लेखक: atulpradhan

लेह. लद्दाख को राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर बुधवार को यहां जारी आंदोलन हिंसक हो गया. इस दौरान सड़कों पर आगजनी और झड़पें हुई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और 22 पुलिसर्किमयों समेत कम से कम 45 लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और छठी अनुसूची के विस्तार की मांग को लेकर जारी आंदोलन के हिंसक रूप लेने के बाद जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 15 दिन से जारी अपनी भूख हड़ताल बुधवार को समाप्त कर दी. कई घायलों की हालत गंभीर होने के कारण मृतकों…

Read More

नयी दिल्ली. सरकारी सूत्रों ने बुधवार को यहां कहा कि लद्दाख में हुई हिंसा के मामले में राजनीति और निजी स्वार्थ से प्रेरित साजिश की बू आ रही है, लेकिन युवाओं को इसके लिए दोषी नहीं ठहराया जा सकता. उन्होंने दावा किया कि लद्दाख और उसके युवा कुछ लोगों की संकीर्ण राजनीति और कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की निजी महत्वाकांक्षाओं की भारी कीमत चुका रहे हैं. सूत्रों ने कहा कि हिंसा में शामिल लद्दाख के युवाओं को गुमराह करके राजनीतिक व निजी स्वार्थ के लिए एक भयावह साजिश में फंसाया गया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लद्दाख के लोगों के कल्याण…

Read More

काठमांडू. राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने बुधवार को मतदाता पंजीकरण अधिनियम में संशोधन से संबंधित एक अध्यादेश जारी किया, जिससे मार्च 2026 के आम चुनाव से पहले नये मतदाताओं के नाम दर्ज करने का रास्ता साफ हो गया. यह घटनाक्रम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की द्वारा राष्ट्रपति पौडेल से मुलाकात के बाद सामने आया है, जिसमें उन्होंने आम चुनाव समय पर कराने से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की. राष्ट्रपति कार्यालय के एक सूत्र के अनुसार, राष्ट्रपति ने मंत्रिपरिषद की सिफारिश के आधार पर नेपाल के संविधान के अनुच्छेद 114 की धारा(1) के अनुसार बुधवार को यह अध्यादेश जारी किया. मतदाता पंजीकरण अधिनियम, 2073…

Read More

रायपुर. छत्तीसग­ढ़ में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो/आर्थिक अपराध शाखा (एसीबी/ईओडब्ल्यू) ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल और एक अन्य को कथित शराब घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. एसीबी/ईओडब्ल्यू ने एक बयान में कहा गया है कि बघेल और दीपेन चावड़ा को “शराब घोटाले” के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया और यहां एक विशेष अदालत (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) में पेश किया गया. अदालत ने उन्हें छह अक्टूबर तक एसीबी/ईओडब्ल्यू की हिरासत में भेज दिया है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 18 जुलाई को दुर्ग जिले के भिलाई शहर में स्थित निवास…

Read More

रामपुर. समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आज़म खान ने पार्टी न छोड़ने का संकेत देते हुए बुधवार को कहा कि वह सपा प्रमुख अखिलेश यादव से उतना ही प्यार करते हैं, जितना वह उनके पिता दिवंगत मुलायम सिंह यादव से करते थे. उन्होंने यह भी कहा कि वह मूर्ख नहीं है जो पार्टी छोड़ दें. पूर्व कैबिनेट मंत्री खान सीतापुर जेल से करीब दो साल बाद मंगलवार को रिहा हुए. खान ने बुधवार को यहां पत्रकारों के साथ बातचीत की और कहा कि अदालतों से उन्हें इंसाफ मिलेगा. खान ने उम्मीद जताई कि वह उनके खिलाफ दर्ज मामलों में…

Read More

संयुक्त राष्ट्र/वाशिंगटन. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बुधवार को विश्व के नेताओं से कहा कि दुनिया इस समय ”इतिहास की हथियारों की सबसे विनाशकारी दौड़ में शामिल” है. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय का आह्वान किया कि रूस के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए. जेलेंस्की ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने युद्ध का विस्तार यूरोप में करना चाहते हैं. जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा, ”हम अब इतिहास में हथियारों की सबसे विनाशकारी दौड़ में शामिल हैं. यूक्रेन तो केवल पहला देश है और अब रूसी ड्रोन पूरे यूरोप में उड़ान भर रहे हैं, और रूसी अभियान…

Read More

दुबई. पाकिस्तान के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ शाहीन शाह अफरीदी ने सूर्यकुमार यादव के इस बयान पर सीधा जवाब देने से परहेज किया कि भारत के दबदबे के कारण भारत-पाक मैचों को अब प्रतिद्वंद्विता नहीं माना जाना चाहिए और जोर देते हुए कहा कि उनकी टीम का ध्यान एशिया कप जीतने पर है. बृहस्पतिवार को बांग्लादेश के खिलाफ अपने आखिरी सुपर चार चरण के मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में शाहीन ने सूर्यकुमार के बयान पर पूछे गए सवालों को टाल दिया. अफरीदी ने कहा, ”यह उसका अपना विचार है, उसे कहने दीजिए. जब हम (रविवार को संभावित एशिया…

Read More

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार की नवीन आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 और नियद नेल्ला नार योजना ने दंतेवाड़ा सहित पूरे बस्तर अंचल में नया विश्वास जगाया है. माओवादी हिंसा के झूठे नारों से भटके लोग अब विकास और शांति की राह चुन रहे हैं. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर संभाग में चलाए जा रहे पूना मारगेम अभियान तथा दंतेवाड़ा जिले में चलाए जा रहे लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर हाल ही में 71 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. इनमें 30 नक्सलियों पर 50 हजार से 8 लाख रुपये तक का कुल 64 लाख…

Read More

नयी दिल्ली. प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल अगले साल मई तक ब­ढ़ा दिया गया है. सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी. शीर्ष सैन्य अधिकारी के रूप में जनरल चौहान का वर्तमान कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त होने वाला था. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने जनरल चौहान के प्रमुख रक्षा अध्यक्ष और सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में सेवा विस्तार को मंजूरी प्रदान की है जो अगले वर्ष 30 मई तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो जारी रहेगा. वह 30 सितंबर, 2022 से प्रमुख रक्षा अध्यक्ष के पद…

Read More

बीजिंग. चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस आलोचना को खारिज कर दिया कि भारत और चीन रूसी तेल की खरीद के जरिये यूक्रेन युद्ध के ”प्राथमिक वित्तपोषक” हैं और बुधवार को कहा कि अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) भी मास्को के साथ व्यापार कर रहे हैं. यहां मीडियार्किमयों को संबोधित करते हुए चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने चेतावनी दी कि यदि रूस के साथ उनकी कंपनियों के सामान्य व्यापार में बाधा उत्पन्न की जाती है तो बीजिंग अपने हितों की रक्षा के लिए जवाबी कदम उठाएगा. उन्होंने ट्रंप की आलोचना को खारिज कर दिया. उन्होंने…

Read More