Author: atulpradhan

ईरान: पश्चिम एशिया में बीते 13-14 मई की दरम्यानी रात इस्राइल के हवाई हमलों से शुरू हुआ हिंसक संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 11 दिनों में 950 से अधिक लोग हताहत हो चुके हैं। अमेरिका भी सेना का इस्तेमाल कर ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले कर चुका है। ईरान ने अमेरिकी सैन्य अड्डों पर मिसाइलें दागीं। इसके बाद ट्रंप ने संघर्ष विराम का एलान किया। ईरान ने इस्राइल पर हमले शुरू कर। ईरानी हमले में सात लोगों की मौत इस्राइल की आपातकालीन सेवा ने कहा कि बीरशेवा में हुए ईरानी हमले में सात लोगों की…

Read More

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता शशि थरूर द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करने को लेकर सोमवार को कांग्रेस पर कटाक्ष किया और कहा कि तिरुवनंतपुरम से सांसद ने राहुल गांधी को ”बेनकाब” कर दिया है. थरूर ने कहा कि मोदी की ऊर्जा, उनका बहुआयामी व्यक्तित्व और संवाद की तत्परता वैश्विक मंच पर भारत के लिए एक ”अहम पूंजी” बनी हुई है, लेकिन इसे अधिक सहयोग एवं समर्थन की जरूरत है. उनकी यह टिप्पणी एक बार फिर कांग्रेस को असहज स्थिति में डाल सकती है तथा पार्टी नेतृत्व के साथ उनके संबंधों में दरार और गहरी…

Read More

जमशेदपुर. केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को कहा कि बिहार की जनता राज्य में ”जंगल राज” की वापसी नहीं होने देगी.सिंह ने दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के शासनकाल में राज्य में जंगल राज था. वह यहां नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आए थे. सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ”बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि लोग 2005 से पहले लालू प्रसाद के नेतृत्व में मौजूद अराजकता और जंगल राज के खिलाफ पहले से ही…

Read More

नयी दिल्ली. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने सभी उद्देश्य हासिल कर लिए और आतंकवादियों के मन में “डर पैदा करने” में सफल रहा. वह राष्ट्रपति भवन परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे. सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यकाल के दूसरे साल में उनके द्वारा दिए गए 51 भाषणों का एक संग्रह जारी किया. अपने संबोधन में सिंह ने मुर्मू की सराहना की और कहा कि वह इस पुस्तक – ‘विंग्स टू आवर होप्स, वॉल्यूम 2’ को “भारत के भविष्य की पटकथा लिखने वाला…

Read More

सांगली. महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक स्कूल शिक्षक ने कम नंबर लाने पर अपनी 16 वर्षीय बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार रात आटपाडी तहसील के नेलकरंजी गांव में हुई. अधिकारी ने कहा कि आरोपी धोंडीराम भोसले (45) अपनी बेटी साधना से नाराज था. उसकी बेटी बारहवीं कक्षा की छात्रा थी. एक परीक्षा में कम नंबर आने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी. अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने आटा पीसने के…

Read More

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आंगनवाड़ी लाभार्थियों के लिए चेहरा पहचान प्रमाणीकरण (फेस रिकग्निशन) को अनिवार्य बनाने का आदेश देने को लेकर सोमवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह समाज के सबसे कमजोर वर्गों को सामाजिक कल्याण अधिकारों से बाहर करने के लिए व्यवस्थित रूप से प्रौद्योगिकी का उपयोग कर रही है. मुख्य विपक्षी दल ने यह भी कहा कि डिजिटल इंडिया को सक्षम बनाना चाहिए न कि कमजोर करना चाहिए. मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आंगनवाड़ी केंद्रों पर राशन वितरण और बच्चों की उपस्थिति की…

Read More

नोएडा. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) जब लागू होगी तो यह भारत के शैक्षिक परिदृश्य को बदल देगी क्योंकि यह नीति देश की “सभ्यतागत भावना, समझ और लोकाचार” के अनुरूप है. धनखड़ ने यहां एमिटी विश्वविद्यालय में भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) द्वारा आयोजित कुलपतियों की 99वीं वार्षिक बैठक और राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए अपने विचार साझा किए. उपराष्ट्रपति ने कहा, ” मैं आपसे यह जरूर कहना चाहता हूं कि तीन दशक से भी अधिक समय के बाद, कुछ ऐसा हुआ है जिसने वास्तव में हमारी शिक्षा की तस्वीर…

Read More

रायपुर. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में सुकमा में आईईडी विस्फोट में बलिदान आकाश राव गिरिपुंजे के परिजनों से सौजन्य भेंट की. उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें सांत्वना प्रदान की. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बलिदानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपुंजे की वीरता और बलिदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका बलिदान देश के लिए अविस्मरणीय है. उन्होंने जोर देकर कहा कि देश हमेशा उनके बलिदान का ऋणी रहेगा और उनके बलिदान को कभी व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा. शाह ने बलिदानी के साहस को प्रेरणादायी बताते हुए…

Read More

पुणे. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को यह कहा कि “अनियंत्रित अति महत्वाकांक्षा” ने वैश्विक स्तर पर संघर्ष पैदा कर दिया है. यहां एक कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि भारत को विश्व शांति और मानवता का संदेश देने की जरूरत है. उन्होंने कहा, “हमारी विरासत, परम्परा और इतिहास इतना समृद्ध है कि हमारा देश कभी भी अधिनायकवादी और विस्तारवादी नहीं रहा. हालांकि, आज एक प्रकार की अनियंत्रित अति महत्वाकांक्षा है जो विश्व में संघर्ष का कारण बन रही है और दुनिया में विश्व शांति और मानवतावाद का संदेश देने की आवश्यकता उत्पन्न हुई है.” केंद्रीय मंत्री ‘एमआईटी ग्रुप…

Read More

कीव. यूक्रेन में रात में रूसी ड्रोन और मिसाइल से किए गए हमलों में कम से कम 10 लोग मारे गए. स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि राजधानी कीव में सात लोगों की मौत की खबर है, जहां आपातकालीन दल आंशिक रूप से ढह गई एक इमारत के मलबे के नीचे फंसे लोगों को खोजने की मशक्कत कर रहे हैं. यूक्रेन की वायु सेना ने बताया कि रूस ने रात भर में 352 ड्रोन और छद्म हथियार दागे, साथ ही 11 बैलिस्टिक मिसाइल और पांच क्रूज मिसाइलें भी दागीं. एक बयान में कहा गया कि…

Read More