प्रमुख राष्ट्रवाणी
What's Hot
- आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय
- भारत ने गुरुग्राम में 11वीं ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की बैठक की मेजबानी की, स्मार्ट ग्रिड के लिए डिजिटल उत्कृष्टता केंद्र लॉन्च किया – भारतीय पीएसयू
- सीआईएल के सीवीओ ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बीसीसीएल के सिजुआ और कतरास क्षेत्रों के दौरे के दौरान डिजिटल सतर्कता प्रणालियों की समीक्षा की – भारतीय पीएसयू
- एचएएल ने बड़ी उपलब्धि हासिल की, भारतीय वायु सेना को 1,000वां ओवरहॉल्ड AL-31FP इंजन सौंपा – Indian PSU
- बीसीसीएल सीएमडी ने कतरास क्षेत्र के संचालन की समीक्षा की, उच्च कोयला उत्पादन और मजबूत सुरक्षा उपायों पर जोर दिया – भारतीय पीएसयू
- NEET विवाद पर कुनिका सदानंद के पोस्ट ने बढ़ाई बहस, सोशल मीडिया पर छिड़ी तीखी प्रतिक्रिया – |
- हिंदुस्तान कॉपर की नजर चिली-भारतीय पीएसयू में प्रमुख विदेशी विस्तार पर है
- जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क से ‘ऑपरेशन गोल्ड’ तकः छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरा साल बनेगी नई मिसाल
Author: atulpradhan
गुवाहाटी/ग्वालपाड़ा. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अपने शब्दों से ग्वालपाडा.ा में अतिक्रमणकारियों को सुरक्षा बलों पर हमला करने के लिए प्रोत्साहित करने का आरोप लगाया, जिसके कारण जवाबी पुलिस गोलीबारी में एक अवैध प्रवासी की मौत हो गई. उन्होंने कहा कि गांधी के दौरे के एक दिन बाद ‘पैकन आरक्षित वनक्षेत्र में हुई हिंसक घटना कांग्रेस नेता की ”विनाशकारी विरासत” है. उन्होंने दावा किया कि उनकी ”गैरजिम्मेदाराना बयानबाजी” ने राज्य में जीवन और शांति को खतरे में डाल दिया है. शर्मा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी के बुधवार को…
बेंगलुरु. कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रान्या राव को सोने की तस्करी के एक मामले में विदेशी मुद्रा और तस्करी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (सीओएफईपीओएसए) के तहत एक साल की कैद की सजा सुनाई गई है. अधिकारियों ने कहा कि राव को उसकी सजा की पूरी अवधि के दौरान जमानत नहीं दी जाएगी. इससे पहले राजस्व खुफिया निदेशालय के कानूनी रूप से निर्धारित समय सीमा के भीतर आरोपपत्र दाखिल करने में विफल रहने के बाद राव और सह-आरोपी तरुण राजू को 20 मई को शहर की एक अदालत ने स्वत: जमानत दे दी थी. दो लाख रुपये के बांड और जमानत शर्तों पर…
बेंगलुरु. कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ मचने से संबंधित मामले में पेश की गई स्थिति रिपोर्ट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), कार्यक्रम के आयोजक मेसर्स डीएनए नेटवर्क्स प्राइवेट लिमिटेड और राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) पर पूर्व अनुमति के बगैर और शहर के अधिकारियों को अनिवार्य विवरण दिए बिना आरसीबी की विशाल विजय परेड निकालने का आरोप लगाया है. चार जून को भगदड़ की घटना में 11 लोगों की मौत हो गई थी और 33 अन्य घायल हो गये थे. रिपोर्ट उच्च न्यायालय को सौंप दी गई है. रिपोर्ट के अनुसार, अहमदाबाद में आरसीबी और पंजाब किंग्स…
रायपुर. छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में आज का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “छत्तीसगढ़ अंजोर विज़न@2047” दस्तावेज को प्रदेश की जनता को समर्पित किया. नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यगण, नीति आयोग भारत सरकार, विषय विशेषज्ञ, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दस्तावेज केवल शब्दों का संकलन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का एक ठोस संकल्प और स्पष्ट दिशा है. उन्होंने कहा कि यह विज़न प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत@2047 के संकल्प से प्रेरित है…
