What's Hot
- ‘चंद्रशेखरन की नियुक्ति का कोई प्रस्ताव पास नहीं हुआ’, नोएल टाटा ने बोर्ड से सबूत के तौर पर मांगी वीडियो रिकॉर्डिंग – राष्ट्रवाणी
- देश के पहले ट्रक ‘TMB 312’ की कहानी, किसने बनाया था ये फौलादी वाहन; कहां से आए थे टायर और कलपुर्जे? – राष्ट्रवाणी
- क्रिप्टो पर सख्ती, टेक्नोलॉजी को मंजूरी! आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- LIC धोखाधड़ी: सीबीआई ने रिलायंस कम्युनिकेशंस और अधिकारियों पर आरोप पत्र दाखिल किया – राष्ट्रवाणी
- जीवन बीमा के कुल भुगतान में मृत्यु दावों का हिस्सा सिर्फ सात प्रतिशत: चौंकाने वाले आंकड़े—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- head-to-head मुकाबले में पाकिस्तान को चटाया धूल: एशियन गेम्स के फाइनल में भारत ने लहराया तिरंगा, मैदान में मचा कोहराम!
- वन्यजीव संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचेगा ‘बाघ रथ’, वन मंत्री केदार कश्यप ने दिखाई हरी झंडी – राष्ट्रवाणी
- सेवा संकल्प में झाड़ू थामकर उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, श्रमदान से जगाई स्वच्छता की अलख – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
यरुशलम/शर्म अल शेख (मिस्र). अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को इजराइली सांसदों से कहा कि उनके देश को युद्ध के मैदान में और कुछ हासिल नहीं करना है तथा हमास के खिलाफ दो साल के युद्ध तथा हिजबुल्ला और ईरान के साथ झड़पों के बाद पश्चिम एशिया में शांति के लिए काम करना होगा. इजराइल और हमास के बीच अमेरिका की मध्यस्थता से हुआ युद्धविराम समझौता हालांकि अब भी नाजुक स्थिति में है, फिर भी ट्रंप क्षेत्रीय सद्भाव को कायम करने के अवसर का लाभ उठाने के लिए दृढ.संकल्पित हैं. उन्होंने इजराइली संसद नेसेट में घोषणा की, “अब…
कारवार. कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री आर.वी. देशपांडे ने रविवार को कहा कि अगर वह मुख्यमंत्री होते, तो राज्य सरकार की पांच गारंटियों को लागू नहीं करते. उत्तर कन्नड़ जिले के दांडेली में एक कार्यक्रम में हलियाल के विधायक देशपांडे ने इन योजनाओं पर चिंता व्यक्त की और दावा किया कि बसें अब केवल महिलाओं के लिए रह गई हैं, जिनमें पुरुषों के लिए बहुत कम जगह बची है. देशपांडे ने दावा किया, “सिद्धरमैया सरकार ने पांच गारंटी दीं. महिलाओं को हर महीने 2,000 रुपये दिए गए जो उनके लिए लॉटरी की तरह है. पुरुषों की स्थिति बदतर…
दीर अल बला. हमास ने सोमवार को युद्धविराम के तहत सभी 20 जीवित बंधकों को रिहा कर दिया. इस युद्धविराम ने गाजा पट्टी में दो साल से चल रहे युद्ध को रोक दिया है, जिसमें हज़ारों फलस्तीन मारे गए. इस समझौते के तहत, इजराइल ने 1,900 से ज़्यादा फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया है बंधकों की यह रिहाई ऐसे समय में हुई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इजराइल और हमास के बीच अमेरिका की मध्यस्थता से हुए युद्धविराम एवं बंधक समझौते का जश्न मनाने के लिए इज़राइल में हैं. उन्होंने घोषणा की कि इस समझौते ने युद्ध को प्रभावी…
नयी दिल्ली. सोशल मीडिया पर खुद को तांत्रिक बताने वाले 20 वर्षीय एक व्यक्ति को देश भर में 50 से भी ज्यादा लोगों से ठगी करने के आरोप में राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि वह कृत्रिम बुध्दिमत्ता (एआई) के जरिये बनाये गये वीडियो का इस्तेमाल कर लोगों को अपनी पारलौकिक शक्तियों का विश्वास दिलाता था. आरोपी राहुल, झुंझुनू का निवासी है. पुलिस ने बताया कि वह कथित तौर पर कई फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट और ‘अघोरीजीराजस्थान’ नाम से एक फर्जी वेबसाइट चलाता था तथा खुद को एक ऐसा…
