What's Hot
- ‘चंद्रशेखरन की नियुक्ति का कोई प्रस्ताव पास नहीं हुआ’, नोएल टाटा ने बोर्ड से सबूत के तौर पर मांगी वीडियो रिकॉर्डिंग – राष्ट्रवाणी
- देश के पहले ट्रक ‘TMB 312’ की कहानी, किसने बनाया था ये फौलादी वाहन; कहां से आए थे टायर और कलपुर्जे? – राष्ट्रवाणी
- क्रिप्टो पर सख्ती, टेक्नोलॉजी को मंजूरी! आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- LIC धोखाधड़ी: सीबीआई ने रिलायंस कम्युनिकेशंस और अधिकारियों पर आरोप पत्र दाखिल किया – राष्ट्रवाणी
- जीवन बीमा के कुल भुगतान में मृत्यु दावों का हिस्सा सिर्फ सात प्रतिशत: चौंकाने वाले आंकड़े—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- head-to-head मुकाबले में पाकिस्तान को चटाया धूल: एशियन गेम्स के फाइनल में भारत ने लहराया तिरंगा, मैदान में मचा कोहराम!
- वन्यजीव संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचेगा ‘बाघ रथ’, वन मंत्री केदार कश्यप ने दिखाई हरी झंडी – राष्ट्रवाणी
- सेवा संकल्प में झाड़ू थामकर उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, श्रमदान से जगाई स्वच्छता की अलख – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
चंडीगढ़. आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की कथित आत्महत्या को लेकर विपक्षी नेताओं ने सोमवार को हरियाणा सरकार पर हमला तेज कर दिया. उन्होंने कुमार की ओर से कथित तौर पर छोड़े गए ‘अंतिम नोट’ और उन्हें परेशान करने के आरोपी अधिकारियों के खिलाफ उनकी पत्नी द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की मांग की. इस बीच, कुमार की मौत के सात दिन बाद भी उनके पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार को लेकर गतिरोध खत्म नहीं हुआ, क्योंकि उनका परिवार अपनी मांगें पूरी न होने तक इसकी अनुमति न देने पर अड़ा हुआ है. भारतीय पुलिस सेवा…
नयी दिल्ली. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने सोमवार को कहा कि मिस्र के शर्म अल-शेख में गाजा शांति शिखर सम्मेलन में भारत की तरफ से राज्य मंत्री को भेजना अपने आप को रणनीतिक रूप से सीमित करने तथा ‘एक चूके हुए अवसर’ की तरह है. विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह इस शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. ऐसा बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया गया था, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और लगभग 20 अन्य विश्व नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है. हालांकि,…
मुंबई. ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के अभिनेता राघव जुयाल का कहना है कि वह अपने आदर्श शाहरुख खान की तरह देश के सबसे बड़े सुपरस्टार बनना चाहते हैं. राघव ने ‘एबीसीडी 2’, ‘किल’ और हाल ही में वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ जैसी में अपने अभिनय से आलोचकों और अपने प्रशंसकों को प्रभावित किया है. राघव देहरादून के रहने वाले हैं, एक ऐसा शहर जो मुंबई की चकाचौंध से कोसों दूर है. शाहरुख के बेटे आर्यन खान ने ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के जरिये निर्देशन की दुनिया में कदम रखा है. राघव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में…
नयी दिल्ली. स्थानीय शेयर बाजार में दो कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर सोमवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 174 अंक के नुकसान में रहा जबकि एनएसई निफ्टी में 50 अंक की गिरावट आई. वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच आईटी तथा दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बाजार नुकसान में रहा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीनी वस्तुओं पर एक नवंबर से 100 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने की घोषणा से वैश्विक बाजारों में गिरावट आई, जिसका असर घरेलू बाजार पर पड़ा. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 173.77 अंक यानी 0.21…
