Author: atulpradhan

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) ने तीन विधायकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सपा ने तीन विधायकों को पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी ने विधायक राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और मनोज कुमार पांडेय पर कार्रवाई की है। सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए समाजवादी पार्टी ने जानकारी दी है कि विधायक अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और मनोज कुमार पांडेय को “उनकी सांप्रदायिक विभाजनकारी नकारात्मकता और किसान विरोधी, महिला विरोधी, युवा विरोधी, कारोबारी विरोधी , नौकरीपेशा विरोधी और ‘पीडीए विरोधी’ विचारधारा का समर्थन करने के कारण” निष्कासित कर दिया। गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह, गौरीगंज सीट से…

Read More

पटना. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद)के अध्यक्ष लालू प्रसाद पर हमला करते हुए उन्हें ”भ्रष्टाचार का प्रतीक” और ”बिहार का गब्बर सिंह” बताया. 1975 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ‘शोले’ में गब्बर सिंह मुख्य खलनायक था. चौधरी ने दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद नीत राजद को इस साल के उत्तरार्ध में होने विधानसभा चुनावों में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ेगा. उपमुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ” लालू प्रसाद बिहार के गब्बर सिंह हैं. जब तक वह जीवित हैं और राजनीति में सक्रिय…

Read More

नयी दिल्ली. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने हिंसक एवं राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढ़ाने के लिए प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा)-माओवादी संगठन को ड्रोन की आपूर्ति करने के आरोप में रविवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी ने आरोपी के पश्चिमी दिल्ली स्थित घर की तलाशी के दौरान हार्ड ड्राइव, पेन ड्राइव व मोबाइल फोन सहित डिजिटल उपकरण एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है. उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान विशाल सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा का रहने वाला…

Read More

नयी दिल्ली. भारतीय नौसेना के रूस में निर्मित गाइडेड मिसाइल युद्धपोत ‘आईएनएस तमाल’ को एक जुलाई को रूस के तटीय शहर कलिनिनग्राद में नौसेना में शामिल किया जाएगा. गाइडेड मिसाइल युद्धपोत ‘आईएनएस तमाल’ अनेक मिसाइलों और निगरानी प्रणालियों को ले जाने में सक्षम है. अधिकारियों ने बताया कि जहाज में 26 प्रतिशत घटक स्वदेशी हैं, जिसमें समुद्र और जमीन दोनों पर निशाना साधने के लिए ब्रह्मोस लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल भी शामिल है. भारतीय नौसेना के अनुसार, युद्धपोत ‘आईएनएस तमाल’ 125 मीटर लंबा है और इसका वजन 3900 टन है. इस युद्धपोत में भारतीय और रूसी अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों तथा…

Read More

The post पहलगाम हमला: NIA ने आतंकवादियों को पनाह देने के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार appeared first on Navabharat News. श्रीनगर/चंडीगढ/नयी दिल्ली. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पहलगाम आतंकवादी हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को पनाह देने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. संघीय एजेंसी ने रविवार को यह जानकारी दी. इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी. एनआईए के अनुसार, बटकोट के परवेज अहमद जोथर और पहलगाम के हिल पार्क के बशीर अहमद जोथर ने हमले में संलिप्त तीन हथियारबंद आतंकवादियों की पहचान का…

Read More

अवीव/वाशिंगटन/बैंकाक/दुबई. इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध में अब अमेरिका भी कूद पड़ा है. ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के मकसद से इजराइल की ओर से शुरू किए गए हमलों को मजबूती प्रदान करते हुए अमेरिका ने रविवार तड़के तीन ईरानी परमाणु केंद्रों पर हमले किए. ईरान की जवाबी कार्रवाई की धमकी के बीच लंबे समय से दुश्मन रहे ईरान को कमजोर करने के लिहाज से यह एक जोखिम भरा कदम माना जा रहा है, जिससे व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष छिड़ने की आशंका है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं…

Read More

मॉस्को. ईरान के तीन परमाणु प्रतिष्ठानों पर अमेरिका द्वारा किये गए हमले को रूस ने ”गैर-जिम्मेदाराना” करार देते हुए रविवार को इसकी कड़ी निंदा की. रूस ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून, संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का ”घोर उल्लंघन” है. अमेरिका ने इजराइल के समर्थन में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात ईरान के तीन प्रमुख परमाणु स्थलों फोर्दो, नतांज और इस्फहान पर बमबारी की. रूसी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ”किसी संप्रभु देश पर मिसाइल और बम से हमला करने का निर्णय गैर-जिम्मेदाराना है, भले ही कोई भी दलील दी जाए. यह…

Read More

तेहरान/लाहौर. ईरान ने अपने तीन प्रमुख परमाणु प्रतिष्ठानों पर अमेरिका द्वारा की गई बमबारी का बदला लेने का संकल्प लेते हुए रविवार को कहा कि अमेरिकी हमलों के ”दीर्घकालिक परिणाम” होंगे. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची की यह प्रतिक्रिया उसके तीन परमाणु प्रतिष्ठानों फोर्दो, नतांज और इस्फहान में अमेरिका द्वारा बी2 बमवर्षकों के जरिये घातक ‘बंकर बस्टर’ बम गिराये जाने के कुछ घंटों बाद आई. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले के बाद दावा किया कि ईरान के परमाणु प्रतिष्ठान ”पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं.” अरागची ने कहा कि अमेरिका ने ईरान के शांतिपूर्ण तरीके…

Read More

अमरावती. आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साई जिले में 15 वर्षीय दलित लड़की से दो साल तक कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. यह घटना नौ जून को तब प्रकाश में आई जब पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई. दुष्कर्म की घटना के कारण पीड़िता गर्भवती हो गई है. यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार इस मामले में अचंपल्ली वर्धन (21),…

Read More

बीजिंग/तेल अवीव/पेरिस. चीन की आधिकारिक मीडिया ने रविवार को ईरान के परमाणु स्थलों पर अमेरिकी बमबारी की आलोचना करते हुए इसे रसातल की ओर उठाया गया एक और कदम बताया. वहीं, चीनी विशेषज्ञों ने कहा कि हमलों में इस्तेमाल किये गए अमेरिकी ‘बंकर-बस्टर’ बम ईरान के भूमिगत परमाणु संयंत्रों को नष्ट करने के लिए पर्याप्त नहीं हो सकते हैं. अमेरिका ने रविवार की सुबह ईरान के फोर्दो, इस्फहान और नतांज परमाणु स्थलों पर हमला कर देश के परमाणु प्रतिष्ठानों को नष्ट कर दिया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ने तीन परमाणु स्थलों पर ”बहुत सफल” हमला…

Read More