What's Hot
- अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन
- बस्तर में विकास और जनविश्वास का मजबूत हो रहा है आधार: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- CG में बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट
- अलका याज्ञनिक की सेहत पर आया बड़ा अपडेट – |
- नीरव मोदी को बड़ा झटका, बैंक ऑफ इंडिया की जीत – |
- छत्तीसगढ़ ने संपीड़ित बायोगैस उत्पादन, हरित ऊर्जा और ग्रामीण आय को बढ़ावा देने के लिए सीजी-सीबीजी नीति 2026 को मंजूरी दी – भारतीय पीएसयू
- आरवीएनएल के सीएमडी सलीम अहमद को इरकॉन के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार मिलेगा क्योंकि हरि मोहन गुप्ता 30 जून को सेवानिवृत्त होंगे – भारतीय पीएसयू
- एआईयूबीईए ने यूनियन बैंक में कर्मचारियों की कमी को हरी झंडी दिखाई, तत्काल भर्ती अभियान की मांग की – भारतीय पीएसयू
Author: atulpradhan
नयी दिल्ली. गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ की नयी फिल्म ‘सरदार जी 3’ अब केवल विदेशों में ही रिलीज होगी. यह फैसला पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर को फिल्म में शामिल करने को लेकर हुए विवाद और बहिष्कार की मांग के बाद लिया गया.यह फिल्म, दोसांझ की ‘हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइजी’ की तीसरी कड़ी है और अब यह 27 जून को अन्य देशों के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.दिलजीत ने रविवार रात अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का ट्रेलर साझा किया और कैप्शन में लिखा, ”सरदार जी 3, केवल विदेश में 27 जून को रिलीज होगी.” अखिल भारतीय सिने श्रमिक संघ (एआईसीडब्ल्युए) ने फिल्म में…
मुंबई. भारतीय टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज पृथ्वी साव ने सोमवार को अपनी घरेलू टीम मुंबई से रिश्ता तोड़ दिया जब मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने एक क्रिकेटर के रूप में प्रगति और विकास के लिए नई घरेलू टीम से अनुबंध करने के लिए उन्हें अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी किया. पृथ्वी पिछले कुछ समय से लाल गेंद की टीम से बाहर हैं लेकिन उन्होंने सफेद गेंद (सीमित ओवरों के प्रारूप) की क्रिकेट खेली है. हालांकि उनके मैदान के बाहर के अनुशासनात्मक मुद्दों ने मैदान पर उनके प्रदर्शन से अधिक सुर्खियां बटोरी हैं. एमसीए ने पृथ्वी का पत्र मिलने…
रायपुर. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को बस्तर क्षेत्र में प्रमुख नक्सल विरोधी अभियानों में शामिल सुरक्षाबलों के कमांडरों और जवानों से बातचीत की. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यह जानकारी दी. साय ने यहां स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर संवाददाताओं को बताया, ”केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने नवा रायपुर में सुरक्षाबलों के कमांडरों और जवानों से बातचीत की, जो बस्तर क्षेत्र में हाल में प्रमुख नक्सल विरोधी अभियानों में शामिल थे. इनमें वे जवान भी थे जिन्होंने भाकपा (माओवादी) के महासचिव बसवराजू को मार गिराया था.” ‘संकल्प – बल के कमांडरों और कमांडो के साथ बातचीत’ नामक…
नयी दिल्ली. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान का सम्मान किया है. अनुच्छेद 370 से जम्मू-कश्मीर को राज्य का विशेष दर्जा दिया गया था. हालांकि अब यह निरस्त किया जा चुका है. भाजपा की दिल्ली इकाई ने मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर यहां एस. पी. मुखर्जी पार्क में एक स्मृति सभा का आयोजन किया जिसमें प्रधान और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित पार्टी के कई नेता शामिल हुए और उन्होंने मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की. प्रधान ने कहा…
