लेखक: atulpradhan

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य के लिए कर हस्तांतरण (Tax Devolution) अंतर्गत 3,462 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान करने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया है. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नवरात्रि एवं दशहरा जैसे पावन अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा दिया गया यह आबंटन छत्तीसगढ़ की जनता के लिए वास्तव में एक अनमोल उपहार है. यह राशि राज्य की वित्तीय संसाधनों को और अधिक सुदृढ़ करेगी, विकास परियोजनाओं को गति प्रदान करेगी तथा लोककल्याणकारी योजनाओं को नई ऊर्जा देगी. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य…

Read More

गोरखपुर. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामायण के पात्रों और समकालीन सामाजिक बुराइयों का जिक्र करते हुए बुधवार को विजयादशमी के अवसर पर कहा कि रामायण एवं महाभारत काल के बाद से नाम और परिस्थितियां बदली हैं, लेकिन नकारात्मक पात्र आधुनिक समाज में अब भी मौजूद हैं. उन्होंने कहा, “स्थिति और पात्र रामायण एवं महाभारत काल जैसे हैं. ताड़का और शूर्पनखा अब भी मौजूद हैं तथा ये ताकतें समाज को प्रभावित कर रही हैं. हमें इनसे सतर्क रहना होगा.” मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से उन लोगों से चेताया जो जात-पात और छुआछूत के आधार पर समाज को बांटने…

Read More

कीव. रूस द्वारा यूक्रेन की बिजली आपूर्ति प्रणाली (पावर ग्रिड) पर लगातार बमबारी करने से यूक्रेन के परमाणु संयंत्रों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं ब­ढ़ रही हैं. यह चिंता तब और गहरी हो गई है जब एक ड्रोन हमले के कारण 1986 के चेरनोबिल परमाणु दुर्घटना स्थल की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. चेरनोबिल और रूसी कब्जे वाले ज़ापोरिज़्ज़यिा परमाणु ऊर्जा संयंत्र दोनों काम नहीं कर रहे हैं, लेकिन दोनों को लगातार बिजली की आपूर्ति की जरूरत होती है ताकि वे अपने महत्वपूर्ण शीतलन प्रणाली को चला सकें. शीतलन प्रणाली ‘ईंधन रॉड्स’ को ठंडा रखने के लिए जरूरी हैं, ताकि…

Read More

बीजापुर. छत्तीसग­ढ़ के बस्तर क्षेत्र में संदिग्ध नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या कर दी है. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुजारीकांकेर गांव में नक्सलियों ने ग्रामीण मड़कम भीमा की धारदार हथियार से हत्या कर दी है. वहीं सुकमा जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने ग्रामीण रवा सोना की हत्या कर दी है. उन्होंने बताया कि अभी तक की जांच में जानकारी मिली है कि बुधवार रात लगभग नौ बजे हथियारबंद नक्सलियों का दल बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के…

Read More

हैदराबाद. एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उनकी जानकारी के अनुसार आरएसएस के गठन के बाद इसके किसी भी सदस्य ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान अपने प्राणों की आहुति नहीं दी और न ही जेल गया. ओवैसी की यह टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र निर्माण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की भूमिका की सराहना करने के बाद आई है. यहां एक सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने आरएसएस के संस्थापक केबी हेडगेवार की जीवनी का हवाला देते हुए दावा किया कि हेडगेवार ने 1930 में दांडी मार्च में हिस्सा लिया था और जेल भी…

Read More

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन. अमेरिका ने युद्धग्रस्त गाजा में शांति के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की “दूरदर्शी” योजना के संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित “वैश्विक समर्थन” का उल्लेख किया है. राष्ट्रपति कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने बुधवार को एक बयान में कहा कि गाजा में शांति के लिए राष्ट्रपति ट्रंप की योजना को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है. इस पहल को वर्षों के विनाशकारी युद्ध के बाद संभावित निर्णायक मोड़ के रूप में देखा जा रहा है. इसमें कहा गया, “विभिन्न देशों ने एक महत्वपूर्ण परिवर्तनकारी कदम के रूप में इसकी प्रशंसा की है. राष्ट्रपति ट्रंप की व्यापक रूपरेखा में शत्रुता को…

Read More

रायपुर. राज्यपाल डेका ने विजयादशमी के अवसर पर राजभवन में शस्त्र पूजन और हवन किया राज्यपाल डेका ने विजयादशमी के अवसर पर राजभवन में शस्त्र पूजन और हवन किया राज्यपाल रमेन डेका एवं राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी आज विजयादशमी के अवसर पर राजभवन में आयोजित शस्त्र पूजन और हवन में शामिल हुए. उन्होंने इस अवसर पर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की. राजभवन परिसर में विधिवत् शस्त्र पूजा की गई. राज्यपाल ने राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विजयादशमी और दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी.

Read More

इंदौर/खंडवा. मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में विजयादशमी पर बृहस्पतिवार को दुर्गा देवी की मूर्तियों के विसर्जन के दौरान तालाब में ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलट जाने से कम से कम 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे को लेकर ‘एक्स’ पर शोक जताया और अपने स्वजनों को खोने वाले परिवारों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की. इंदौर (ग्रामीण) रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अनुराग ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह हादसा तब हुआ, जब पंधाना क्षेत्र में दुर्गा देवी की मूर्तियों को विसर्जन के लिए…

Read More

नयी दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया है कि मौजूदा समय में भारत में “लोकतांत्रिक व्यवस्था पर व्यापक हमला” हो रहा है और यह ऐसा बड़ा जोखिम है जिससे देश को पार पाना होगा. कोलंबिया दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि देश के लिए यह जरूरी है कि विभिन्न परंपराओं को पनपने दिया जाए, क्योंकि “हम चीन जैसा नहीं कर सकते जहां लोगों का दमन किया जाता है और एक अधिनायकवादी व्यवस्था चलाई जाती है”. राहुल गांधी ने कोलंबिया के मेडेलिन स्थित ईआईए विश्वविद्यालय में आयोजित एक संवाद कार्यक्रम में कहा कि चीन की…

Read More

रायपुर. राजधानी के डब्लू आर एस कॉलोनी मैदान में विजयादशमी उत्सव का भव्य आयोजन हुआ. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गरिमामय उपस्थिति रही. कार्यक्रम में विशाल जनसमूह ने रावण दहन और आतिशबाजी का रोमांचक दृश्य देखा और देर तक उत्सव का आनंद लिया. राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि विजयादशमी का यह पर्व आत्ममंथन का भी अवसर है. उन्होंने कहा कि आज हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि अपने भीतर के अहंकार और बुराई का त्याग कर समाज और राष्ट्र की प्रगति में सकारात्मक भूमिका निभाएँ. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने…

Read More