लेखक: atulpradhan

नयी दिल्ली. अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने बुधवार को कहा कि 30 साल के करियर का पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतना एक भावुक क्षण है और उन्होंने यह सम्मान अपने दिवंगत पिता राम मुखर्जी को सर्मिपत किया. मंगलवार को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रानी मुखर्जी को उनकी फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ में उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार प्रदान किया. आशिमा चिब्बर द्वारा निर्देशित यह फिल्म मार्च 2023 में रिलीज होगी. रानी (47) ने कहा “एक अभिनेत्री के रूप में अपने 30 साल के सफर में पहला राष्ट्रीय पुरस्कार पाकर मैं सचमुच…

Read More

दुबई. दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में बुधवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में छह विकेट पर 168 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 19.3 ओवर में सिर्फ 127 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। भारत ने 41 रनों से जीत हासिल कर एशिया कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत ने 41 रन से जीता मुकाबला भारत ने बांग्लादेश को 41 रन से हराकर एशिया कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में बुधवार को खेले…

Read More

रायपुर. राजधानी रायपुर के सरोना स्थित शुभम “के मार्ट” में रोजमर्रा की ज़रूरत का सामान खरीद रहे लोग उस समय सुखद आश्चर्य से भर उठे, जब उन्होंने देखा कि जीएसटी बचत का लाभ उन्हें मिल रहा है या नहीं उसे देखने स्वयं प्रदेश के मुखिया आए है. दरअसल, आज जीएसटी बचत उत्सव को लेकर जनभावनाओं से रूबरू होने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय “शुभम के मार्ट” पहुंचे. उन्होंने खुद ग्राहक बनकर 1,645 रुपये के घरेलू सामान की शॉपिंग की एवं यूपीआई से भुगतान भी किया.इस दौरान उन्होंने खरीदारी कर रहे लोगों से बातचीत की और जीएसटी दरों में कटौती से घरेलू सामानों…

Read More

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को आरोप लगाया कि लद्दाख में हुई हिंसा बांग्लादेश, नेपाल और फिलीपींस जैसे हालात पैदा करने की कांग्रेस की नापाक साजिश का हिस्सा है. सत्तारू­ढ़ पार्टी ने यह आरोप तब लगाया जब लेह में लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और इस केंद्र शासित प्रदेश को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग पर केंद्रित आंदोलन हिंसा, आगजनी और सड़क पर झड़पों में बदल गया. इस हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई और 22 पुलिसर्किमयों सहित कम से कम 45 लोग घायल हो गए. भाजपा सांसद और राष्ट्रीय…

Read More

जेनेवा. भारत ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए विस्फोट में 24 लोगों की मौत का हवाला देते हुए कहा कि पड़ोसी मुल्क को आतंकवादियों को पनाह देने और अपने ही लोगों पर बमबारी करने के बजाय अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और मानवाधिकार रिकॉर्ड सुधारने पर ध्यान देना चाहिए. जेनेवा में भारत के स्थायी मिशन के काउंसलर क्षितिज त्यागी ने संयुक्त राष्ट्र में भारत के खिलाफ निराधार बयानबाजी के लिए पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल की आलोचना की. त्यागी ने जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) के 60वें नियमित सत्र में मंगलवार को कहा, ”एक प्रतिनिधिमंडल भारत के खिलाफ निराधार…

Read More

मुंबई/नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक राज पुरोहित ने कहा है कि कांग्रेस सरकार ने अभिनेता शाहरुख  खान को कोई पुरस्कार नहीं दिया लेकिन उनकी पार्टी अभिनेता का मूल्यांकन पूरी तरह से योग्यता के आधार पर करती है. इस पुरस्कार को लेकर दूसरी तरफ विपक्षी दल ने दावा किया कि सरकार ने बिहार विधानसभा चुनावों के कारण ही पिछले 11 वर्षों में पहली बार अभिनेता को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करने के बारे में सोचा. राज पुरोहित ने यहां ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा कि कई लोगों को लगता है कि कांग्रेस ने शाहरुख खान को नजरअंदाज किया.…

Read More

नयी दिल्ली. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि सरकार को उन किसानों का समर्थन करना चाहिए जिन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पाता है क्योंकि यह दाम वैश्विक कारकों से तय होता है. गडकरी ने ‘भारत जैव-ऊर्जा एवं प्रौद्योगिकी एक्सपो के दूसरे संस्करण’ को संबोधित करते हुए कहा कि चीनी की कीमत ब्राजील, तेल की कीमत मलेशिया, मक्के की कीमत अमेरिका और सोयाबीन की कीमत अर्जेंटीना से प्रभावित होती है. केंद्रीय मंत्री ने कहा, ”हम ग्रामीण और आदिवासी भारत में गरीबी एवं बेरोजगारी की समस्याओं का सामना कर रहे हैं क्योंकि…

Read More

दुबई. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 37 गेंद में छह चौके और पांच छक्के जड़ित 75 रन की पारी खेली लेकिन अन्य बल्लेबाजों के रन नहीं जुटाने से भारतीय टीम बुधवार को यहां एशिया कप सुपर 4 मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 20 ओवर में छह विकेट पर 168 रन ही बना सकी. अपने स्वप्निल दौर से गुजर रहे अभिषेक शतक की ओर ब­ढ़ते दिख रहे थे लेकिन शॉर्ट थर्ड मैन पर खड़े रिशाद हुसैन के तेज थ्रो से वह रन आउट गए जिससे उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया. वहीं दूसरे छोर पर भारतीय बल्लेबाजों ने कुछ खराब शॉट…

Read More

  मंथली बजट में आई कमी, कम कीमत में लिया ज्यादा सामान, जीएसटी कटौती नहीं यह “बचत क्रांति” है, मोदी जी ही ले सकते हैं ऐसा साहसिक निर्णय – लोगों ने मुख्यमंत्री को दी ऐसी प्रतिक्रिया जीएसटी दरों में हुए ऐतिहासिक सुधार से बाजारों में बढ़ी रौनक जीएसटी दरों में कमी से रोज़मर्रा के सामान हुए सस्ते प्राइस टैग में सूचित की जा रही है जीएसटी दरों में कमी के बाद नई कीमत रायपुर, राजधानी रायपुर के सरोना स्थित शुभम “के मार्ट” में रोजमर्रा की ज़रूरत का सामान खरीद रहे लोग उस समय सुखद आश्चर्य से भर उठे, जब उन्होंने…

Read More

पटना. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को बिहार के अति पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) को साधते हुए वादा किया कि यदि राज्य में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनी तो उनके लिए अनुसूचित जाति (एसटी) व अनुसूचित जनजाति (एसटी) अत्याचार निवारण अधिनियम की तर्ज पर एक विशेष कानून लागू किया जाएगा. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने यहां कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के बाद आयोजित ‘अति पिछड़ा न्याय संकल्प’ कार्यक्रम को संबोधित किया. इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और महागठबंधन में सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव भी मौजूद थे. गांधी ने अति पिछड़ा…

Read More