What's Hot
- सीसीएल कॉर्पोरेट संचार विभाग ने ईटी शिखर सम्मेलन 2026 में रणनीतिक संचार नेतृत्व पुरस्कार जीता – भारतीय पीएसयू
- निशाने पर लगा भारत का अटूट निशाना! 48 साल का सूखा खत्म कर कुमकुम ने रचा इतिहास, विरोधी पस्त!
- पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये हुआ महंगा, इस पेट्रोलियम कंपनी ने तत्काल प्रभाव से बढ़ाए दाम – राष्ट्रवाणी
- ठगी के बाद उम्मीद छोड़ चुके थे पीड़ित, रायपुर पुलिस ने खाते में वापस कराई पूरी रकम—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- यूरोपीय हीटवेव और सूखे से 16.7 मिलियन टन अनाज नष्ट हो गया, किसानों को €3.2 बिलियन का नुकसान हुआ – भारतीय पीएसयू
- Pressure Cooker Rubber: कुकर की रबर हो गई है ढीली? 2 मिनट में ऐसे करें सही – राष्ट्रवाणी
- Plastic Container Cleng: प्लास्टिक के डिब्बे से नहीं जा रहे पीले दाग? अपनाएं ये तरीके – राष्ट्रवाणी
- Lauki Ka Halwa: लौकी का टेस्टी हलवा कैसे बनाते हैं? नोट कर लीजिए रेसिपी – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
रायपुर शहर के 75 फीसदी इलाकों में 16 अक्टूबर की शाम जल आपूर्ति नहीं होगी. बिजली विभाग द्वारा 33 केवी लाइन में संधारण कार्य की वजह से 6 घंटे का शटडाउन लिया जाएगा. इसके कारण फिल्टर प्लांट की बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से शहर 42 पानी टंकियां नहीं भर पाएंगी. संधारण का कार्य पूरा होने के बाद निगम का जल विभाग शाम 5 बजे से प्रभावित टंकियों को भरना शुरू करेगा. जलभराव के बाद 17 अक्टूबर की सुबह नियमित जल आपूर्ति होने लगेगी. दरअसल, दीपावली पर्व से पूर्व छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी 33 केव्ही लाइन के संधारण का कार्य…
रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में शीर्ष नक्सली नेता मल्लोजुला वेणुगोपाल राव और 60 अन्य नक्सलियों का आत्मसमर्पण माओवादी विचारधारा पर एक निर्णायक प्रहार है. साय ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा को चुनौती देने वाला नक्सलवाद अब दम तोड़ रहा है और अपने अंतिम चरण में है. साय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया,”देश की आंतरिक सुरक्षा को चुनौती देने वाला नक्सलवाद अब हर मोर्चे पर दम तोड़ रहा है और अपने अंतिम दौर से गुजर रहा है. गढ़चिरौली में कुख्यात माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य मल्लोजुला वेणुगोपाल राव…
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की पिछली सरकार पर आरोप लगाया कि उसके नेता, मंत्री और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी ‘दंगाइयों और अपराधियों के आगे नतमस्तक’ होते थे तथा उनके शासन में त्योहार ‘दंगों और अराजकता की बलि’ चढ़ जाते थे. मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस सब्सिडी वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले साढ़े आठ वर्षों से शांति बहाल की है और दीपावली से लेकर ईद एवं क्रिसमस, रामनवमी तक सभी त्योहार अब शांतिपूर्वक मनाये जा रहे हैं. उन्होंने मुलायम सिंह यादव…
इस्लामाबाद. पाकिस्तान ने बुधवार को कहा कि अफगानिस्तान के साथ 48 घंटे के संघर्ष विराम पर सहमति बन गई है. यह घोषणा ऐसे समय की गई है जब दोनों देशों के बीच सीमा पर संघर्ष में दोनों ओर से कई लोग मारे गए हैं. ‘डॉन’ अखबार ने विदेश कार्यालय के हवाले से कहा है, “तालिबान के अनुरोध पर दोनों पक्षों की आपसी सहमति से आज शाम छह बजे से अगले 48 घंटों के लिए पाकिस्तान सरकार और अफगान तालिबान शासन के बीच एक अस्थायी संघर्ष विराम का फैसला किया गया है.” विदेश कार्यालय ने कहा, “इस अवधि के दौरान, दोनों…
अपर मुख्य सचिव श्री पिंगुआ ने तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए रायपुरप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। 01 नवंबर को प्रधानमंत्री श्री मोदी नया रायपुर अटल नगर में राज्योत्सव स्थल में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा वे शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवनिर्मित भवन और प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग सेंटर एकेडमी फार ए पीसफुल वर्ल्ड “शांति शिखर” का शुभारंभ और सत्य सांई हॉस्पिटल में हृदय का ऑपरेशन कराने वाले बच्चों से चर्चा करेंगे। अपर मुख्य सचिव श्री…
