What's Hot
- ‘चंद्रशेखरन की नियुक्ति का कोई प्रस्ताव पास नहीं हुआ’, नोएल टाटा ने बोर्ड से सबूत के तौर पर मांगी वीडियो रिकॉर्डिंग – राष्ट्रवाणी
- देश के पहले ट्रक ‘TMB 312’ की कहानी, किसने बनाया था ये फौलादी वाहन; कहां से आए थे टायर और कलपुर्जे? – राष्ट्रवाणी
- क्रिप्टो पर सख्ती, टेक्नोलॉजी को मंजूरी! आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- LIC धोखाधड़ी: सीबीआई ने रिलायंस कम्युनिकेशंस और अधिकारियों पर आरोप पत्र दाखिल किया – राष्ट्रवाणी
- जीवन बीमा के कुल भुगतान में मृत्यु दावों का हिस्सा सिर्फ सात प्रतिशत: चौंकाने वाले आंकड़े—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- head-to-head मुकाबले में पाकिस्तान को चटाया धूल: एशियन गेम्स के फाइनल में भारत ने लहराया तिरंगा, मैदान में मचा कोहराम!
- वन्यजीव संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचेगा ‘बाघ रथ’, वन मंत्री केदार कश्यप ने दिखाई हरी झंडी – राष्ट्रवाणी
- सेवा संकल्प में झाड़ू थामकर उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, श्रमदान से जगाई स्वच्छता की अलख – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पुलिस की छवि ऐसी होनी चाहिए, जिससे अपराधियों में कानून का भय और आम नागरिकों में सुरक्षा का अहसास उत्पन्न हो. मुख्यमंत्री साय आज मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे. कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में प्रदेश की कानून-व्यवस्था की समग्र स्थिति, मादक पदार्थ नियंत्रण, सड़क सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम और प्रशासनिक समन्वय को सुदृढ़ करने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई. इस अवसर पर गृह मंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव विकास शील, अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ…
चेन्नई/दिल्ली. द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने सोमवार को कहा कि करूर भगदड़ की सीबीआई जांच के उच्चतम न्यायालय के आदेश को रद्द किए जाने की संभावना है. करूर भगदड़ में 41 लोग मारे गए थे. मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक ने न्यायालय के फैसले को “स्पष्ट रूप से द्रमुक के मुंह पर तमाचा” करार दिया और भाजपा ने केंद्रीय एजेंसी से जांच के लिए न्यायालय के आदेश का स्वागत किया. द्रमुक के राज्यसभा सदस्य और भगदड़ मामले में तमिलनाडु सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिवक्ता पी. विल्सन ने कहा कि दो लोगों ने अदालत को सूचित किया है कि उनकी जानकारी…
मुंबई. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को कहा कि भारत के बैंक और उनकी विदेशी शाखाएं अब भूटान, नेपाल और श्रीलंका में रहने वाले व्यक्तियों और बैंकों को भारतीय रुपये में ऋण मुहैया करा सकती हैं. आरबीआई ने एक बयान में कहा कि यह कदम विदेशी विनिमय प्रबंधन (उधारी एवं ऋण) विनियम, 2018 और विदेशी मुद्रा खाता प्रबंधन विनियम, 2015 में संशोधनों के तहत उठाया गया है. इसका उद्देश्य ‘बाहरी व्यापार और भुगतान को सुगम बनाना’ है. रिजर्व बैंक ने कहा, ”भारत में अधिकृत डीलर बैंकों और उनकी विदेशी शाखाओं को अब भूटान, नेपाल और श्रीलंका में रहने वाले…
रायपुर लगभग सालभर बाद फिर से कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनने और निराकरण को लेकर भाजपा कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में ‘सहयोग केंद्र’ के संचालन किया जा रहा है. पहले चरण के बाद अब इस सप्ताह दोनों डिप्टी सीएम की ड्यूटी लगेगी. आज मंंत्री ओपी चौधरी कार्यकर्ताओं से संवाद करने के लिए उपस्थित रहेंगे. इस सप्ताह कौन-कौन मंत्री रहेंगे मौजूद उपमुख्यमंत्री अरूण साव 14 अक्टूबर, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल 15 अक्टूबर को उपस्थित रहेंगे. इसी तरह से महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े 16 अक्टूबर और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा 17 अक्टूबर को शामिल होंगे. बता दें…
