लेखक: atulpradhan

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लद्दाख को छठी अनुसूची के तहत संवैधानिक सुरक्षा देने का वादा किया था, लेकिन अब उसे पूरा करने से पीछे हट रही है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना के भारत दौरे का उल्लेख करते हुए भाजपा पर निशाना साधा. रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “मंगोलिया के राष्ट्रपति आज एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ नयी दिल्ली पहुंच चुके हैं. भारत और मंगोलिया के बीच राजनयिक संबंध दिसंबर 1955 में स्थापित हुए थे. भारत ने अक्टूबर 1961 में मंगोलिया को संयुक्त…

Read More

शर्म अल-शेख. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गाजा के भविष्य से संबंधित वैश्विक सम्मेलन में भाग लेने के लिए सोमवार को मिस्र पहुंचे. वह अमेरिका की मध्यस्थता से हमास के साथ हुए युद्ध विराम का जश्न मनाने के लिए इजराइल की यात्रा के बाद मिस्र पहुंचे हैं. इजराइल की संक्षिप्त यात्रा के दौरान उन्होंने यरूशलम में ‘नेसेट’ (संसद) को संबोधित किया. गाजा सम्मेलन में 20 से अधिक देशों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है, जिसकी मेजबानी ट्रंप और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सीसी कर रहे हैं. इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन उन्होंने…

Read More

नयी दिल्ली. खुदरा मुद्रास्फीति सितंबर में आठ साल के निचले स्तर 1.54 प्रतिशत पर आ गई, जो इससे पिछले महीने 2.07 प्रतिशत थी. सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार यह कमी सब्जियों और दालों सहित खाद्य पदार्थों की कीमतों में नरमी के कारण हुई.उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति सितंबर, 2024 में 5.49 प्रतिशत थी. सितंबर, 2025 से पहले इसका न्यूनतम स्तर जून, 2017 में 1.46 प्रतिशत था. यह दूसरी बार है जब 2025 में खुदरा मुद्रास्फीति दो प्रतिशत से नीचे आई है. सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि उपभोक्ता…

Read More

नयी दिल्ली. भारत की चोटी की स्क्वाश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सोमवार को योकोहामा में जापान ओपन फाइनल में मिस्र की हया अली को चार गेम में हराकर अपना 11वां पीएसए टूर खिताब जीता. विश्व की पूर्व नंबर 10 भारतीय महिला खिलाड़ी ने 15,000 अमेरिकी डॉलर इनामी चैलेंजर प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में तीसरी वरीयता प्राप्त मिस्र की खिलाड़ी को 38 मिनट में 11-5, 11-9, 6-11, 11-8 से हराया. इससे पहले विश्व रैंकिंग में 117वें स्थान पर काबिज चिनप्पा ने सेमीफाइनल में मिस्र की चौथी वरीयता प्राप्त राणा इस्माइल को 11-7, 11-1, 11-5 से…

Read More

नयी दिल्ली. उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश वी गोपाल गौड़ा ने दशकों से चले आ रहे महानदी जल विवाद को समाप्त करने के लिए तत्काल राजनीतिक हस्तक्षेप का आह्वान किया है. न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) गौड़ा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ओडिशा तथा छत्तीसग­ढ़ के मुख्यमंत्रियों से मध्यस्थता की मेज पर आकर इस विवाद को सुलझाने का आग्रह किया. ‘महानदी संसद’ को संबोधित करते हुए न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) गौड़ा ने कहा कि 2018 में महानदी नदी जल विवाद न्यायाधिकरण को भेजे जाने के बावजूद यह मुद्दा वर्षों तक अनसुलझा रहा. उन्होंने कहा, ” हम प्रधानमंत्री और दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से…

Read More

बगलकोट. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सोमवार को कहा कि अधिसंख्य पार्टी विधायकों के समर्थन और कांग्रेस आलाकमान के आशीर्वाद के बिना कोई भी मुख्यमंत्री नहीं बन सकता. यह बयान कांग्रेस सरकार नवंबर में अपने पांच साल के कार्यकाल के ढाई साल पूरे करने पर राज्य में नेतृत्व परिवर्तन और मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों के बीच आया है, जिसे कुछ लोग “नवंबर क्रांति” के रूप में संर्दिभत कर रहे हैं. सिद्धरमैया ने यहां संवाददताओं से कहा, “मैं ऐसी बातों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहता. आलाकमान तो आलाकमान होता है. विधायकों और आलाकमान दोनों की राय बहुत महत्वपूर्ण होती…

Read More

नयी दिल्ली/न्यूयॉर्क. व्यापार वार्ता के लिए भारत के वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल इस सप्ताह अमेरिका की यात्रा करेगा. एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने साथ ही बताया कि प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर अमेरिका के साथ बातचीत अच्छी तरह आगे ब­ढ़ रही है. इस वर्ष फरवरी में दोनों देशों के नेताओं ने अधिकारियों को प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर बातचीत करने का निर्देश दिया था. इस समझौते के पहले चरण को 2025 की शरद ऋतु (अक्टूबर-नवंबर) तक पूरा करने की योजना है. अभी तक पांच दौर की वार्ता पूरी हुई है. अधिकारी ने कहा,…

Read More

गुवाहाटी. असम पुलिस ने सोमवार को कहा कि उसने गायक जुबिन गर्ग की मौत के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सहित अन्य जानकारी साझा करने के लिए नागरिक समाज के कुछ प्रतिष्ठित सदस्यों को आमंत्रित किया है. जुबिन गर्ग की पिछले महीने सिंगापुर में मृत्यु हो गई थी. इस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गर्ग के विसरा विश्लेषण के परिणाम भी शामिल हैं. अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के विशेष पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने संवाददाताओं से कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ”सार्वजनिक नहीं की जाएगी”, लेकिन इससे जुड़ी जानकारी प्रतिष्ठित लोगों के साथ साझा की जाएगी. डीजीपी गुप्ता ने कहा, ” यह…

Read More

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समूह खेती की वकालत करते हुए सुझाव दिया है कि छोटे और सीमांत किसानों को अपनी आय ब­ढ़ाने के लिए अधिक मूल्य वाली फसलें उगाने और छोटे खेतों को मिलकर बड़ी जोत तैयार करने पर विचार करना चाहिए. प्रधानमंत्री ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) में आयोजित एक कार्यक्रम में किसानों के साथ बातचीत की. किसानों के साथ यह संवाद 35,440 करोड़ रुपये के परिव्यय वाली कृषि क्षेत्र की दो प्रमुख योजनाओं का शुभारंभ करने से पहले हुआ. इस मौके पर मोदी ने 24,000 करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री धन…

Read More

रायपुर स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल के निज सचिव और भाजपा नेता राजेंद्र की पत्नी के सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. अब बिलासपुर हाईकोर्ट ने मामले पर स्वत: संज्ञान लिया है. मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और न्यायाधीश अमितेंद्र प्रसाद की खंडपीठ में सोमवार को सुनवाई की गई. इस दौरान घटना को लेकर नाराजगी जताई गई. कोर्ट ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को इस पर संज्ञान लेकर कार्रवाई करना चाहिए. साथ ही राज्य शासन से कहा कि उन्हें ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. वहीं महाधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज…

Read More