What's Hot
- रोटी में लपेटकर खाएं या दाल-चावल में मिलाकर, थाली का जायका बढ़ा देगी मीठे नीम की सूखी चटनी; ऐसे करें तैयार – राष्ट्रवाणी
- हार्ट अटैक से बचना है, तो आज ही बदल लें यह एक आदत! डॉक्टर ने बताया 30 मिनट का लाइफ-सेविंग हैक – राष्ट्रवाणी
- झुमका या सुरमा ही नहीं, ‘बर्फी’ भी है UP के बरेली की पहचान; जानिए मुंह में मक्खन की तरह घुलने वाले स्वाद का राज – राष्ट्रवाणी
- समंदर, सुकून और कुदरत का अनोखा संगम है सेशेल्स, हर द्वीप पर मिलेगा एक नया अनुभव – राष्ट्रवाणी
- फेस्टिव सीजन में ट्रेन से करना है सफर? 1 अक्टूबर से लागू होगा रेलवे का नया नियम, टिकट के साथ ये चीज रखना जरूरी – राष्ट्रवाणी
- किसी इंसान के लिए नहीं, बल्कि एक ‘मिट्टी के मटके’ पर बना है ‘केसरियो रंग…’ गाना; बहुत मजेदार है ये गरबा गीत – राष्ट्रवाणी
- घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए महंगे सामान की जरूरत नहीं! फेस्टिव सीजन से पहले नोट कर लें ये Home Decor Tips – राष्ट्रवाणी
- क्या सच में बाजार में बिक रहे हैं प्लास्टिक के अंडे? FSSAI ने बताया पानी वाला सिंपल टेस्ट, तुरंत खुलेगी पोल – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
अंबिकापुरअंबिकापुर के रिंग रोड चोपड़ापारा स्थित श्री कृपा फ्यूल्स पेट्रोल पंप में गुरुवार की सुबह महिला कर्मचारी की चाकू से गोद-गोद कर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे आरोपित को लोगों ने पकड़ पुलिस को सौंप दिया है। बीच-बचाव कर रहे पेट्रोल पंप का एक कर्मचारी भी घायल हुआ है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ पाया गया है। बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम मगाजी शाहपुर निवासी भारती टोप्पो, अंबिकापुर के रिंग रोड चोपड़ापारा स्थित कृपा फ्यूल्स में सेल्स गर्ल का…
बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक माओवादी को मार गिराया है. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जिले के गंगालूर क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक माओवादी को मार गिराया.उन्होंने बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों को गश्त पर रवाना किया गया तथा पूर्वाह्न लगभग 11 बजे से उनके और माओवादियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई जो रूक-रूककर अभी तक जारी है. अधिकारियों ने बताया कि अब तक मुठभेड़ स्थल से एक माओवादी का शव, हथियार, विस्फोटक सामग्री और माओवादी…
चेन्नई. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवकों को यहां एक सरकारी स्कूल के परिसर में ”अवैध रूप से प्रवेश” कर शाखा आयोजित करने के आरोप में हिरासत में लिया गया और बाद में रिहा कर दिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. अवाडी पुलिस आयुक्त कार्यालय के अनुसार, आरएसएस के लगभग 40 स्वयंसेवक अय्यप्पनथंगल में एक सरकारी स्कूल के परिसर में घुस गए और वहां शाखा आयोजित की. अवाडी पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ”स्कूल अधिकारियों की शिकायत के बाद हमने स्कूल में जबरन घुसने के संबंध में मामला दर्ज किया है.” भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पुलिस कार्रवाई…
बोगो. मध्य फिलीपीन में आए विनाशकारी भूकंप के बाद बचावर्किमयों ने ढहे मकानों और अन्य क्षतिग्रस्त इमारतों में खुदाई करने वाले वाली मशीनों और खोजी कुत्तों की मदद से जीवित लोगों की तलाश की. फिलीपीन में आए शक्तिशाली भूकंप के कारण कम से कम 72 लोगों की मौत हो गई है और 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं. अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार की रात लगभग 10 बजे 6.9 तीव्रता का भूकंप आया जिससे सेबू प्रांत के बोगो शहर और आसपास के गांवों में कई मकान, नाइट क्लब और व्यापारिक इमारतें ढह गईं तथा इनके मलबे में कई लोग…
बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 103 माओवादियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले 49 माओवादियों पर कुल 1.63 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था. हथियार डालने वाले माओवादियों में 22 महिलाएं भी शामिल हैं. अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में शामिल डिविजनल कमेटी सदस्य लच्छु पूनेम ऊर्फ संतोष (36), प्लाटून पार्टी कमेटी सदस्य गुड्डू फरसा उर्फ विजय (30), भीमा सोढी उर्फ कमल सिंह (45), कंपनी नंबर 10 की पार्टी सदस्या हिडमे फरसा उर्फ मीना (26) और कंपनी नंबर एक की…
नयी दिल्ली. रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़-वीरेंद्र चरण गिरोह के दो सदस्यों को बृहस्पतिवार सुबह जैतपुर-कालिंदी कुंज रोड पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. उन्हें ‘स्टैंडअप कॉमेडियन’ मुनव्वर फारूकी और अन्य र्चिचत व्यक्तियों की हत्या की कथित तौर पर सुपारी दी गई थी. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान 29 वर्षीय राहुल और 37 वर्षीय साहिल के रूप में हुई है तथा वे क्रमश: हरियाणा के पानीपत और भिवानी के रहने वाले हैं. उसने बताया कि विशेष प्रकोष्ठ की ‘काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट’ की टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर दोनों को पकड़ा.…
यरुशलम. इजराइली नौसेना के सैनिक गाज़ा की नाकेबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे एक बेड़े (फ्लोटिला) के अधिकांश जहाज़ों पर चढ़ गए और दर्जनों कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया. इस फ्लोटिला के आयोजकों ने कहा कि एक नौका आगे बढ़ गयी थी लेकिन बृहस्पतिवार सुबह गाज़ा के तट के पास रुक गई और उसके बाद उस जहाज़ से संपर्क टूट गया. ‘द ग्लोबल सुमुद फ्लोटिला’ नामक इस काफिले में लगभग 50 छोटे जहाज शामिल हैं, जिन पर करीब 500 लोग सवार हैं. यह काफिला गाजा के घेराबंदी वाले क्षेत्र में फंसे फलस्तीनियों के लिए मानवीय सहायता ले जा रहा…
नयी दिल्ली. केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को कहा कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण विनिर्माण योजना को 1.15 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं. उन्होंने कहा कि योजना को बनाते समय निर्धारित लक्ष्यों की तुलना में ये प्रस्ताव निवेश, रोजगार और उत्पादन के लक्ष्यों से कई गुना अधिक हैं. वैष्णव ने कहा, ” इलेक्ट्रॉनिक उपकरण विनिर्माण योजना (ईसीएमएस) के लिए आवेदन की अवधि 30 सितंबर को समाप्त हो गई. हमें 1,15,351 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं.” मंत्री ने कहा कि कुल आवेदनों में से करीब 60 प्रतिशत छोटे एवं मझोले उद्यमों से…
अहमदाबाद. मोहम्मद सिराज (40 रन देकर चार विकेट) और जसप्रीत बुमराह (42 रन देकर तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद लोकेश राहुल (नाबाद 53) की कुशल बल्लेबाजी से भारत ने दो मैचों की श्रृंखला के शुरुआती टेस्ट के पहले दिन बृहस्पतिवार को वेस्टइंडीज को सस्ते में समेटने के बाद अपनी पहली पारी में दो विकेट पर 121 रन बना लिये. वेस्टइंडीज की पहली पारी महज 44.1 ओवर में 162 रन पर सिमट गयी. भारत पहली पारी में अभी 41 रन पीछे है जबकि उसके आठ विकेट बचे हुए है. स्टंप्स के समय सलामी बल्लेबाज राहुल…
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में सनकी आशिक ने अपनी प्रेमिका की चाकू से हमला कर हत्या कर दी. आरोपी को सिर्फ इस बात का शक था कि उसकी प्रेमिका किसी दूसरे युवक से फोन पर बात करती है और इसी बात को लेकर आज दोनों में विवाद हुआ, विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी सीधे पेट्रोल पंप पहुंचा और चाकू से हमला कर प्रेमिका की हत्या कर दी.युवती पेट्रोल पंप में काम कर रही थी, इस दौरान आरोपी पेट्रोल पंप पहुंचा और चाकू से हमला करना शुरू कर दिया. लड़की खुद को बचाने के लिए पेट्रोल पंप परिसर में इधर-उधर…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
