Author: atulpradhan

कोलकाता. भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 38 शतक लगाए हैं लेकिन उन्हें यह संख्या पसंद नहीं है और उन्हें अपने क्रिकेट करियर के दौरान कई शतक चूकने का अफसोस है. अपने समय के बाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज गांगुली ने टेस्ट और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल मिलाकर 18575 रन बनाए, लेकिन उन्हें अपने करियर में कई शतक चूकने का अफसोस है. उन्होंने 311 एकदिवसीय और 113 टेस्ट मैच खेले. गांगुली ने यह अफसोस तब व्यक्त किया जब उनसे पूछा गया कि वह पुराने गांगुली को क्या सलाह देना चाहेंगे. गांगुली ने पीटीआई से साक्षात्कार…

Read More

रायपुर. छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (CGRERA) ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए रजत बिल्डर्स को उनके प्रोजेक्ट ‘रजत होम्स कादम्बरी, जिला दुर्ग’ के एक आबंटिती को 57.97 लाख रुपये ब्याज सहित लौटाने का आदेश दिया है. यह फैसला बिल्डर द्वारा फ्लैट का समय पर आधिपत्य न देने और अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने के कारण सुनाया गया है. वर्ष 2014 में उक्त आबंटिती ने फ्लैट के लिए बिल्डर से अनुबंध किया था. लेकिन एक दशक बीत जाने के बावजूद उन्हें न तो फ्लैट का कब्ज़ा मिला और न ही परियोजना पूरी हुई. छत्तीसगढ़ रेरा की जांच में पाया गया…

Read More

नयी दिल्ली/बेंगलुरु. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को कहा कि उसने कर्नाटक निवासी ऐश्वर्या गौड़ा नामक महिला के खिलाफ धन शोधन जांच के तहत करीब चार करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है. महिला पर आरोप है कि उसने ‘हाई प्रोफाइल’ राजनेताओं को धमकाकर और उनसे निकटता का दावा करके कई लोगों को ठगा है. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के छोटे भाई और कांग्रेस नेता डी के सुरेश सोमवार को बेंगलुरु में संघीय जांच एजेंसी के समक्ष पेश हुए और इस मामले में अपना बयान दर्ज कराया. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ऐश्वर्या गौड़ा नामक महिला, कांग्रेस विधायक विनय…

Read More

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी ने सोमवार को कहा कि यदि भारत सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) के तहत इस्लामाबाद को पानी का उचित हिस्सा देने से इनकार करता है, तो उनका देश युद्ध की ओर बढ़ेगा. पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के तुरंत बाद भारत ने 1960 के समझौते को स्थगित कर दिया था. इस हमले में 26 लोग मारे गए थे. गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले हफ्ते इस ऐतिहासिक समझौते को कभी बहाल न करने की घोषणा की थी. शाह द्वारा अंतरराष्ट्रीय समझौतों की “खुलेआम अवहेलना” की पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय द्वारा…

Read More

लीड्स. भारतीय टीम सोमवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन दूसरी पारी में 364 रन पर सिमट गई. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (118 रन) और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (137 रन) के शतकों से भारत 370 रन की बढ़त हासिल कर मजबूत स्थिति में है. इंग्लैंड के लिए ब्रायडन कार्स और जोश टंग ने तीन तीन विकेट झटके. शोएब बशीर को दो विकेट मिले. भारत ने पहली पारी 471 रन और इंग्लैंड ने 465 रन बनाए थे.

Read More

रायपुर. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश 31 मार्च 2026 को जब नक्सलवाद से मुक्त होगा तब वह क्षण आजादी के बाद का सबसे महत्वपूर्ण क्षणों में से एक होगा. शाह ने कहा, ”जब नक्सलवाद के खात्मे का इतिहास लिखा जायेगा, उसमें सुरक्षा बलों के जवानों का त्याग, बलिदान और परिश्रम स्वर्णिम अक्षरों से अंकित होगा.” अधिकारियों ने बताया कि शाह छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन नवा रायपुर में सुरक्षाबलों के उन कमांडरों और जवानों से बातचीत कर रहे थे जो हाल में नक्सल विरोधी अभियानों…

Read More

मुंबई/नागपुर. महाराष्ट्र में महायुति सरकार में सहयोगी दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता अबू आजमी द्वारा ‘वारी’ (भगवान विट्ठल के भक्तों द्वारा मंदिर नगर पंढरपुर तक पैदल यात्रा) के बारे में की गई टिप्पणी की सोमवार को आलोचना की और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की. राकांपा के मुख्य प्रवक्ता आनंद परांजपे ने सपा नेता की टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि वह महाराष्ट्र में एक ‘विषाक्त तत्व’ बन गए हैं. आजमी ने रविवार को कहा था कि मुसलमानों ने कभी भी ‘वारी’ को लेकर शिकायत नहीं की, जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

Read More

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के शीर्ष सुरक्षा निकाय ने ईरान में अमेरिकी हमलों के बाद इजराइल-ईरान संघर्ष में और वृद्धि की आशंका पर सोमवार को चिंता जताई तथा इस बात पर अफसोस जाहिर किया कि यह हमले तब हुए जब तेहरान और वाशिंगटन के बीच रचनात्मक वार्ता प्रक्रिया में थी. राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) ने ईरान में अमेरिकी हवाई हमले के बाद क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा करने के लिए यहां बैठक की और इस्लामी राष्ट्र के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन किया. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई बैठक में सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर सहित शीर्ष असैन्य और सैन्य…

Read More

लीड्स. भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के पहले मैच में क्रिकेट इतिहास में टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले दूसरे विकेटकीपर बन गए. पंत से पहले जिम्बाब्वे के पूर्व विकेटकीपर एंडी फ्लॉवर ने 2001 में हरारे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 142 और नाबाद 199 रन बनाए थे. पंत ने चौथे दिन 140 गेंद में 118 रन बनाए. उन्होंने पहली पारी में शानदार 134 रन बनाए थे. इसके साथ ही वह इंग्लैंड में टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय भी बन गए. वह अब टेस्ट की दोनों…

Read More

रायपुर. खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल के निर्देश पर खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन कार्डधारियों को माह जून से अगस्त तक तीन माह का एकमुश्त राशन वितरण की तिथि 20 जुलाई 2025 तक वृद्धि करने केन्द्रीय खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के उप निदेशक को पत्र लिखकर आग्रह किया है. गौरतलब है कि वर्तमान में तीन माह का एकमुश्त राशन वितरण करने का समय-सीमा 30 जून तक निर्धारित है. सचिव कंगाले द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया है कि भारत सरकार के निर्देशानुसार…

Read More