मुंबई. ईरान के तीन प्रमुख परमाणु प्रतिष्ठानों पर अमेरिकी बमबारी के बाद पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से सोमवार को स्थानीय शेयर बाजार में खासी गिरावट दर्ज की गई. सेंसेक्स 511 अंक फिसल गया जबकि निफ्टी में 140 अंक से अधिक का नुकसान रहा.विश्लेषकों ने कहा कि ईरान और इजराइल के बीच जारी संघर्ष में अमेरिकी दखल ने पश्चिम एशिया को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं. इसके अलावा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), प्रौद्योगिकी एवं वाहन शेयरों में बिकवाली से भी निवेशक धारणा पर असर पड़ा. बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स उतार-चढ़ाव से भरे कारोबार में 511.38 अंक…
नई दिल्ली: गुजरात, पंजाब, केरल और पश्चिम बंगाल की की पांच सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सोमवार को जारी किए गए। गुजरात की दो सीटों में एक पर आम आदमी और एक पर भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है। ऐसे ही पंजाब में आप, बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और केरल कांग्रेस उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। उपचुनाव 19 जून को कराए गए थे। केरल की नीलांबूर सीटयह सीट मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की अगुवाई वाली वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) के लिए प्रतिष्ठा से जुड़ी मानी जा रही है। यह सीट पीवी अनवर के इस्तीफे से खाली हुई थी। शुरुआत…
मॉस्को: इस्राइल और ईरान के बीच 10 दिनों से चल रहे संघर्ष के चलते आज दुनिया में तीसरे विश्व युद्ध का खतरा बढ़ गया है। वहीं ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद रूस ने सोमवार को ईरान को हरसंभव मदद देने का वादा किया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बढ़ते तनाव के बीच सोमवार रूस ने कहा है कि वह ईरान को हर तरह की मदद देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि ईरान को किस तरह की मदद चाहिए, यह फैसला तेहरान को करना है। पेसकोव ने कहा कि हमने ईरान को मध्यस्थता की पेशकश की…
नई दिल्ली: नमो भारत कॉरिडोर पर रविवार को दिल्ली के सराय काले खां से मोदीपुरम के बीच नमो भारत रैपिड ट्रेनों का ट्रायल रन पहली बार पूरा किया गया। रैपिड ने 82 किमी लंबी यात्रा एक घंटे से भी कम समय में पूरी की। इस ट्रायल के दौरान मेरठ मेट्रो भी नमो भारत ट्रेनों के साथ चल रहीं थीं। वहीं मेरठ में शताब्दीनगर से मोदीपुरम तक दो नमो भारत और मेट्रो ट्रेन से ट्रायल लगातार चल रहा है। ट्रैक पर एक साथ दो मेट्रो और दो नमो भारत को देख लोग उत्साहित हुए और इसके फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर…
चंडीगढ़: लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में आम आदमी पार्टी जीत गई है। आप के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने पहले राउंड से बढ़त बनाए रखी जो आखिरी राउंड तक कायम रही। कांग्रेस के भारत भूषण आशु दूसरे नंबर पर रहे। भाजपा के जीवन गुप्ता को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। 10 हजार 637 वोटों से जीते अरोड़ा उपचुनाव में आप को 35179 वोट मिले। कांग्रेस के भारत भूषण आशु को 24542 मत मिले। भाजपा के जीवन गुप्ता को 20323 वोट मिले। शिअद के परउपकार सिंह घुम्मण 8203 वोट ही ले पाए। वहीं 793 लोगों ने नोटा का बटन दबाया। लुधियाना पश्चिम…
इस्राइल और ईरान के बीच संघर्ष शुरू हुए अब 11 दिन हो चुके हैं। इस्राइल ने पहले ही दिन से ईरान के चार परमाणु ठिकानों को निशाना बनाने के बाद से बीते एक हफ्ते में अलग-अलग मौकों पर अरक से लेकर इस्फहान तक परमाणु केंद्रों पर एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया है। अब अमेरिका की तरफ से ईरान के तीन परमाणु ठिकानों- फोर्डो, इस्फहान और नतांज को निशाना बनाए जाने से पूरी दुनिया की चिंता बढ़ गई है। फिलहाल इन परमाणु केंद्रों से विकिरण (रेडिएशन) फैलने की खबरें नहीं हैं। हालांकि, यूएन की एजेंसी- अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) हालात पर…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