बालासोर/नयी दिल्ली. भारत ने बृहस्पतिवार को ओडिशा के तट स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों पृथ्वी-2 और अग्नि-1 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया. रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया, ”इन प्रक्षेपणों ने सभी परिचालन और तकनीकी मानकों को पूरा किया. ये परीक्षण सामरिक बल कमान के तत्वावधान में किए गए.” अग्नि-1 का परीक्षण अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया, जबकि पृथ्वी-2 का परीक्षण कुछ समय बाद चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज के लॉन्च पैड संख्या-3 से किया गया. भारत ने आकाश प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया भारत ने लद्दाख में आकाश प्राइम मिसाइल…
दीर अल-बलाह (गाजा पट्टी). गाजा के एकमात्र कैथोलिक चर्च पर बृहस्पतिवार सुबह हुए इजराइली हमले में दो लोग मारे गए, जबकि पादरी सहित कई अन्य व्यक्ति घायल हो गए. गिरजाघर अधिकारियों ने यह जानकारी दी. कैथोलिक चैरिटी संस्था कैरिटास यरुशलम ने बताया कि हमले में गिरजाघर के 60 वर्षीय एक कर्मी और 84 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई. इजराइली सेना ने कहा कि उसे घटना की जानकारी है और वह इसकी जांच कर रही है. दिवंगत पोप फ्रांसिस के करीबी पादरी फादर गेब्रियल रोमानेली भी हमले में घायल हो गए. पादरी फादर गेब्रियल रोमानेली दिवंगत पोप फ्रांसिस के…
कोलकाता. दक्षिण कोलकाता के जादवपुर इलाके में एक टेलीविजन अभिनेत्री के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की कोशिश करने और उसपर तेजाब फेंकने की धमकी देने को लेकर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार तड़के करीब 3.30 बजे हुई जब अभिनेत्री शूटिंग के बाद घर लौट रही थी और चार दोस्तों के साथ कृष्णा ग्लास फैक्टरी के पास चाय पीने के लिए रुकी थी. अभिनेत्री सूमी हर चौधरी ने शिकायत दर्ज करायी है कि कथित तौर पर नशे की हालत में दो युवक एक कार…
नयी दिल्ली. भारत ने रूस से कच्चे तेल की आपूर्ति पर अमेरिकी प्रतिबंध लगने की आशंका को ज्यादा महत्व न देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उसे अपने तेल आयात की जरूरतों को वैकल्पिक स्रोतों से पूरा करने का भरोसा है. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल आयातक भारत, रूस से तेल की आपूर्ति में किसी भी तरह की बाधा से निपटने के लिए अन्य देशों से तेल खरीद सकता है. पुरी ने रूस पर संभावित अमेरिकी प्रतिबंधों के प्रभाव को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा, ”मेरे…
बेकेनहैम. भारत के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने बृहस्पतिवार को कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला में बराबरी की स्थिति में आने के लिए मेहमान टीम इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले चौथे टेस्ट मैच में मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को खिलाना चाहती है लेकिन अंतिम फैसला 23 जुलाई से मैनचेस्टर में शुरू हो रहे ‘करो या मरो’ मैच के करीब ही लेगी. लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में भारत 22 रन से हार गया था जिससे श्रृंखला में 1-2 से पिछड़ गया. बुमराह को पूर्व निर्धारित रणनीति के अंतर्गत श्रृंखला में अधिकतम तीन…
हैदराबाद. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) से लगभग चार दशक तक जुड़े रहने के बाद एक कुख्यात माओवादी दंपति ने बृहस्पतिवार को तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. दंपति पर 20-20 लाख रुपये का नकद इनाम था. राचकोंडा पुलिस आयुक्तालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि 45 साल भूमिगत रहने के बाद माला संजीव और उसकी पत्नी दीना की मुख्यधारा में वापसी को माओवादी आंदोलन के खिलाफ तेलंगाना पुलिस की समग्र और व्यापक रणनीति के लिए एक अहम सफलता माना जा रहा है. विज्ञप्ति के मुताबिक, भाकपा माओवादी के दो वरिष्ठ भूमिगत नेताओं— माला संजीव उर्फ…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
