Author: atulpradhan

दुबई/वाशिंगटन. अमेरिका ने ईरान के फोर्दो परमाणु प्रतिष्ठानों पर रविवार को हमला किया जिससे पहाड़ के नीचे बने भूमिगत परमाणु स्थल का प्रवेश क्षतिग्रस्त हुआ है. यह जानकारी उपग्रह से प्राप्त तस्वीर में मिली है. ‘प्लैनेट लैब्स पीबीसी’ से प्राप्त तस्वीरों से पता चलता है कि भूरे रंग का पर्वत अब धूसर हो गया है. साथ ही इसकी आकृति पिछली तस्वीरों की तुलना में थोड़ी भिन्न दिखाई देती है, जिससे संकेत मिलता है कि विस्फोट के कारण इस स्थल के आसपास मलबा फैल गया है. तस्वीरों से यह भी संकेत मिलता है कि परमाणु केन्द्र पर विशेष अमेरिकी बंकर बस्टर…

Read More

The post भारतीय पुरुष टीम ने हार का सिलसिला तोड़कर जीत के साथ समापन किया appeared first on Navabharat News. एंटवर्प. भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने आखिर में अपना जलवा दिखाकर रविवार को यहां एफआईएच प्रो लीग के यूरोपीय चरण में बेल्जियम को 4-3 से पराजित करके अपनी पहली जीत दर्ज की और इस तरह से लगातार सात मैच में हार का सिलसिला खत्म किया. सुखजीत सिंह (21वें, 35वें), अमित रोहिदास (36वें) और हरमनप्रीत सिंह (59वें) के गोल की मदद से भारत ने अपने अभियान का जीत के साथ सकारात्मक अंत किया. भारत इस तरह से आयरलैंड से 14 अंक…

Read More

रायपुर. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नक्सलवाद पर दो महत्वपूर्ण सुरक्षा संबंधी बैठकों की अध्यक्षता की. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया नवा रायपुर के एक होटल में शाह ने नक्सलवाद पर छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड और ओड़िशा के पुलिस महानिदेशक-अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की. वहीं छत्तीसगढ़ में वामपंथी उग्रवाद की स्थिति पर भी एक समीक्षा बैठक की गयी. अधिकारियों ने बताया कि बैठकों में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद…

Read More

नयी दिल्ली/यरुशलम. ईरानी परमाणु स्थलों पर अमेरिकी बमबारी के बाद ईरान एवं इजराइल के बीच बढ़ रहे तनाव के मध्य भारत ने रविवार को ईरान से 300 से अधिक भारतीय नागरिकों को लाया. विदेश मंत्रालय ने कहा कि ईरानी शहर मशहद से विशेष उड़ान से 311 भारतीय दिल्ली पहुंचे हैं. उसने कहा कि इस नये जत्थे के साथ, ईरान से वापस लाये गये लोगों की कुल संख्या अब 1,428 हो गई है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि 311 भारतीय नागरिक 22 जून को अपराह्न साढ़े चार बजे मशहद से विशेष उड़ान से नयी दिल्ली पहुंचे. उन्होंने…

Read More

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन. अमेरिका ने भारत की यात्रा करने वाले अपने नागरिकों के लिए एक परामर्श जारी किया है, जिसमें अपराध और बलात्कार की घटनाओं के कारण ”अधिक सावधानी” बरतने का आग्रह किया गया है तथा आतंकवाद के कारण देश के मध्य और पूर्वी भागों की यात्रा न करने की सलाह दी गई है. पिछले सप्ताह जारी यात्रा परामर्श में कहा गया कि ”बलात्कार भारत में सबसे तेजी से बढ़ते अपराधों में से एक है” तथा पर्यटक स्थलों और अन्य स्थानों पर यौन उत्पीड़न सहित हिंसक अपराध के मामले सामने आते हैं. इसमें कहा गया है कि पर्यटक स्थलों, परिवहन केंद्रों, बाजारों/शॉपिंग…

Read More

तिरुवनंतपुरम. केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी अभिनीत मलयालम फिल्म ‘जे.एस.के-जानकी वर्सेज स्टेट ऑफ केरल’ फिल्म की रिलीज में बाधा आ गई है क्योंकि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने कथित तौर पर शीर्षक के नाम को लेकर इसके प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है. फिल्म जगत के सूत्रों ने यह जानकारी दी. प्रवीण नारायणन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी और अनुपमा परमेश्वरन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. इस फिल्म की कहानी कथित तौर पर जानकी नामक एक प्रताड़ित महिला पर आधारित है, जो राज्य के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ती है.सूत्रों के अनुसार, फिल्म के…

Read More

इंदौर. इंदौर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक पूर्व विधायक ने रविवार को कहा कि केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साइबर अपराधों के खिलाफ लोगों को सचेत करने वाली एक ‘कॉलर ट्यून’ को हटाने की उनकी मांग पर तुरंत उचित कदम उठाने का भरोसा दिलाया. भाजपा नेता के मुताबिक, सिंधिया ने हालिया मुलाकात के दौरान उनसे यह भी कहा कि मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले कई लोगों ने दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की आवाज वाली इस ‘कॉलर ट्यून’ से होने वाली परेशानी को लेकर उनसे व्यक्तिगत स्तर पर शिकायत की है. भाजपा के पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता…

Read More

लीड्स. जसप्रीत बुमराह (83 रन पर पांच विकेट) के पांच विकेट से इंग्लैंड को 465 रन पर आउट करने के बाद भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 90 रन बनाकर पहले क्रिकेट टेस्ट के वर्षा से प्रभावित तीसरे दिन अपनी कुल बढ़त 96 रन तक पहुंचाई. सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल (नाबाद 47, 75 गेंद, सात चौके) और साई सुदर्शन (30) ने दूसरे विकेट के लिए 66 रन जोड़े लेकिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (18 रन पर एक विकेट) ने दिन का खेल खत्म होन से कुछ समय पहले सुदर्शन को जैक क्राउली के हाथों कैच कराके इस…

Read More

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से बातचीत की तथा ईरान एवं इजराइल के बीच संघर्ष को लेकर भारत की ओर से ”गहरी चिंता” जतायी और तनाव को ”संवाद एवं कूटनीति” के माध्यम से तत्काल कम करने की अपील की. फोन पेजेशकियान ने किया था. दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत ईरान के तीन परमाणु प्रतिष्ठानों फोर्दो, नतांज और इस्फहान पर अमेरिका द्वारा बमबारी किए जाने के कुछ ही घंटे बाद हुई. मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने हाल में तनाव बढ़ने पर ”गहरी चिंता” जतायी और इस बात…

Read More

तेल अवीव. अमेरिका द्वारा ईरान के तीन परमाणु केंद्रों पर हमला किए जाने के कुछ ही घंटों बाद ईरान ने रविवार को इजराइल की ओर 40 से अधिक मिसाइल दागीं, जिसमें 23 लोग घायल हो गए और तीन शहरों में अपार्टमेंट वाली इमारतें तथा कई घर नष्ट हो गए. तेल अवीव में एक जगह विस्फोट में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत नष्ट हो गई और सैकड़ों मीटर के दायरे में कई अन्य इमारतों को नुकसान पहुंचा जिनमें एक र्निसंग होम भी शामिल है. घटनास्थल पर सहायता करने वाले डिप्टी मेयर हैम गोरेन ने कहा कि यह ”चमत्कारिक” रहा कि इस हमले…

Read More