Author: atulpradhan

नयी दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ओडिशा की एक घटना का हवाला देते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों में दलित विरोधी अपराध की घटनाएं आम होती जा रही हैं, क्योंकि उसकी राजनीति ही नफरत और ऊँच-नीच पर टिकी है. उन्होंने ओडिशा में दो दलित युवकों के साथ कथित अमानवीय व्यवहार की घटना का हवाला देते हुए भाजपा पर निशाना साधा.लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “ओडिशा में दो दलित युवकों को घुटनों पर चलने, घास खाने और गंदा पानी पीने पर मजबूर करना सिर्फ अमानवीय नहीं,…

Read More

तेल अवीव. इजराइल का कहना है कि वह ईरान के परमाणु कार्यक्रम को नष्ट करने के प्रति दृढ़ है, क्योंकि गुप्त रूप से परमाणु हथियार तैयार करने में जुटा उसका कट्टर दुश्मन उसके अस्तित्व के लिए खतरा है. यह बात किसी से छिपी नहीं है कि दशकों से इजराइल को पश्चिम एशिया का एकमात्र ऐसा देश माना जाता रहा है, जिसके पास परमाणु हथियार हैं, भले ही उसके नेताओं ने इन हथियारों की मौजूदगी की पुष्टि या खंडन करने से इनकार कर दिया हो. विशेषज्ञों का कहना है कि इजराइल की अस्पष्टता ने उसे ईरान और अन्य दुश्मनों के खिलाफ…

Read More

The post पंत का ऐतिहासिक शतक, राहुल के नाबाद सैकड़े से भारत के चाय तक चार विकेट पर 298 रन appeared first on Navabharat News. लीड्स. सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (नाबाद 120 रन) और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (118 रन) से शतकों से भारत ने सोमवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन चाय तक दूसरी पारी में चार विकेट पर 298 रन बनाकर 304 रन की बढ.त बना ली. पंत इस टेस्ट मैच की दोनों पारियों में सैकड़ा जड़ने वाले खेल के इतिहास में दूसरे विकेटकीपर बन गए. उन्होंने…

Read More

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने एक पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि जिले के बीजापुर थाना क्षेत्र में पदेड़ा गांव के बाजार में आज अज्ञात लोगों ने पुलिस आरक्षक संतु पोटाम पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया. उन्होंने बताया कि बीजापुर जिले के पुलिस लाईन में तैनात आरक्षक संतु आज कुछ सामान लेने पदेड़ा गांव के साप्ताहिक बाजार में गये थे जहां कुछ लोगों ने उनपर धारदार हथियार से हमला कर दिया.…

Read More

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कालीगंज में सोमवार को बम विस्फोट में एक लड़की की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुलिस को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया. यह घटना कालीगंज विधानसभा सीट के उपचुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद हुई. एक अधिकारी ने बताया कि अख्तर शेख नामक एक व्यक्ति को बम विस्फोट में लड़की की मौत में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार लड़की 13 वर्षीय तमन्ना खातून थी, तथा उसे बम के छर्रे लगे थे. पुलिस के एक वरिष्ठ…

Read More

नयी दिल्ली/डबलिन. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एअर इंडिया 182 ‘कनिष्क’ विमान में बम विस्फोट में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देते हुए सोमवार को कहा कि यह ”आतंकवाद के सबसे बुरे कृत्यों में से एक” था और यह इसका कठोर अनुस्मारक है कि दुनिया को आतंकवाद और हिंसक चरमपंथ के प्रति बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करने की नीति क्यों अपनानी चाहिए. मॉ्ट्रिरयल-नयी दिल्ली की एअर इंडिया ‘कनिष्क’ उड़ान संख्या 182 में 23 जून 1985 को लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर उतरने से 45 मिनट पहले विस्फोट हो गया था, जिससे विमान में सवार सभी 329 व्यक्ति मारे गए…

Read More

मुंबई. मुंबई स्थित फिल्म सिटी में लोकप्रिय धारावाहिक ‘अनुपमा’ के सेट पर सोमवार सुबह आग लग गई. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. करीब चार घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया है. दमकल विभाग के अनुसार, यह घटना हिंदी धारावाहिक ‘अनुपमा’ के सेट पर हुई, जिसमें मशहूर कलाकार रुपाली गांगुली मुख्य किरदार में हैं. बीएमसी अधिकारियों ने पहले किसी और सेट पर आग लगने की जानकारी दी थी. अधिकारियों ने बताया कि बीएमसी के दमकल विभाग को सुबह छह बजकर 10 मिनट पर गोरेगांव…

Read More

The post नक्सल विरोधी अभियान का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए,पारदर्शी तरीके से संचालित किए जाएं : पायलट appeared first on Navabharat News. रायपुर. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने सोमवार को कहा कि नक्सल विरोधी अभियान पारदर्शी तरीके से और प्रभावी ढंग से संचालित किए जाने चाहिए तथा इसका राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए. पायलट दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचने के बाद यहां स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे. कांग्रेस नेता ने बताया कि वह राज्य में पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे तथा संगठन के नेताओं से बातचीत करेंगे. केंद्रीय…

Read More

जम्मू. दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को यहां की एक अदालत ने सोमवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की पांच दिन की हिरासत में भेज दिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों पर हमले में पाकिस्तानी आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप है. एनआईए ने रविवार को दो आरोपियों पहलगाम के बटकोट निवासी परवेज अहमद जोथर और पहलगाम के हिल पार्क निवासी बशीर अहमद जोथर को गिरफ्तार किया था. यह हमले की जांच में पहली बड़ी सफलता थी. पहलगाम में 22 अप्रैल को…

Read More

दुबई/मॉस्को. इजराइल ने सोमवार को तेहरान में ईरानी सरकार के ठिकानों पर कई हमले किए, वहीं इजराइली सेना ने भी पुष्टि की कि उसने ईरान के फोर्दो संवर्धन प्रतिष्ठान तक पहुंच को बाधित करने के लिए उसके आसपास की सड़कों पर हमला किया. फोर्दो संवर्धन प्रतिष्ठान रविवार को अमेरिका द्वारा निशाना बनाये गए तीन परमाणु प्रतिष्ठानों में से एक था. इजराइल के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि तेहरान पर किए गए हमलों में वहां की कुख्यात एविन जेल और अर्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के सुरक्षा मुख्यालय को निशाना बनाया गया. मंत्रालय ने कहा, ”इजराइली घरेलू मोर्चे पर हमला करने के…

Read More