लेखक: atulpradhan

शिमला. हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने बृहस्पतिवार को राज्य की ‘जेन जेड’ पीढ.ी के लोगों की प्रशंसा की और कहा कि वे दूसरे देशों की ‘जेन जेड’ से अलग होते हैं, क्योंकि वे परंपराओं से जुड़े रहते हैं और विरासत के संरक्षक होते हैं. जेन जेड का इस्तेमाल जनरेशन जेड यानी 1997 से 2012 के बीच जन्मी पीढ.ी के लिए किया जाता है. कुल्लू शहर के रथ मैदान में सप्ताह भर चलने वाले अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा समारोह का उद्घाटन करते हुए राज्यपाल ने भगवान रघुनाथ की पारंपरिक रथ यात्रा में भाग लिया और कहा, ”हिमाचल के ‘जेन…

Read More

मॉस्को. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वार्षिक शिखर वार्ता के लिए दिसंबर में भारत आएंगे, जिसकी तैयारियां “जोर-शोर से” जारी हैं. रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने बृहस्पतिवार ने यह जानकारी दी. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने एक साक्षात्कार में कहा, “हां, हमने राष्ट्रपति की भारत यात्रा की समय-सीमा तय कर ली है. यात्रा नए साल की शुरुआत से पहले होगी.” पेसकोव ने कहा, “यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं.” रूसी राष्ट्रपति ने आखिरी बार 2021 में नयी दिल्ली का दौरा किया था. भारत और रूस के बीच एक व्यवस्था है जिसके तहत भारत…

Read More

नयी दिल्ली. गत पैरालम्पिक चैम्पियन धरमबीर नैन और अतुल कौशिक ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के छठे दिन बृहस्पतिवार को भारत के लिये क्रमश: पुरूषों के क्लब थ्रो और चक्का फेंक में रजत और कांस्य पदक जीते . पेरिस पैरालम्पिक 2024 में स्वर्ण पदक और विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2024 में कांस्य पदक जीतने वाले धरमबीर ने 29 . 71 मीटर के प्रयास के साथ पुरूषों के क्लब थ्रो एफ51 में दूसरा स्थान हासिल किया . र्सिबया के अलेक्जेंडर रेडिसिच को स्वर्ण और तटस्थ पैरालम्पिक खिलाड़ी उलादजिस्लाउ हरीब को कांस्य पदक मिला. भारत के प्रणव सूरमा पांचवें स्थान पर रहे…

Read More

रायपुर. राजधानी रायपुर के डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी के विशाल मैदान में इस वर्ष भी परंपरा और आस्था के साथ भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया. 55 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा यह उत्सव इस बार और भी ऐतिहासिक रहा, जिसमें राज्यपाल रमेन डेका, राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विशेष रूप से शामिल हुए. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्यपाल रमेन डेका ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ आज नक्सलवाद से बाहर निकलते हुए शांति और विकास की ओर अग्रसर है. प्रदेश की जीडीपी वृद्धि और देश को 5…

Read More

मुंबई. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बृहस्पतिवार को कहा कि 26 नवंबर 2008 के मुंबई आतंकी हमले के बाद विदेशी दबाव के कारण पाकिस्तान पर हमला न करने का तत्कालीन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार का फैसला विश्वासघात के समान था. शिवसेना की वार्षिक दशहरा रैली में शिंदे ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम की उस टिप्पणी का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने तत्कालीन संप्रग सरकार के सैन्य कार्रवाई न करने के फैसले के बारे में कहा था. शिंदे ने कहा, “सैकड़ों लोग मारे गए और किसी के दबाव में आपने पाकिस्तान पर हमला नहीं…

Read More

लंदन. ब्रिटेन के मैनचेस्टर में एक यहूदी प्रार्थना स्थल पर बृहस्पतिवार को हुए आतंकवादी हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए. इस दौरान, पुलिस ने एक संदिग्ध को भी मार गिराया. यह हमला उस समय हुआ, जब लोग ‘योम किप्पुर’ के मौके पर एक यहूदी प्रार्थना स्थल पर इकट्ठे हुए थे. ‘योम किप्पुर’ यानी ‘प्रायश्चित के दिन’ को यहूदी कैलेंडर का सबसे पवित्र दिन माना जाता है. ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने कहा कि उत्तरी इंग्लैंड के क्रम्पसॉल क्षेत्र में मिड्लटन रोड पर ‘हीटन पार्क हिब्रू कॉ्ग्रिरगेशन सिनेगॉग’ में हुए हमले में घायल तीन…

Read More

कोलंबो. रूबिया हैदर के नाबाद अर्धशतक और तेज गेंदबाज मारूफा अख्तर की अगुवाई में अपने गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के दम पर बांग्लादेश ने आईसीसी महिला विश्व कप के अपने पहले मैच में बृहस्पतिवार को पाकिस्तान को सात विकेट से हराया. रूबिया ने 77 गेंद में आठ चौकों की मदद से नाबाद 54 रन बनाये . उन्होंने कप्तान निगार सुल्ताना (44 गेंद में 23 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिये 62 रन की साझेदारी भी की . बांग्लादेश ने 130 रन का लक्ष्य 113 गेंद बाकी रहते 31 . 1 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया. पाकिस्तान…

Read More

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के हृदय स्थल आजाद चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा और शास्त्री चौक स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महात्मा गांधी जी के सिद्धांतों और उनके आदर्शों को याद करते हुए स्वच्छता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि गांधी जी ने भारत में स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा दी. मुख्यमंत्री साय ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री का स्मरण करते हुए कहा कि शास्त्री जी का भारतीय स्वतंत्रता संग्राम…

Read More

मुंबई. शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पिछले महीने लद्दाख में हुई हिंसा के सिलसिले में जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को लेकर बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और कहा कि देश में अधिकारों और न्याय के लिए लड़ना देशद्रोह का कार्य बनता जा रहा है. यहां वार्षिक दशहरा रैली को संबोधित करते हुए ठाकरे ने भाजपा की तुलना ‘अमीबा’ से की जो शरीर में प्रवेश करने पर पेट दर्द का कारण बनता है और समाज में प्रवेश करने पर शांति भंग करता है. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई में नगर निकाय चुनावों से…

Read More

दीर अल-बलाह. गाजा में बुधवार रात से बृहस्पतिवार तक इजराइली हमलों और गोलीबारी में कम से कम 40 फलस्तीनियों की मौत हो गई. नासिर अस्पताल के अनुसार दक्षिणी गाजा में इजराइली गोलीबारी में कम से कम 27 लोग मारे गए. वहां के अधिकारियों ने बताया कि उनमें से 14 लोग एक इजराइली सैन्य गलियारे में मारे गए, जहां मानवीय सहायता वितरण के दौरान अक्सर गोलीबारी होती रही है. मध्य शहर दीर अल-बलाह में स्थित अल-अक्सा शहीद अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि इजराइली हमलों में 13 लोग मारे गए हैं. गाजा शहर में, शिफा अस्पताल के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया…

Read More