What's Hot
- रोटी में लपेटकर खाएं या दाल-चावल में मिलाकर, थाली का जायका बढ़ा देगी मीठे नीम की सूखी चटनी; ऐसे करें तैयार – राष्ट्रवाणी
- हार्ट अटैक से बचना है, तो आज ही बदल लें यह एक आदत! डॉक्टर ने बताया 30 मिनट का लाइफ-सेविंग हैक – राष्ट्रवाणी
- झुमका या सुरमा ही नहीं, ‘बर्फी’ भी है UP के बरेली की पहचान; जानिए मुंह में मक्खन की तरह घुलने वाले स्वाद का राज – राष्ट्रवाणी
- समंदर, सुकून और कुदरत का अनोखा संगम है सेशेल्स, हर द्वीप पर मिलेगा एक नया अनुभव – राष्ट्रवाणी
- फेस्टिव सीजन में ट्रेन से करना है सफर? 1 अक्टूबर से लागू होगा रेलवे का नया नियम, टिकट के साथ ये चीज रखना जरूरी – राष्ट्रवाणी
- किसी इंसान के लिए नहीं, बल्कि एक ‘मिट्टी के मटके’ पर बना है ‘केसरियो रंग…’ गाना; बहुत मजेदार है ये गरबा गीत – राष्ट्रवाणी
- घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए महंगे सामान की जरूरत नहीं! फेस्टिव सीजन से पहले नोट कर लें ये Home Decor Tips – राष्ट्रवाणी
- क्या सच में बाजार में बिक रहे हैं प्लास्टिक के अंडे? FSSAI ने बताया पानी वाला सिंपल टेस्ट, तुरंत खुलेगी पोल – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
इंदौर. मध्यप्रदेश के इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) की रैगिंग निरोधक समिति की जांच में खुलासा हुआ है कि पांच वरिष्ठ छात्रों ने कथित तौर पर नेपाल की ‘जेन जेड’ की तरह सोशल मीडिया पर विरोध प्रदर्शन शुरू करने की साजिश के तहत अपने कनिष्ठ छात्रों को जीमेल और ‘एक्स’ पर फर्जी खाते खोलने के लिए मजबूर किया था. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया,”डीएवीवी के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) के प्रशासनिक अधिकारी ने कनिष्ठ छात्रों की रैगिंग और उन्हें धमकाने को लेकर भंवरकुआं पुलिस थाने में…
नयी दिल्ली. दिल्ली के एक निजी संस्थान में 17 छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती ने महिलाओं व कर्मचारियों की गुप्त रूप से तस्वीरें खींचीं थीं, उनसे अश्लील बातचीत की थीं और सीसीटीवी निगरानी ऐप के जरिए छात्राओं की जासूसी भी की थी. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि कई दिनों तक फरार रहने के बाद रविवार को आगरा से गिरफ्तार किए गए सरस्वती का सामना उनकी तीन महिला सहयोगियों से भी कराया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक, ये तीनों बहनें हैं और इन्होंने छात्राओं को कथित तौर पर धमकाया और उन्हें…
नयी दिल्ली. भारत के योगेश कथुनिया ने मंगलवार को यहां विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की एफ 56 चक्का फेंक स्पर्धा में एक और रजत पदक जीता जिससे वैश्विक स्तर पर अपने पहले स्वर्ण पदक की उनकी तलाश जारी रही. कथुनिया (28 वर्ष) ने दूसरे प्रयास में चक्के को 42.49 मीटर की दूरी तक फेंककर रजत पदक जीता. वह 2019 से सभी चार विश्व चैंपियनशिप में पदक जीत रहे हैं. कथुनिया ने पैरालंपिक खेलों (2021 और 2024) में दो रजत पदक के अलावा विश्व चैंपियनशिप में अपना लगातार तीसरा रजत पदक जीता. उन्होंने 2023 और 2024 में भी दो…
नयी दिल्ली. भारत के सुरक्षा आकलन में परमाणु हथियारों से उत्पन्न संभावित चुनौतियों को ध्यान में रखा जाना चाहिए, क्योंकि ऐसा दृष्टिकोण प्रतिरोधक तंत्र में योगदान देगा. प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान ने मंगलवार को यह जानकारी दी. जनरल चौहान ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत परमाणु ‘धमकी’ से नहीं डरेगा. उन्होंने कहा, ”हालांकि हमारे संदर्भ में परमाणु हथियारों के उपयोग की संभावना बहुत कम है, फिर भी इसे हमारी सुरक्षा आकलन में शामिल करना विवेकपूर्ण होगा.” सीडीएस चौहान ने कहा, ”रेडियोधर्मी संदूषण के उपचार के लिए अलग प्रोटोकॉल की…
