर्णय किसानों और आम नागरिकों दोनों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। अब रजिस्ट्री की प्रक्रिया और अधिक सरल, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त होगी। यह निर्णय दिवाली पर प्रदेशवासियों के लिए शासन की ओर से एक बड़ी सौगात है।किसानों और नागरिकों को रजिस्ट्री से जुड़ी जटिलताओं से राहत दिलाने के लिए राज्य…

Read More

कानपुर: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी रायबरेली में भीड़ के हमले में मारे गए दलित हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मिलने के लिए शुक्रवार को फतेहपुर जिले में उसके पैतृक आवास पर पहुंचे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। गांधी ने वाल्मीकि परिवार के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए ‘एक्­स’ पर कहा, ”हरिओम वाल्मीकि की नृशंस हत्या ने पूरे देश की अंतरात्मा को झकझोर दिया है। उनके परिवार की आंखों में दर्द के साथ एक सवाल था – क्या इस देश में दलित होना अब भी जानलेवा गुनाह है?” इसी पोस्ट में गांधी ने कहा कि…

Read More

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को मोरपाल सुमन को राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। जम्मू कश्मीर, ओडिशा, झारखंड, मिजोरम, पंजाब, तेलंगाना और राजस्थान की आठ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। भाजपा ने 15 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर की बडगाम और नागरोटा विधानसभा सीट से क्रमश: आगा सैयद मोहसिन और देवयानी राधा को प्रत्याशी घोषित किया था। झारखंड के घाटशिला विधानसभा क्षेत्र (अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित) में उपचुनाव के लिए बाबूलाल सोरेन को भाजपा उम्मीदवार…

Read More

रायपुर दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार, शुक्रवार यानी 17 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। आसमान में हल्के बादल जरूर रहेंगे, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार, 16 अक्टूबर को दक्षिण-पश्चिम मानसून की पूरे देश से वापसी हो गई। इसके साथ ही पूर्वोत्तर मानसून सक्रिय हो गया है और उसकी वर्षा गतिविधियां तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्रप्रदेश, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल-माहे में शुरू हो गई हैं। प्रदेश में फिलहाल किसी बड़े मौसम तंत्र का प्रभाव…

Read More

रायपुर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जमादार ग्रेड-2 के पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में कुल 72 पद भरे जाएंगे, जिनमें 64 नॉन-टीएसपी और 8 टीएसपी क्षेत्र के पद शामिल हैं। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने 12वीं स्तर की सीईटी परीक्षा पास की हो। आवेदन प्रक्रिया 17 अक्तूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 15 नवंबर 2025 है। भर्ती परीक्षा 27 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। 12वीं पास करें आवेदनइस भर्ती के लिए उम्मीदवार 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही किसी मान्यता प्राप्त कंप्यूटर…

Read More