चेन्नई. तमिलनाडु स्थित श्रीसन फार्मास्युटिकल कंपनी का विनिर्माण लाइसेंस पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है, जिसने मिलावटी कफ सिरप को्ड्रिरफ का कथित तौर पर उत्पादन किया था. कंपनी को अब बंद करने का आदेश भी जारी किया जा चुका है. राज्य सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी. राज्य औषधि नियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने एक निरीक्षण के दौरान पाया कि कफ सिरप में 48.6 प्रतिशत डायएथिलीन ग्लाइकॉल (डीईजी) नामक एक पदार्थ मौजूद था, जो कि एक जहरीला पदार्थ है. यह दवा मध्य प्रदेश में बच्चों की मौत से कथित तौर पर जुड़ी है.अधिकारियों ने यह भी पाया…
नयी दिल्ली. वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में अच्छी चुनौती पेश की लेकिन यह पर्याप्त नहीं था क्योंकि भारत को दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच को जीतने और श्रृंखला में क्लीनस्वीप करने के लिए अब केवल 58 रन की जरूरत है. वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में 390 रन बनाकर भारत के सामने 121 रन का लक्ष्य रखा. भारत ने सोमवार को चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 63 रन बनाए हैं. अहमदाबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच को पारी और 140 रन के अंतर से जीतने वाले भारत ने अपनी पहली पारी…
रायपुर: राजधानी में आयोजित कलेक्टर-डीएफओ कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के वनांचल इलाकों में आजीविका के साधन विकसित करने और वन संसाधनों को स्थानीय लोगों की आय से जोड़ने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि “वन केवल हरियाली का प्रतीक नहीं, बल्कि यह हमारी आर्थिक धरोहर हैं। इनसे ग्रामीणों और विशेष रूप से जनजातीय समुदायों की आजीविका जुड़ी है।”तेंदूपत्ता संग्राहकों को समय पर भुगतान की सख्त हिदायतबैठक की शुरुआत तेंदूपत्ता संग्राहकों के मुद्दे से हुई। सीएम ने निर्देश दिए कि तेंदूपत्ता का भुगतान 7 से 15 दिनों के भीतर किया जाना सुनिश्चित किया जाए ताकि संग्राहकों को…
बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में प्रेशर बम में विस्फोट होने से सुरक्षाबल के तीन जवान घायल हो गए हैं. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के भोपालपटनम थाना क्षेत्र के अंतर्गत कांडलापर्ती गांव के जंगल में प्रेशर बम में विस्फोट होने से तीन जवान घायल हो गए हैं. उन्होंने बताया कि भोपालपटनम क्षेत्र में सुरक्षाबलों को गश्त में रवाना किया गया था. दल में जिला बल और एसटीएफ के जवान शामिल थे. दल जब कांडलापर्ती गांव के करीब था तभी जवान प्रेशर बम के संपर्क में आ गए. इससे बम में…
नयी दिल्ली. दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को कथित आईआरसीटीसी घोटाला मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनके बेटे व राज्य में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ आरोप तय किए. इसके साथ ही बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले उनके खिलाफ मुकदमे की तैयारी शुरू हो गई है. बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में छह और 11 नवंबर को होंगे. लालू प्रसाद नीत राष्ट्रीय जनता दल (राजद) राज्य के प्रमुख राजनीतिक दलों में से एक है. विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ…
रायपुर एनडीए में सीट बंटवारे के बाद अब सब की नजर महागठबंधन पर है। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष दिल्ली में हैं। वहीं कांग्रेस के भी कई प्रमुख नेता दिल्ली में कैंप कर रहे हैं। आज कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक है। वहीं बैठक से पहले कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने बिहार में महागठबंधन के सीट बंटवारे पर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि यह 1-2 दिन में हो जाएगा। सारी तैयारी हो चुकी है, ये जल्दी हो जाएगा। बिहार एनडीए में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तयराष्ट्रीय जनतांत्रिक…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