इस्लामाबाद. पाकिस्तान ने मंगलवार को देश में ही विकसित क्रूज मिसाइल ‘फतह-4’ का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया. यह मिसाइल 750 किलोमीटर तक के लक्ष्य को भेद सकती है. पाकिस्तानी सेना ने यह जानकारी दी. सेना की मीडिया शाखा इंटर-र्सिवसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि 750 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाली मिसाइल का प्रक्षेपण किया गया है. पाकिस्तानी सेना के मुताबिक, ”अत्याधुनिक उपकरणों से लैस यह हथियार प्रणाली, दुश्मन की मिसाइल रक्षा प्रणाली को चकमा देने और उच्च परिशुद्धता के साथ लक्ष्य पर निशाना साधने में सक्षम है.” बयान के मुताबिक ‘आर्मी रॉकेट फोर्स कमांड’ के…
वेस्टइंडीज टेस्ट श्रृंखला के लिए भारतीय टीम ने जमकर बहाया पसीना, बुमराह, अक्षर, कुलदीप ने लिया ब्रेक
अहमदाबाद. जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने ब्रेक लिया जबकि भारतीय टीम के अन्य सदस्यों ने एशिया कप में शानदार जीत के दो दिन से भी कम समय बाद मंगलवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैच की श्रृंखला के पहले ट्रेनिंग के दौरान जमकर पसीना बहाया. कप्तान शुभमन गिल और मुख्य कोच गौतम गंभीर सहित टीम के सदस्य सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को यहां पहुंचे और टीम ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लगभग तीन घंटे तक अभ्यास किया. इसके अलावा रविवार को सफेद गेंद के टूर्नामेंट एशिया कप के समापन और बृहस्पतिवार से शुरू होने…
लेह. लद्दाख के उपराज्यपाल कवींद्र गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि 24 सितंबर को यहां हुई हिंसा में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने प्रदर्शनकारियों के हमले में घायल हुए 100 से अधिक सुरक्षार्किमयों का हालचाल भी जाना. इस केंद्र शासित प्रदेश में मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति का आकलन करने के लिए आज शाम यहां एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपराज्यपाल ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को ‘शांति भंग’ करने के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया. पिछले बुधवार को बंद के दौरान हुई…
नयी दिल्ली/मास्को/वाशिंगटन/बीजिंग. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गाजा संघर्ष को समाप्त कराने संबंधी योजना का मंगलवार को स्वागत किया, साथ ही कहा कि यह फलस्तीन और इजराइल के लोगों के साथ-साथ पूरे पश्चिम एशियाई क्षेत्र के लिए दीर्घकालिक शांति, सुरक्षा और विकास का एक व्यवहार्य मार्ग प्रदान करती है. दरअसल ट्रंप ने इजराइल और हमास के बीच जारी संघर्ष को समाप्त कराने संबंधी एक योजना की घोषणा की और इस दौरान इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी मौजूदे थे. अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा के बाद ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मोदी ने आशा व्यक्त की कि…
नयी दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेत्री और मॉडल उर्वशी रौतेला से मंगलवार को ‘1एक्स बीईटी’ नामक एक ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ की. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. उर्वशी रौतेला (31) इस प्लेटफॉर्म की भारत में एंबेसडर है, जो कैरेबियाई द्वीप कुराकाओ में पंजीकृत है. सूत्रों ने बताया कि इस संघीय जांच एजेंसी ने धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत उसका बयान दर्ज किया है. पिछले कुछ सप्ताह में ईडी ने इस जांच के तहत युवराज सिंह, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा और शिखर धवन जैसे क्रिकेटरों तथा अभिनेता सोनू…
अहमदाबाद. स्टार भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को यहां 11वीं एशियाई एक्वाटिक्स चैंपियनशिप में 100 मीटर फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक जीता और अपने व्यक्तिगत पदकों की संख्या को बढ़ाकर पांच कर लिया. रोहित बी बेनेडिक्ट ने भी अपनी छाप छोड़ी और पुरुषों की 50 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में रजत पदक जीता, जिससे भारत के कुल पदकों की संख्या नौ हो गई है. श्रीहरि ने लेन पांच में तैराकी करते हुए सूझबूझ से अपनी गति बनाये रखी. वह 50 मीटर के निशान के आस-पास से तीसरे स्थान पर रहे, उनसे आगे चीन के…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