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को गाजा पट्टी में इजराइल के सभी 20 जीवित बंधकों की रिहाई का स्वागत किया और कहा कि भारत क्षेत्र में शांति लाने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के “ईमानदार प्रयासों” का समर्थन करता है. ट्रंप की गाजा शांति योजना के पहले चरण के तहत हमास ने दो साल से अधिक समय पहले बंधक बनाए गए इजराइली बंधकों को सोमवार को रिहा कर दिया. मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हम दो साल से अधिक समय तक बंधक बनाकर रखे गए सभी बंधकों की रिहाई का स्वागत करते हैं.” उन्होंने लिखा,…
चंडीगढ़. पंजाब के बरनाला जिले में करवा चौथ के अवसर पर नृत्य करते समय 59 वर्षीय एक महिला की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई. उनके पड़ोसियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. यह घटना रविवार शाम को हुई. उपवास कर रहीं आशा रानी तापा कस्बे में नृत्य करते समय गिर पड़ीं. करवा चौथ एक त्योहार है जिसमें महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए उपवास रखती हैं. पड़ोसियों के अनुसार, वह अन्य महिलाओं के साथ पंजाबी गाने पर नृ्त्य करते समय गिर गईं. एक पड़ोसी ने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने…
पेशावर/इस्लामाबाद. अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच पिछले सप्ताह हुईं घातक झड़पों के बाद द्विपक्षीय व्यापार के लिए सोमवार को दूसरे दिन भी सीमाएं बंद रहीं और सैकड़ों लोग फंसे रहे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. शनिवार रात अफगान बलों ने कई पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर हमला किया, जिसके बाद झड़पें शुरू हुईं. अफगानिस्तान के अधिकारियों ने दावा किया कि अफगान जमीनी और हवाई क्षेत्र का बार-बार उल्लंघन किए जाने के जवाब में उन्होंने 58 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया. पाकिस्तान की सेना ने कम आंकड़े देते हुए कहा कि सीमा पर जवाबी गोलीबारी में उसके 23 सैनिक मारे गए और…
सिंगूर में टाटा के लिए अधिकृत भूमि पूर्व में वहां काम करने वाली कंपनियों को नहीं दी जाएगी : न्यायालय
नयी दिल्ली. उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को पश्चिम बंगाल सरकार को राहत देते हुए फैसला दिया कि सिंगूर में टाटा मोटर्स की ‘नैनो’ कार परियोजना के लिए अधिग्रहित भूमि उन औद्योगिक संस्थाओं को वापस नहीं की जाएगी जो अधिग्रहण से पहले वहां काम कर रही थीं. न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने केदार नाथ यादव मामले में शीर्ष अदालत के 2016 के फैसले की व्याख्या की. उक्त फैसले में टाटा मोटर्स के विनिर्माण संयंत्र की स्थापना के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही को रद्द कर दिया गया था. पीठ ने कहा कि 2016 का निर्णय आधार था…
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से मुलाकात के दौरान भारत-कनाडा संबंधों खास तौर पर व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और लोगों के बीच संबंधों के क्षेत्र में सहयोग को रेखांकित किया. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने इस साल जून में हुई कनाडा यात्रा को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ “बेहद सार्थक” बैठक की थी. बयान में कहा गया है, “प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के बीच व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृषि और लोगों…
FILE PHOTO- Salman Khan नयी दिल्ली. लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के प्रस्तोता सलमान खान ने गायक अरिजीत सिंह से कथित मनमुटाव और ए. आर. मुरुगदॉस के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सिकंदर’ की असफलता के बारे में शो के दौरान खुलकर बात की. अरिजीत सिंह से कथित मतभेद पर सलमान ने कहा, “अरिजीत और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं. वह गलतफहमी मेरी ओर से हुई थी. इसके बाद उसने मेरे लिए गाने भी गाए. उसने ‘टाइगर 3’ में गाया था और अब ‘गलवान’ में भी गा रहा है.” विवाद 2014 के एक पुरस्कार समारोह से शुरू हुआ था, जब सलमान…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
