Author: atulpradhan

जयपुर. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय सशस्त्र बलों के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की ओर इशारा करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इसने पूरी दुनिया को यह मजबूत संदेश दिया क­ि किसी को भी भारत के नागरिक, उसकी सीमा या उसकी सेना से छेड़खानी नहीं करनी चाहिए वरना नतीजे भुगतने पड़ते हैं. शाह ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को सुरक्षित करने का सबसे बड़ा काम किया है.” उन्­होंने कहा, “कांग्रेस के राज में देश आए दिन आतंकवादी हमलों से त्रस्त था,” लेकिन अब ऐसा नहीं होता. शाह ने कहा, ”पहले उरी में हमला हुआ तो मोदी ने ‘र्सिजकल…

Read More

नयी दिल्ली. भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह भारतीय नर्स निमिषा प्रिया के मामले को सुलझाने के लिए यमन के स्थानीय अधिकारियों के साथ-साथ कुछ मित्र देशों के संपर्क में है. निमिषा प्रिया को हत्या के एक मामले में मौत की सुजा सुनाई गई है. उसे 16 जुलाई को मौत की सजा दी जानी थी, लेकिन इसे टाल दिया गया. केरल के पलक्कड़ जिले के कोल्लेंगोडे की रहने वाली नर्स प्रिया को जुलाई 2017 में एक यमनी नागरिक की हत्या का दोषी करार दिया गया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यहां एक प्रेस वार्ता में कहा,…

Read More

नयी दिल्ली. उच्चतम न्यायालय ने रेणुकास्वामी हत्याकांड में कर्नाटक उच्च न्यायालय द्वारा कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा की जमानत अर्जी मंजूर किये जाने पर बृहस्पतिवार को आपत्ति जताई. न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति आर महादेवन की पीठ ने कहा कि जिस तरह से उच्च न्यायालय ने अपने विवेकाधिकार का प्रयोग किया, उससे वह ”बिल्कुल भी सहमत नहीं” है. पीठ ने अभिनेता की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल से कहा कि वह उचित कारण बताएं कि शीर्ष अदालत को जमानत आदेश में हस्तक्षेप क्यों नहीं करना चाहिए. पीठ ने सिब्बल से कहा, ”ईमानदारी से कहूं तो, हम उच्च न्यायालय…

Read More

तोक्यो. भारतीय खिलाड़ियों का जापान ओपन में निराशाजनक प्रदर्शन गुरुवार को भी जारी रहा तथा लक्ष्य सेन और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी यहां दूसरे दौर में हारकर इस सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गयी. विश्व के 18वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य को पुरुष एकल में जापान के कोडाई नाराओका के हाथों 19-21, 11-21 से हार का सामना करना पड़ा. यह मुकाबला करीब एक घंटे तक चला. इस 23 वर्षीय खिलाड़ी ने पहले मैच में चीन के वांग झेंग जिंग पर 21-11, 21-18 से जीत दर्ज की थी, लेकिन वह अपनी इस लय को…

Read More

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज यहां छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के तहत राजधानी रायपुर के भ्रमण पर आए बीजापुर जिले युवाओं से मुलाकात की. मुख्यमंत्री साय इन युवाओं से बहुत आत्मीयता से मिले और उनसे राजधानी रायपुर भ्रमण के अनुभवों को जाना. मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर का हर गांव आपका अच्छा गांव बनेगा. बस्तर के विकास को अब कोई नहीं रोक सकता. बस्तर का युवा आज आत्मविश्वास से भरा है. मुख्यमंत्री साय ने बीजापुर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों से आये युवाओं से उनका हाल-चाल जाना और आत्मीय चर्चा की. मुख्यमंत्री ने युवाओं से…

Read More

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि बिहार में जारी मतदाता सूची की विशेष व्यापक पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया सुनियोजित चाल है, जिसका मकसद बड़े पैमाने पर लोगों को मताधिकार से वंचित करके चुनावों में धांधली करना है. पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार में एक पत्रकार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने का हवाला देते हुए सवाल किया कि यह क्या ‘इलेक्शन कमीशन (निर्वाचन आयोग)’ है या फिर पूरी तरह भारतीय जनता पार्टी की ‘इलेक्शन चोरी’ शाखा बन चुका है. बिहार के बेगूसराय में विशेष मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोप…

Read More

नयी दिल्ली. भारत में अमेरिका के दूतावास ने कहा है कि उसके देश में हमला, चोरी या सेंधमारी करने से (संबंधित व्यक्ति को) न केवल कानूनी दिक्कतें होंगी, बल्कि (उसका) वीजा भी रद्द किया जा सकता है और वह भविष्य में अमेरिकी वीजा के लिए “अयोग्य” हो सकता है. यह कड़ी चेतावनी सोशल मीडिया पर प्रसारित उस वीडियो के मद्देनजर आयी है जिसमें कथित रूप से दिख रहा है कि एक भारतीय महिला को पुलिस अधिकारियों ने इसलिए हिरासत में ले लिया, क्योंकि उसने कथित तौर पर अमेरिका में एक उच्च श्रेणी की दुकान से कई सामान चुराने की कोशिश…

Read More

मुंबई. स्थानीय शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 375 अंक लुढ़क गया. वहीं एनएसई निफ्टी 101 अंक के नुकसान में रहा. अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता के नतीजों से पहले निवेशकों के सतर्क रुख के बीच आईटी शेयरों में बिकवाली से बाजार नुकसान में रहा. तीस शेयर पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 375.24 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,259.24 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 415.21 अंक तक नीचे आ गया था. पचास शेयर वाला एनएसई निफ्टी भी 100.60 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,111.45 अंक पर बंद हुआ.…

Read More

रायपुर. प्रदेश के कोने-कोने तक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण हेतु राज्य सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. भरोसेमंद चिकित्सा सुविधा आमजन तक पहुँचाने की दिशा में उठाया गया यह कदम ऐतिहासिक है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास परिसर से मैदानी स्वास्थ्य अमले के लिए 151 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन वाहनों के माध्यम से बस्तर और सरगुजा क्षेत्र के सुदूर अंचलों में भी लोगों को समय पर प्रभावी उपचार मिल सकेगा. यह ‘स्वस्थ छत्तीसगढ़’ की दिशा में एक सशक्त पहल…

Read More

नई दिल्ली: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में एक स्कूल वैन और पैसेंजर ट्रेन की टक्कर में तीन छात्रों की मौत के मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए बृहस्पतिवार को रेलवे बोर्ड, तमिलनाडु सरकार और राज्य पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी किया है। आयोग ने एक बयान में कहा कि उसने मीडिया में आई खबरों का संज्ञान लिया है जिनमें कहा गया है कि आठ जुलाई को कुड्डालोर जिले में एक लेवल क्रॉंिसग पर एक स्कूल वैन पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे तीन बच्चों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो…

Read More