लेखक: atulpradhan

गौरेला पेंड्रा मरवाही तुलसी पीठाधीश्वर , जगद्गुरु रामभद्राचार्य का आज गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के पेंड्रा नगर में दिव्य आगमन हुआ। नगरवासियों ने पुष्प वर्षा, जयघोष और भक्ति भाव से उनका स्वागत किया। कोरबा में श्रीमद्भागवत कथा के उपरांत जब महाराज श्री चित्रकूट वापसी के मार्ग में पेंड्रा पहुंचे, तो उनके दर्शन की सूचना पाकर हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। पूरा नगर “जय श्रीराम” और “जय गुरुदेव” के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं की प्रबल भक्ति और आग्रह को देखकर महाराज ने पेंड्रा में 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक श्रीमद्भागवत कथा कहने का दिव्य आश्वासन…

Read More

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक देवर ने अपनी ही भाभी और भतीजी की हत्या कराने के लिए 5 लाख रुपये की सुपारी दी थी। साजिश का मकसद SECL में अनुकंपा नियुक्ति पर कब्जा जमाना था, लेकिन उसका प्लान नाकाम हो गया। पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड देवर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला मस्तूरी थाना के मल्हार चौकी का है।जानकारी के अनुसार, मल्हार के खईयापारा में रहने वाली सतरूपा श्रीवास गृहिणी है। वो अपनी बेटी बृहस्पति श्रीवास के साथ रहती है। शुक्रवार की रात दोनों मां-बेटी…

Read More

रायपुरदेश के कई इलाकों से मानसून की विदाई शुरू हो गई है, लेकिन छत्तीसगढ़ में इस बार इसकी वापसी एक सप्ताह देर से होगी। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 20 अक्टूबर तक बारिश का सिलसिला चलता रहेगा। बीते पांच वर्षों में मानसून आमतौर पर 12 अक्टूबर के आसपास विदा होता रहा है। इस बार लौटने में देरी से मौसम का मिजाज भी बदला-बदला रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 15 अक्टूबर से नार्थ ईस्ट मानसून सक्रिय होगा। इसके बाद ही धीरे-धीरे दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी होगी। बरसात की यह बढ़ी हुई अवधि धान की फसलों के लिए राहत…

Read More

नागपुर. पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बृहस्पतिवार को इस बात पर अफसोस जताया कि ”अच्छे लोग” राजनीति से दूरी बनाए हुए हैं और उन्होंने युवाओं से देश के राजनीतिक परिदृश्य का हिस्सा बनने का आह्वान किया. यहां रेशमबाग मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की वार्षिक विजयादशमी रैली को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गांधीजी संघ की कार्यप्रणाली में जातिगत भेदभाव नहीं होने से बहुत प्रभावित थे. पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि आरएसएस सामाजिक समानता और एकता के लिए जाना जाता है और ‘एक मंदिर, एक कुआं, एक श्मशान’ जैसे प्रयासों से विभाजनकारी प्रवृत्तियों…

Read More

नयी दिल्ली. स्वयंभू बाबा चैतन्यानंद सरस्वती द्वारा छात्राओं के कथित उत्पीड़न के सिलसिले में यहां एक निजी संस्थान की एसोसिएट डीन और वरिष्ठ संकाय सदस्य सहित तीन महिला अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एसोसिएट डीन श्वेता शर्मा, कार्यकारी निदेशक भावना कपिल और वरिष्ठ संकाय सदस्य काजल के रूप में हुई है. उनपर अपराध के लिए उकसाने, धमकाने और सबूत नष्ट करने के आरोप हैं. उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान इन तीनों ने सरस्वती (62) के निर्देशों का पालन करने तथा अनुशासन और…

Read More

नयी दिल्ली. भारत और चीन इस महीने के अंत में सीधी उड़ान सेवाएं फिर से शुरू करेंगे. विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. वर्ष 2020 में कोविड-19 महामारी के बाद दोनों देशों के बीच उड़ान सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं. पूर्वी लद्दाख सीमा विवाद के मद्देनजर इसे बहाल नहीं किया गया था. विदेश मंत्रालय ने कहा कि अब इस बात पर सहमति बन गई है कि भारत और चीन के निर्दष्टि स्थानों को जोड़ने वाली सीधी हवाई सेवाएं अक्टूबर के अंत तक पुन: शुरू हो सकती हैं, बशर्ते कि दोनों देशों की निर्दष्टि विमानन कंपनियों का वाणिज्यिक…

Read More

लेह. लेह में हाल ही में हुई हिंसा की न्यायिक जांच की मांग बृहस्पतिवार को तेज हो गई. दो शक्तिशाली बौद्ध धार्मिक संगठनों और कारगिल बार एसोसिएशन ने हिंसा की न्यायिक जांच पर जोर दिया. लेह में बृहस्पतिवार को आम जनजीवन पटरी पर लौटता दिखा, जब अधिकारियों ने एक हफ्ते में पहली बार कफ्र्यू में पूरे दिन के लिए ढील दी और हिरासत में लिये गए 26 लोगों को रिहा कर दिया. लेह में हिंसा में कथित संलिप्तता को लेकर 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया था. लद्दाख बौद्ध संघ (एलबीए) और अखिल लद्दाख गोंपा संघ (एएलजीए)…

Read More

सिंगापुर. भारतीय गायक जुबीन गर्ग की पिछले महीने सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय मौत हुई थी न कि स्कूबा डाइविंग के दौरान, जैसा कि पहले बताया गया था. मीडिया में आयी खबरों में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गयी. भारत-सिंगापुर राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ तथा भारत-आसियान पर्यटन वर्ष, पूर्वोत्तर भारत महोत्सव के आयोजन के लिए सिंगापुर आए जुबीन गर्ग की 19 सितंबर को मौत हो गयी थी. ‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ अखबार की एक खबर के मुताबिक, सिंगापुर पुलिस बल (एसपीएफ) ने कहा कि उन्होंने भारत के उच्चायोग को गर्ग की मौत से संबंधित प्रारंभिक निष्कर्षों के साथ-साथ पोस्टमार्टम…

Read More

फरीदाबाद. हरियाणा के पलवल में पुलिस ने वसीम अकरम नामक एक यूट्यूबर को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ‘इंटर-र्सिवसेज इंटेलिजेंस’ (आईएसआई) और उसके उच्चायोग के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार पलवल जिले के कोट गांव निवासी अकरम को बुधवार को गिरफ्तार किया गया, जिसने यूट्यूब पर मेवात के इतिहास पर वीडियो पोस्ट किया था. अधिकारियों ने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में था और उन्हें सिम कार्ड कथित तौर पर मुहैया कराया था. उन्होंने बताया कि पुलिस को अकरम के फोन…

Read More

संयुक्त राष्ट्र. संयुक्त राष्ट्र की जातीय अल्पसंख्यक समूह की स्थिति पर पहली उच्च-स्तरीय बैठक में रोहिंग्या मुसलमानों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वह म्यामां में हो रही सामूहिक हत्याओं को रोके और इस उत्पीड़ित समूह के लोगों को सामान्य जीवन जीने में मदद करे. ‘वूमेंस पीस नेटवर्क’-म्यामां की रोहिंग्या संस्थापक और कार्यकारी निदेशक वाई वाई नू ने महासभा हॉल में संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों के मंत्रियों और राजदूतों से कहा, “यह म्यामां के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है लेकिन इसमें बहुत देर हो चुकी है.” उन्होंने कहा कि रोहिंग्या और म्यामां के अन्य अल्पसंख्यकों ने दशकों…

Read More