नयी दिल्ली. जीएसटी सुधारों और त्योहारों के उत्साह से यात्री वाहन एवं दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री/आपूर्ति सितंबर में बढ़ी. इससे उद्योग के लिए चालू वित्त वर्ष के सकारात्मक अंत की उम्मीद बढ़ गई है. उद्योग संगठन सियाम ने बुधवार को यह जानकारी दी.यात्री वाहनों की थोक बिक्री सितंबर में सालाना आधार पर चार प्रतिशत बढ़कर 3,72,458 इकाई हो गई जबकि सितंबर, 2024 में यह 3,56,752 इकाई था. सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने बयान में कहा कि सितंबर में दोपहिया वाहनों की बिक्री सात प्रतिशत वृद्धि के साथ 21,60,889 इकाई रही जबकि सितंबर, 2024 में यह 20,25,993 इकाई…
नयी दिल्ली. राष्ट्रमंडल खेल के कार्यकारी बोर्ड ने बुधवार को 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के प्रस्तावित मेजबान के रूप में अहमदाबाद के नाम की सिफारिश की जिससे भारत में दो दशक के बाद इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की वापसी का रास्ता साफ हो रहा है.मेजबानी पर अंतिम फैसला 26 नवंबर को ग्लास्गो में राष्ट्रमंडल खेल की आम सभा की बैठक में लिया जाएगा जो अब सिर्फ औपचारिकता नजर आता है. इससे पहले सिफारिश को राष्ट्रमंडल खेल के सभी सदस्यों के पास भेजा जाएगा. भारत ने 2010 के सत्र की मेजबानी नयी दिल्ली में की थी. खेलों की मेजबानी का अधिकार प्राप्त करना…
जगदलपुरछत्तीसगढ़ के माओवादी हिंसा प्रभावित बस्तर अंचल में माओवाद विरोधी अभियानों को अभूतपूर्व सफलता मिली है। राज्य सरकार की प्रभावी ‘माओवादी समर्पण नीति’ की बदौलत कांकेर और सुकमा जिलों में एक साथ 100 से अधिक माओवादियों ने हथियार डाल दिए हैं। इस सामूहिक आत्मसमर्पण को बस्तर में शांति की वापसी की दिशा में एक बड़ा और निर्णायक कदम माना जा रहा है। कांकेर में शीर्ष कैडरों का समर्पणकांकेर जिले के पखांजुर थाना क्षेत्र में सक्रिय 60 से अधिक माओवादियों ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वालों में राजू सलाम, कमांडर प्रसाद और मीना सहित कई बड़े माओवादी…
नयी दिल्ली. गृह मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि नक्सलवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों की संख्या छह से घटकर तीन रह गई है.मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अब छत्तीसगढ़ में केवल बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर ही वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) से सबसे ज्यादा प्रभावित जिले हैं. यह बयान ऐसे समय में आया है जब छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में भाकपा (माओवादी) के 88 सदस्यों ने आत्मसमर्पण कर दिया है, जो नक्सल विरोधी अभियान की एक और सफलता है. मंत्रालय ने कहा, “नक्सल-मुक्त भारत के निर्माण के मोदी सरकार के दृष्टिकोण की दिशा में एक बड़ी सफलता के तहत नक्सलवाद…
रांची. इसरो के अध्यक्ष वी. नारायणन ने बुधवार को कहा कि अंतरिक्ष एजेंसी ने 2040 तक भारतीयों को चंद्रमा पर उतारने का लक्ष्य रखा है, जबकि उसकी पहला मानव अंतरिक्ष यान मिशन ‘गगनयान’ 2027 में प्रक्षेपित करने की तैयारी है. नारायणन ने कहा कि वर्तमान में कई महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष परियोजनाएं और क्षेत्रगत सुधार चल रहे हैं, जिनमें 2035 तक एक राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन और 2026 तक तीन मानवरहित ‘गगनयान’ मिशन शामिल हैं. उनके अनुसार, इनमें से पहला मिशन अर्ध-मानव रोबोट ‘व्योममित्र’ को दिसंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है. नारायणन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिये एक विशेष साक्षात्कार में कहा,…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
