- उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व को मिली दोहरी सौगात, शुरू होगी हॉर्नबिल सफारी
- सजग पत्रकार की सतर्कता से टली बड़ी रेल दुर्घटना, टी. सूर्या राव को रेल प्रशासन ने किया सम्मानित
- छत्तीसगढ़ में 16 उप डाकपाल, 44 डाक सहायकों के तबादले,देखें पूरी सूची
- अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन
- बस्तर में विकास और जनविश्वास का मजबूत हो रहा है आधार: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- CG में बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट
- अलका याज्ञनिक की सेहत पर आया बड़ा अपडेट – |
- नीरव मोदी को बड़ा झटका, बैंक ऑफ इंडिया की जीत – |
Author: atulpradhan
बीरशेबा/दुबई. ईरान और इजराइल के बीच संघर्षविराम लागू होने के कुछ वक्त के भीतर ही इजराइल ने दावा किया कि ईरान ने उसके हवाई क्षेत्र में मिसाइलें दागी हैं जिनका वह कड़ा जवाब देगा. इजराइल के इस बयान के साथ ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रस्तावित अस्थायी संघर्षविराम पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. पश्चिम एशिया में जारी 12 दिनों के संघर्ष को समाप्त करने के लिए इजराइल और ईरान द्वारा संघर्षविराम को स्वीकार किए जाने के बाद मंगलवार सुबह उत्तरी इजराइल में विस्फोटों की आवाजें गूंजने लगीं और सायरन बजने लगे. इजराइल के रक्षा मंत्री इसराइल…
चेन्नई. प्रसिद्ध अभिनेता श्रीकांत को मादक पदार्थों से जुड़े एक मामले में सात जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. श्रीकांत से पुलिस ने इस मामले में करीब आठ घंटे तक पूछताछ की थी. अन्नाद्रमुक के पूर्व पदाधिकारी टी प्रसाद को हिरासत में लिए जाने के बाद सोमवार को यहां नुंगमबक्कम थाने में अभिनेता से पूछताछ की गई. पुलिस को प्रसाद पर संदेह है कि उन्होंने 46 वर्षीय श्रीकांत और एक अन्य अभिनेता को कोकीन की आपूर्ति की थी. पुलिस ने कहा कि यहां किलपौक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चिकित्सा जांच…
नयी दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को इस आरोप को खारिज कर दिया कि भारत ‘टैरिफ किंग’ (अत्यधिक शुल्क लगाने वाला देश) है. उन्होंने कहा कि उनके ताजा बजट में शुल्क दरों की संख्या घटाकर आठ कर दी गई है और प्रभावी दर बहुत कम है.उन्होंने कहा, ”जो लोग अब भी अमेरिका में की गई टिप्पणी पर भरोसा करते हैं कि भारत ‘टैरिफ किंग’ हो सकता है… मैं चाहती हूं कि वे दो बातें याद रखें. हमारी शासन व्यवस्था को देखते हुए हमें शुल्क दर पर निर्णय लेने के लिए संसद की मंजूरी चाहिए… एक निश्चित स्तर तक…
लीड्स. बेन डकेट के नाबाद अर्धशतक की मदद से इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट में जीत के लिये 371 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांचवें और आखिरी दिन मंगलवार को लंच तक बिना किसी नुकसान के 117 रन बना लिये . डकेट 64 और जैक क्रॉली 43 रन बनाकर खेल रहे हैं . इंग्लैंड अभी जीत से 254 रन पीछे है . जसप्रीत बुमराह के अलावा भारत के अन्य तीन तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर अनुशासित प्रदर्शन नहीं कर सके और इंग्लैंड के बल्लेबाजों को रन बनाने के पूरे मौके दिये…
रायपुर. देवों के अधिदेव भगवान शंकर की पावन नगरी काशी में स्थित ‘काशी के कोतवाल’ काल भैरव जी महाराज के दिव्य मंदिर में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और देश के कल्याण हेतु प्रार्थना की. इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने बाबा काल भैरव की विधिवत आराधना की और संपूर्ण राष्ट्र के लिए मंगलकामना की. उन्होंने कहा कि बाबा भैरवनाथ की कृपा समस्त देशवासियों पर निरंतर बनी रहे, यही मेरी प्रार्थना है. उन्होंने देश के नागरिकों के जीवन में सुरक्षा, समृद्धि और कल्याण के प्रकाश के निरंतर प्रवाह की कामना भी की. मुख्यमंत्री विष्णुदेव…
मुंबई. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में मतदाता सूची में हेराफेरी के कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों को लेकर उन पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि वह (गांधी) ‘अंधाधुंध तीर चलाने’ से पहले अपनी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों से बात करें. फडणवीस ने हिंदी के एक मुहावरे का इस्तेमाल कर गांधी के दावों को सिरे से खारिज करते हुए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”झूठ बोले कौवा काटे, काले कौवे से डरियो… राहुल गांधी, माना कि महाराष्ट्र की करारी हार की आपकी पीड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, लेकिन कब तक हवा में…
बीजिंग. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने मंगलवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) से सीमा पार आतंकवाद के अपराधियों, आयोजकों और वित्तपोषकों को जवाबदेह ठहराने का आह्वान किया जिसे व्यापक रूप से पाकिस्तान सर्मिथत आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की मांग के रूप में देखा जा रहा है. एससीओ के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के एक सम्मेलन में अपने संबोधन में डोभाल ने कहा कि भारत, लश्कर ए तैयबा (एलईटी), जैश ए मोहम्मद (जेईएम), अलकायदा, आईएसआईएस और इसके सहयोगी जैसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादी समूहों से लगातार खतरे को लेकर “बेहद चिंतित” है. एनएसए ने कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले…
नयी दिल्ली. केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कहा कि किसी भी क्षेत्र में दो कंपनियों का वर्चस्व अच्छी बात नहीं है और हर क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए. ‘ब्रॉडबैंड इंडिया फोरम’ के एक कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि देश में इंटरनेट सेवा प्रदाताओं के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है और सरकार 15 अगस्त से पहले छह गीगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम को लाइसेंस मुक्त करने के नियम जारी करेगी. इसका इस्तेमाल वाई-फाई सेवाओं और डिजिटल विभाजन को पाटने के लिए किया जाएगा. सिंधिया ने कहा, ” हमारा काम यथासंभव अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराना है और प्रत्येक क्षेत्र में…
रायपुर. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की होनहार बालिका दिव्या रंगारी ने अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन करते हुए मालदीव में आयोजित अंडर-16 एशियन बास्केटबॉल चौंपियनशिप क्वालीफायर में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया. इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ भारतीय टीम ने फिबा अंडर-16 वूमेन एशियन चैंपियनशिप 2025 के लिए सफलतापूर्वक क्वालीफाई कर लिया है, जो आगामी 14 से 20 सितम्बर 2025 तक मलेशिया में आयोजित होगी. उल्लेखनीय है कि 12 से 15 जून 2025 तक आयोजित इस अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने श्रीलंका, बांग्लादेश तथा मालदीव जैसी टीमों को पराजित करते हुए शानदार प्रदर्शन किया. फाइनल मुकाबले में…
रायपुर. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने मंगलवार को विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि पिछले डेढ़ साल में यह सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है. कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पायलट ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सात जुलाई को रायपुर में किसान-जवान-संविधान जनसभा को संबोधित करेंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी औद्योगीकरण और निवेश में विश्वास करती है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मंशा सिर्फ चुनिंदा लोगों को खदान और खनिज देने की है. उन्होंने…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
