Author: atulpradhan

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से बातचीत की तथा ईरान एवं इजराइल के बीच संघर्ष को लेकर भारत की ओर से ”गहरी चिंता” जतायी और तनाव को ”संवाद एवं कूटनीति” के माध्यम से तत्काल कम करने की अपील की. प्रधानमंत्री मोदी और ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान के बीच फोन पर यह बातचीत ईरान के तीन परमाणु स्थलों फोर्दो, नतांज और इस्फहान पर अमेरिका द्वारा बमबारी किए जाने के कुछ ही घंटे बाद हुई. इसके साथ ही इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष में अब अमेरिका भी कूद पड़ा है. मोदी ने एक…

Read More

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या कर दी. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.पुलिस ने एक बयान में बताया कि उसे सूचना मिली कि पामेड थाना क्षेत्र के सेंड्राबोर और आमपुर गांवों में नक्सलियों ने दो निर्दोष ग्रामीणों की बेरहमी से हत्या कर दी. विज्ञप्ति में कहा गया कि पुलिस घटना की पुष्टि कर रही है. हालांकि इसमें अपराध कब हुआ और अपराध के मकसद के बारे में नहीं बताया गया. यह घटना केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले हुई है. शाह राज्य के दो दिवसीय दौरे पर रविवार…

Read More

शिलांग/इंदौर.मेघालय पुलिस के एक विशेष जांच दल (एसआईटी) ने इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या मामले में मध्य प्रदेश में  दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी. इन गिरफ्तारियों के साथ ही मामले में गिरफ्तार किये गए व्यक्तियों की कुल संख्या बढ़कर सात हो गई है. एसआईटी ने रघुवंशी की पत्नी सोनम का बैग छिपाने के आरोप में एक प्रॉपर्टी डीलर को शनिवार रात को गिरफ्तार किया. प्रॉपर्टी डीलर पर हत्याकांड की मुख्य आरोपी एवं राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम का वह बैग गायब करने का आरोप है, जो उसने इस वारदात के…

Read More

हैदराबाद. हैदराबाद में एक फिल्म के रिलीज होने से पहले आयोजित एक कार्यक्रम में आदिवासियों के बारे में कथित रूप से टिप्पणी करने को लेकर अभिनेता विजय देवरकोंडा के खिलाफ अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार रोकथाम अधिनियम (एससी/एसटी कानून) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, अभिनेता ने अप्रैल में इस कार्यक्रम में पहलगाम के हालिया आतंकवादी हमले की तुलना 500 वर्ष पहले के आदिवासी युद्धों से की थी. एक पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया,”अभिनेता ने अप्रैल में टिप्पणी की थी. लेकिन एक शिकायत के आधार पर 17 जून को उनके…

Read More

विशाखापत्तनम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में योग दिवस समारोह में भाग लिया। उन्होंने यहां करीब तीन लाख लोगों के साथ योग किया। समारोह में पीएम मोदी ने योग के जरिये वैश्विक शांति और सद्भावना कायम करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि योग पृथ्वी के हर कोने तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य और शांति का वैश्विक प्रतीक बन गया है। उन्होंने कहा कि चाहे सिडनी ओपेरा हाउस की सीढ़ियां हों, एवरेस्ट की चोटियां हों या समुद्र का विस्तार। हर जगह संदेश एक ही है – योग सभी का है और सभी के लिए है। योग की…

Read More

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को कहा कि योग संतोष और अहिंसा की ओर ले जाता है। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने वाले यादव ने इस प्राचीन अभ्यास को दुनिया को भारत का उपहार और वैश्विक सद्भाव का प्रतीक बताया। सभा को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि योग संतोष और अहिंसा की ओर ले जाता है। यादव ने कहा, “अहिंसा का मार्ग अंतत? हमें हमारी मूल सभ्यतागत मान्यता की ओर ले जाता है कि पूरी पृथ्वी हमारा परिवार है।”

Read More

सांबा/जम्मू: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में शनिवार को पुलिस द्वारा आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह अभियान आज सुबह बड़ी ब्राह्मण क्षेत्र के बरोदी गांव में शुरू किया गया। अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि उनमें से एक ने अप्रैल में उधमपुर जिले के बसंतगढ़ के ऊंचे इलाकों से संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा कथित तौर पर उसका मोबाइल फोन छीन लिए जाने के बाद शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। उन्होंने बताया कि अभियान का दायरा…

Read More

उधमपुर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने योग के प्रति सशस्त्र बलों के जवानों के रुझान की सराहना करते हुए शनिवार को कहा कि योगाभ्यास सैनिक को शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार करता है और इसका लाभ युद्ध के मैदान में देखा जा सकता है राजनाथ सिंह ने यहां उत्तरी कमान मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास का नेतृत्व किया और 2,500 सैनिकों के साथ विभिन्न आसन किए। इस कार्यक्रम में थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी और उत्तरी कमान के जनरल आॅफिसर कमांंिडग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा भी शामिल हुए। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के चुनौतीपूर्ण इलाकों…

Read More

रायपुर: योग हमें केवल शारीरिक रूप से ही नहीं, मानसिक और भावनात्मक रूप से भी मजबूत बनाता है। आजकल की भाग दौड़ और तनावपूर्ण जिंदगी में खुद को स्वस्थ रखने का योग सबसे आसान उपाय है। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर मे आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में उक्त बातें कहीं। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कृषि मण्डपम में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री रमेन डेका ने सर्वप्रथम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का वाचन किया। इसके पश्चात् उन्होंने सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया।…

Read More

गोरखपुर/लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कहा कि योगाभ्यास तन के साथ-साथ मन को भी स्वस्थ बनाता है। लखनऊ समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल राजभवन में हुए कार्यक्रम में शामिल हुईं जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गाजियाबाद और उपमुख्­यमंत्री ब्रजेश पाठक लखनऊ में योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। राज्य में निर्धारित स्थानों पर सुबह सात बजे से विशेष योगाभ्यास…

Read More