लेखक: atulpradhan

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव के स्टेट स्कूल ग्राउंड में युवा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित भव्य समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि डॉ. रमन सिंह जी जन-जन के नेता हैं, जिन्होंने छत्तीसगढ़ को नई दिशा दी। प्रभु से मेरी यही प्रार्थना है कि वे दीर्घायु हों, स्वस्थ रहें और अपना मार्गदर्शन इसी तरह देते रहें।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम एक ऐसे व्यक्तित्व का जन्मदिन मना रहे हैं, जिन्होंने पंद्रह वर्षों तक मुख्यमंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास का नया इतिहास रचा। डॉ.…

Read More

पटना/दिल्ली. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के फैसले को लेकर उन पर निशाना साधा और दावा किया कि किशोर को पहले से पता था कि वह चुनाव नहीं जीत पाएंगे. सिंह ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से बातचीत में कहा, “प्रशांत किशोर का यह कहना कि अगर जन सुराज पार्टी को 150 से कम सीटें मिलती हैं तो यह हार मानी जाएगी, ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’ जैसा है.” गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया, “किशोर को समझ में आ गया कि वह चुनाव नहीं जीतेंगे, इसलिए उन्होंने चुनाव नहीं…

Read More

नयी दिल्ली. केंद्र ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि कई राज्य सरकारों और उनकी संस्थाओं के अलावा अन्य ने भी रक्षा भूमि पर अतिक्रमण किया है और उन्हें हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं. न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने केंद्र द्वारा गठित उच्चाधिकार प्राप्त स्वतंत्र समिति को रक्षा भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए उठाए गए कदमों की निगरानी करने और दो सप्ताह में अपनी अंतरिम रिपोर्ट दाखिल करने को कहा. अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमण ने पीठ को बताया कि समिति अतिक्रमण किए गए स्थलों का दौरा कर रही है और अतिक्रमणों की…

Read More

चंडीग­ढ़. हरियाणा में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी वाई पूरण कुमार द्वारा कथित रूप से आत्महत्या किए जाने के आठ दिन बाद बुधवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. इससे पहले कुमार के शव का आज पीजीआईएमईआर में पोस्टमार्टम किया गया. उनकी पत्नी ने मामले की निष्पक्ष जांच की उम्मीद जताई है ताकि ‘जल्द से जल्द मामले में न्याय हो सके.’ सेक्टर 25 स्थित श्मशान घाट पर भावुक दृश्य देखने को मिला, जहां शोक व्यक्त करने वाले लोग उनके पक्ष में नारे लगा रहे थे.कुमार की पुलिस की वर्दी और पुलिस टोपी को कुछ समय के लिए…

Read More

लखनऊ. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सत्तारू­ढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘स्वदेशी’ के नारे पर सवाल उठाते हुए बुधवार को कहा कि अगर भाजपा मन से स्वदेशी है तो उसकी सरकार भारतीय बाजार के बहुत बड़े हिस्से पर कब्जा जमाये बैठे चीन पर टैरिफ क्यों नहीं लगाती. यादव ने उत्तर प्रदेश की भाजपानीत सरकार पर नदियों की सफाई के नाम पर भ्रष्टाचार करने का आरोप भी लगाया और कहा कि सरकार हर योजना में लूट की योजना बनाती है. सपा प्रमुख ने यहां प्रेसवार्ता में भाजपा के ‘स्वदेशी’ के हालिया…

Read More

नयी दिल्ली. झारखंड में मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) में ”बड़े घोटाले” का आरोप लगाते हुए झामुमो नीत सरकार में शामिल कांग्रेस से सवाल किया कि क्या यह उसके धन का स्रोत है. भाजपा ने डीएमएफटी में धन के कथित गबन की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की. डीएमएफटी खान और खनिज विकास विनियमन संशोधन अधिनियम, 2015 के तहत एक गैर-लाभकारी निकाय के रूप में स्थापित ट्रस्ट है. भाजपा के आरोप पर कांग्रेस या झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई…

Read More

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि उत्तर बंगाल में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के लिए राज्य के राहत और पुनर्वास प्रयासों की सिर्फ आलोचना करने के बजाय सभी को संकटग्रस्त लोगों के साथ खड़ा होना चाहिए.बनर्जी ने पड़ोसी देश भूटान से भारी बारिश के बाद छोड़े जाने वाले पानी की निगरानी करने का आग्रह किया ताकि बंगाल के निचले इलाकों में बा­ढ़ को रोका जा सके, और कहा कि केंद्र को इस मामले को भूटान के समक्ष उठाना चाहिए. दार्जिलिंग हिल्स में एक प्रशासनिक बैठक को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि…

Read More

पटना. जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बुधवार को एक बड़ा राजनीतिक ऐलान करते हुए कहा कि वह आगामी बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि यह निर्णय पार्टी के व्यापक हित में लिया गया है ताकि संगठन को मजबूत किया जा सके. पूर्व चुनाव रणनीतिकार किशोर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए विशेष साक्षात्कार में यह भी कहा कि यदि जन सुराज पार्टी को 150 से कम सीटें मिलती हैं तो इसे उनकी हार मानी जाएगी. उन्होंने कहा, “अगर जन सुराज पार्टी बिहार चुनाव जीतती है, तो इसका राष्ट्रीय राजनीति पर दूरगामी असर पड़ेगा. देश की राजनीति की…

Read More

गुवाहाटी. भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों तन्वी शर्मा, उन्नति हुड्डा और रक्षिता श्री रामराज ने बुधवार को यहां बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. शीर्ष वरीयता प्राप्त तन्वी ने इंडोनेशिया की ओई विनार्तो को 15-12, 15-7 से हराया जबकि आठवीं वरीयता प्राप्त उन्नति ने अमेरिका की एलिस वैंग को 15-8, 15-5 से शिकस्त दी. दसवीं वरीयता प्राप्त रक्षिता ने पहला गेम गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए सिंगापुर की आलिया जकारिया को 11-15, 15-5, 15-8 से हराया. तन्वी क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए चीन की ली युआन सुन से भिड़ेंगी. ली ने तीसरे दौर…

Read More

सुकमा. छत्तीसग­ढ़ के सुकमा जिले में कुल 50 लाख रूपए के 16 इनामी नक्सलियों समेत 27 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) के बटालियन नंबर एक में सक्रिय दो कट्टर नक्सली समेत 27 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. इनमें 10 महिला नक्सली भी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों में से पीएलजीए बटालियन नम्बर एक में सप्लाई टीम कमांडर ओयाम लखमू (53) के सर पर 10 लाख…

Read More