लेखक: atulpradhan

गुवाहाटी. भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों तन्वी शर्मा, उन्नति हुड्डा और रक्षिता श्री रामराज ने बुधवार को यहां बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. शीर्ष वरीयता प्राप्त तन्वी ने इंडोनेशिया की ओई विनार्तो को 15-12, 15-7 से हराया जबकि आठवीं वरीयता प्राप्त उन्नति ने अमेरिका की एलिस वैंग को 15-8, 15-5 से शिकस्त दी. दसवीं वरीयता प्राप्त रक्षिता ने पहला गेम गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए सिंगापुर की आलिया जकारिया को 11-15, 15-5, 15-8 से हराया. तन्वी क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए चीन की ली युआन सुन से भिड़ेंगी. ली ने तीसरे दौर…

Read More

सुकमा. छत्तीसग­ढ़ के सुकमा जिले में कुल 50 लाख रूपए के 16 इनामी नक्सलियों समेत 27 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) के बटालियन नंबर एक में सक्रिय दो कट्टर नक्सली समेत 27 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. इनमें 10 महिला नक्सली भी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों में से पीएलजीए बटालियन नम्बर एक में सप्लाई टीम कमांडर ओयाम लखमू (53) के सर पर 10 लाख…

Read More

तिरुवनंतपुरम/कोच्चि. केरल के सामान्य शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने कोच्चि में चर्च द्वारा संचालित एक पब्लिक स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा के हिजाब पहनने के अधिकार को लेकर उठे विवाद पर बुधवार को अपना रुख नरम करते हुए कहा कि इस मामले का समाधान स्कूल स्तर पर सहमति से ही किया जा सकता है. मंत्री ने कहा, “अगर इस मुद्दे पर पहले से ही सहमति है, तो इसे यहीं समाप्त कर दिया जाए.” हालांकि स्कूल प्रबंधन ने वर्दी के मामले में विद्यार्थियों के बीच समानता सुनिश्चित करने के अपने अधिकार का बचाव किया. पल्लुरूथी स्थित सेंट रीटा पब्लिक स्कूल…

Read More

जोहोर. भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम को बुधवार को यहां सुल्तान जोहोर कप में पहली शिकस्त का सामना करना पड़ा जब उसे पूल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 4-2 से हरा दिया. भारत के लिए कप्तान रोहित (22वें मिनट) और अर्शदीप सिंह (60वें मिनट) ने गोल किए जबकि ऑस्ट्रेलिया के लिए ऑस्कर स्प्राउल (39वें और 42वें मिनट), एंड्रयू पैट्रिक (40वें मिनट) और कप्तान डायलन डाउनी (51वें मिनट) ने गोल दागे. भारत चार मैच में सात अंक के साथ दूसरे स्थान पर है. भारत ने दो मैच जीते हैं, एक ड्रॉ खेला और एक मैच में टीम को हार का सामना करना…

Read More

रायपुर. शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रदेश के एकमात्र सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में कक्षा 6वीं एवं 9वीं में प्रवेश हेतु अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित किया जा रहा है. सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में प्रवेश हेतु आनलाईन आवेदन, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की आधिकारिक वेबसाईट https://www.nta.ac.in/ या https://exams.nta.ac.in/AISSEE/ पर 30 अक्टूबर 2025 शाम 05 बजे तक आवदेन कर सकते हैं.

Read More

लेह. पिछले महीने यहां हुई हिंसा के मामले में तीन सप्ताह की हिरासत के बाद कांग्रेस के एक पार्षद सहित छह नेताओं को जमानत पर रिहा किया गया. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. इसी से जुड़े एक अन्य घटनाक्रम में लेह के जिला मजिस्ट्रेट ने हिंसा की घटना के बाद भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत 24 सितंबर को लागू की गई सभी पाबंदियों को हटाने का आदेश जारी किया. इस हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे. अधिकारियों के अनुसार, स्थानीय अदालत द्वारा जिन नेताओं…

Read More

लंदन. ब्रिटेन सरकार ने बुधवार को रूस की तेल कंपनियों और भारतीय पेट्रोलियम कंपनी नायरा एनर्जी लि. पर 90 नए प्रतिबंधों की घोषणा की. ब्रिटेन सरकार ने नायरा एनर्जी लिमिटेड के बारे में कहा कि उसने 2024 में अरबों डॉलर मूल्य का रूसी कच्चा तेल आयात किया था. विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने कहा कि ब्रिटेन के वित्त मंत्रालय के साथ समन्वित कार्रवाई रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के युद्ध के लिए वित्तपोषण के स्रोतों पर हमला करेगी. इसका लक्ष्य रूस तक पहुंचने वाले तेल राजस्व को रोकना है.विभाग ने दावा किया कि इस कदम से रूसी तेल को…

Read More

नयी दिल्ली. दिवंगत व्यवसायी संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि संजय की पूर्व पत्नी एवं अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चे गलत वर्तनी या पते के ”फर्जी” आधार पर उनकी वसीयत को चुनौती नहीं दे सकते.प्रिया के वकील ने अदालत को बताया कि वसीयत को चुनौती देने का एकमात्र आधार यह है कि मृतक का मानसिक संतुलन ठीक न हो, या उस पर कोई दबाव हो या वह वसीयत को पूरा करने में असमर्थ हो. वकील ने कहा, ”45 साल बाद, मुझे बताया गया है कि वसीयत को अमान्य करने के चार…

Read More

नयी दिल्ली. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि भारत रेल प्रौद्योगिकी प्रणालियों में दुनिया का नेतृत्व करने की राह पर है और इंजीनियरिंग नवाचार में सबसे आगे है. मंत्री ने यहां भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय रेलवे उपकरण प्रदर्शनी (आईआरईई) के 16वें संस्करण का उद्घाटन किया. रेल मंत्रालय और भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित आईआरईई-2025 में ऑ्ट्रिरया, फ्रांस, जर्मनी, जापान, कोरिया, स्विट्जरलैंड, ब्रिटेन और अमेरिका सहित 15 से अधिक देशों का प्रतिनिधित्व करने वाली 450 से ज्यादा कंपनियां भाग ले रही हैं. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, एशिया के सबसे बड़े और विश्व के…

Read More

कोलंबो. पाकिस्तान के पास इंग्लैंड पर पहली जीत दर्ज करने का सुनहरा मौका था लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण उसे आईसीसी महिला विश्व कप के मैच में बुधवार को चार बार की चैम्पियन टीम के साथ अंक बांटने पड़े . कप्तान फातिमा सना के चार विकेट की मदद से पाकिस्तान ने पिच से मिल रही उछाल और मूवमेंट का फायदा उठाते हुए इंग्लैंड को बारिश के कारण प्रति टीम 31 ओवर के मैच में नौ विकेट पर 133 रन पर रोक दिया था . जवाब में डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर पाकिस्तान को 113 रन का संशोधित…

Read More