विशाखापत्तनम. शीर्ष क्रम की नाकामी से उबरते हुए क्लो ट्रायोन और मरियाने काप ने ‘संकटमोचक’ की भूमिका निभाई तो नडाइन डि क्लेर्क एक बार फिर बेहतरीन ‘फिनिशर’ साबित हुई जिसकी मदद से दक्षिण अफ्रीका ने महिला विश्व कप के रोमांचक मुकाबले में सोमवार को बांग्लादेश को तीन विकेट से हरा दिया . भारत के खिलाफ 84 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने वाली डि क्लेर्क ने आखिरी ओवर में नाहिदा अख्तर को एक चौका और एक छक्का जड़कर दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट पर 235 रन तक पहुंचाया . बांग्लादेश के गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के शीर्ष और…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित कलेक्टर–डीएफओ संयुक्त कॉन्फ्रेंस में प्रदेश के वन प्रबंधन, तेंदूपत्ता संग्राहकों के हित, लघु वनोपजों के मूल्य संवर्द्धन (वैल्यू एडिशन), ईको-टूरिज्म, औषधीय पौधों की खेती और वनों से जुड़ी आजीविका के विविध आयामों पर विस्तृत चर्चा हुई. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहक हितग्राहियों की संख्या आज 12 लाख से अधिक हो चुकी है, जो हमारे सामूहिक प्रयासों की सफलता का प्रमाण है. उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि अब आवश्यकता इस बात की है कि…
शेखपुरा. बिहार के शेखपुरा जिले की एक अदालत ने कांग्रेस की अगस्त में हुई ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कथित रूप से ‘अभद्र भाषा’ का इस्तेमाल करने के मामले में सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) प्रमुख मुकेश सहनी को तलब किया. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) विभा रानी ने यह आदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता हीरालाल सिंह द्वारा चार सितंबर को दायर एक शिकायत पर सुनवाई करते हुए दिया. अभियोजक के वकील गोपाल कुमार बर्नवाल ने बताया कि अदालत ने प्रारंभिक सुनवाई…
मॉस्को/एयर फोर्स वन विमान से. रूस के पूर्व राष्ट्रपति और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के वर्तमान उपाध्यक्ष दमित्री मेदवेदेव ने सोमवार को चेतावनी दी कि रूस के भीतरी इलाकों में हमले के लिए यूक्रेन को अमेरिकी टॉमहॉक क्रूज मिसाइलों की आपूर्ति के सभी पक्षों के लिए विनाशकारी नतीजे हो सकते हैं. रूस के मेसेंजर ऐप ‘मैक्स’ पर एक पोस्ट में मेदवेदेव ने कहा, “टॉमहॉक क्रूज मिसाइलों की आपूर्ति किसी के लिए भी अच्छी नहीं होगी.” उन्होंने कहा, “टॉमहॉक के परमाणु संस्करण और पारंपरिक संस्करण के बीच अंतर करना असंभव है तथा उनका प्रक्षेपण अमेरिका द्वारा नियंत्रित किया जाएगा.” मेदवेदेव के पोस्ट…
नयी दिल्ली. दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच मेटा और गूगल से पूछा कि क्या वे गायक कुमार सानू के खिलाफ छेड़छाड़ कर तैयार किए गए वीडियो और अशोभनीय भाषा वाले यूआरएल हटाने को तैयार हैं. अदालत ने यह सवाल सानू की याचिका पर सुनवाई के दौरान उठाया, जिसमें उन्होंने अपने नाम, आवाज, गायन शैली और तकनीक सहित अपने व्यक्तित्व एवं प्रचार अधिकारों की रक्षा का अनुरोध किया है. न्यायमूर्ति मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा ने कहा, “प्रतिवादी 7 (मेटा प्लेटफॉर्म्स) और 20 (गूगल एलएलसी) के वकील को यह भी निर्देश लेने का आदेश दिया जाता है कि…
स्टॉकहोम. आर्थिक विकास पर नवाचार के प्रभाव की व्याख्या और ‘रचनात्मक विनाश’ नाम की एक प्रमुख आर्थिक अवधारणा पर शोध के लिए जोएल मोकिर, फिलिप एगियन और पीटर हॉविट को सोमवार को इस साल के अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई. नोबेल समिति ने कहा कि विजेता अर्थशास्त्र के प्रति विपरीत, लेकिन पूरक दृष्टिकोणों का प्रतिनिधित्व करते हैं. मोकिर एक आर्थिक इतिहासकार हैं, जिन्होंने ऐतिहासिक स्रोतों का इस्तेमाल करके दीर्घकालिक रुझानों का गहन अध्ययन किया, जबकि हॉविट और एगियन ने यह समझाने के लिए गणित का सहारा लिया कि ‘रचनात्मक विनाश’ कैसे काम करता है.…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
